Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी का मेगा प्रचार अभियान शुरू
    राज्य

    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी का मेगा प्रचार अभियान शुरू

    News DeskBy News DeskJanuary 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी का मेगा प्रचार अभियान शुरू
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, सभी दलों से अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. BJP भी इस मामले में पीछे नहीं है. वह अपने दिग्गजों को चुनावी मैदान में प्रचार के लिए उतारने जा रही है. दरअसल दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होनी है. इसे देखते हुए BJP अपना मेगा प्रचार अभियान शुरू करने जा रही है. दिल्ली में अगले दस दिनों तक पार्टी के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे. पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी वरिष्ठ नेताओं की अगले 10 दिन तक सभाएं होनी हैं. चुनाव प्रचार में केंद्रीय मंत्रियों को भी उतारा जा रहा है. बड़े मंत्रियों को दो-दो विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

    कौन से नेता की कितनी रैलियां होंगी?
    पीएम मोदी तीन रैलियां करेंगे, अमित शाह और जेपी नड्डा डेढ़-डेढ़ दर्जन से ज्यादा रैलियां करेंगे. योगी आदित्यनाथ 14 जनसभाएं करेंगे, अन्य मुख्यमंत्रियों भी जनसभाएं करेंगे. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, पीयूष गोयल, मनसुख मांडविया, गजेंद्र सि्ह शेखावत भी प्रचार करेंगे. विनोद तावड़े, सुनील बंसल, तरुण चुघ और अरुण सिंह को भी उतारा जा रहा. अनुराग ठाकुर, संजीव बालियान, राज्य सभा सांसद सुरेंद्र नागर, राजस्थान BJP के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया भी करेंगे चुनाव प्रचार.

    सभी 70 विधानसभा सीटें पर होगा चुनाव प्रचार
    पीएम मोदी दिल्ली में तीन रैलियां करेंगे. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा की डेढ़-डेढ़ दर्जन से ज्यादा रैलियां होनी हैं. BJP ने यह कार्यक्रम इस तरह से बनाया है कि सभी 70 विधानसभा सीटों को कवर किया जा सके. इस दौरान उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ 14 जनसभाएं करेंगे. BJP समर्थित राज्यों के अन्य मुख्यमंत्रियों को भी प्रचार अभियान में उतारा जाएगा.

    केंद्रीय मंत्रियों को भी सौंपी दिल्ली की जिम्मेदारी
    केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, पीयूष गोयल, मनसुख मांडविया, गजेंद्र सि्ह शेखावत भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की डोर संभालेंगे. पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, संजीव बालियान, राज्य सभा सांसद सुरेंद्र नागर, राजस्थान BJP के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया और BJP के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, सुनील बंसल, तरुण चुघ और अरुण सिंह को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस दौरान पड़ोसी राज्यों के वरिष्ठ BJP नेता भी दिल्ली में चुनाव-प्रचार करेंगे. 

    दिल्ली में BJP की 14 हजार के करीब बैठकें
    फिलहाल दिल्ली में BJP का सघन चुनाव प्रचार चल रहा है. विभिन्न वर्गों के साथ छोटी-छोटी बैठकें लगातार की जा रही हैं. अभी तक दलित वर्ग के लोगों के साथ BJP नेताओं की 4500 छोटी बैठकें हो चुकी हैं. मुस्लिम समाज के लोगों के साथ 1700 और विभिन्न वर्ग की महिलाओं के साथ 7500 छोटी बैठकें हुईं हैं. इस तरह की और भी बैठकें होंगी, जिनमें ओबीसी और अन्य जातियों के लोगों के साथ भी संपर्क साधा जाएगा.

    News Desk

    Related Posts

    अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

    August 16, 2026

    Uttarakhand News:शेर नाला पर 120 मीटर पुल का लोकार्पण, CM धामी ने चोरगलिया में सुनीं जनसमस्याएं; मानसून में आवागमन होगा आसान….

    August 16, 2026

    Uttarakhand News:शेर नाला पर 120 मीटर पुल का लोकार्पण, CM धामी ने चोरगलिया में सुनीं जनसमस्याएं; मानसून में आवागमन होगा आसान….

    August 16, 2026

    Uttarakhand News- अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत….

    August 16, 2026

    Uttarakhand News- अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत….

    August 16, 2026

    पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….

    August 16, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Stock Market Down: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 500 अंक टूटा; IT-टेक स्टॉक्स में भारी गिरावट

    August 17, 2026

    ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश ने रचा इतिहास, कंगारुओं को 9 विकेट से हराकर दर्ज की पहली टेस्ट जीत

    August 17, 2026

    जाह्नवी कंदुला को मिला न्याय, सिएटल हादसे में परिवार को ₹262 करोड़ का नागरिक समझौता

    August 17, 2026

    वंदे मातरम् पर बवाल! सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग, कांग्रेस मुख्यालय के कार्यक्रम पर विवाद

    August 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.