Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»रोहित शर्मा का रणजी में संघर्ष जारी, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 19 गेंदों में सिर्फ 3 रन
    खेल

    रोहित शर्मा का रणजी में संघर्ष जारी, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 19 गेंदों में सिर्फ 3 रन

    News DeskBy News DeskJanuary 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रोहित शर्मा का रणजी में संघर्ष जारी, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 19 गेंदों में सिर्फ 3 रन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा करीब 10 साल के बाद गुरुवार 23 जनवरी को जम्मू-कश्मी के खिलाफ रणजी मैच में उतरे. लेकिन यहां भी उनका संघर्ष जारी रहा. वो 19 गेंद में महज 3 रन बनाकर आउट हो गए. उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया में बल्ले से दम दिखाने वाले यशस्वी जायसवाल भी इस मैच में नहीं चल सके.

    रोहित जम्मू-कश्मीर के खिलाफ हुए परेशान
    मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था. इसके बाद भारत की ओपनिंग जोड़ी यानि यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा मुंबई की ओर से पारी की शुरुआत करने उतरे. लेकिन जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों ने उन्हें खूब परेशान किया. खास तौर से 6 फीट 4 इंच के उमर नजीर के सामने वह बिल्कुल मजबूर नजर आए. उमर के सामने वह कई बार बीट हुए. रोहित को उनकी गेंद पढ़ने में मुश्किल हो रही थी. इसका नतीजा रहा कि उमर ने 12 गेंद डॉट खिलाने के बाद उन्हें 13वें गेंद पर आउट कर दिया.

    यशस्वी जायसवाल: 8 गेंद में सिर्फ 4 रन
    रोहित शर्मा के साथ आए यशस्वी जायसवाल हालांकि अच्छे फॉर्म में चल ररहे हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भी अपना दम दिखाया था और 5 मैचों की सीरीज में 43 की औसत से 391 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया था. लेकिन जम्मू-कश्मीर के खिलाफ उनका भी प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. हालांकि, वो काफी आत्मविश्वास में दिख रहे थे और उन्होंने पारी की दूसरी ही गेंद पर चौका जड़ दिया था. लेकिन इस मैच में वो 8 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हो गए.

    खतरे में टेस्ट करियर
    बैटिंग में पड़े सूखे के कारण टेस्ट टीम में रोहित शर्मा की जगह धीरे-धीरे खत्म होती हुई नजर आ रही है. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया ने 5 पारियों में 6.2 की औसत से 31 रन बनाए थे. अब भारत को इस साल जून के महीने में इंग्लैंड दौरे पर जाना है. इस दौरान 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. लेकिन रोहित को इसमें जगह मिलने की उम्मीद सिर्फ घरेलू प्रदर्शन पर टिकी हुई है. अगर वो इसमें फेल हुए शायद उनके टेस्ट करियर का अंत हो जाए.

    News Desk

    Related Posts

    एशियन गेम्स में श्री चरणी का धमाल, 4 विकेट लेकर रचा इतिहास; बुमराह से भी बेहतर दिखा रिकॉर्ड

    September 18, 2026

    गंभीर ने मानी भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस बड़ी समस्या, बोले- गिल को नहीं मिल रही सर्वश्रेष्ठ टीम

    September 18, 2026

    एशियन गेम्स से पहले आवास संकट, 2 खिलाड़ियों के कमरे में रह रहे 3 भारतीय खिलाड़ी

    September 18, 2026

    मोहम्मद रिजवान की जर्सी पर टेप वाली फोटो वायरल, सट्टेबाजी जांच के बीच दोहरे व्यवहार के आरोप

    September 18, 2026

    नागोया एशियन गेम्स में मनु भाकर थामेंगी तिरंगा, शॉटपुट स्टार तूर होंगे दूसरे ध्वजवाहक

    September 18, 2026

    संजू सैमसन ने अफगानिस्तान सीरीज में दिया करारा जवाब, 117 रन और 180 का स्ट्राइक रेट

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.