Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»दिल्ली के पंजाबी बाग में अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मालिक को बचाने के लिए मैनेजर को बनाया आरोपी
    राज्य

    दिल्ली के पंजाबी बाग में अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मालिक को बचाने के लिए मैनेजर को बनाया आरोपी

    News DeskBy News DeskJanuary 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली के पंजाबी बाग में अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मालिक को बचाने के लिए मैनेजर को बनाया आरोपी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली। पंजाबी बाग के शिवाजी पार्क स्थित अवैध कॉल सेंटर पर बीते दिनों पुलिस छापे के बाद मुकदमे में हेराफेरी किए जाने की बात सामने आ रही है। इस कॉल सेंटर के जरिये अमेरिकी नागरिकों को उनके फेसबुक में दिक्कत आने की बात बताकर ठगी हो रही थी। टेली कॉलर खुद को यूएसए के फेसबुक सपोर्टर डिपार्टमेंट का अधिकारी बनकर अमेरिकी नागरिकों से बातकर उन्हें निशाना बनाते थे। मदद के बहाने 100 से 200 डालर लिए जाते थे। पुलिस मुख्यालय सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने कॉल सेंटर पर छापा मारकर मैनजर शोभित बत्रा के अलावा 21 टेली कॉलर को पकड़ा था, लेकिन कॉल सेंटर के मालिक को मुकदमे से बचा लिया गया।

    जांच में खुला मामला तो अफसरों के उडे़ होश
    मुकदमे में शोभित बत्रा को मालिक बताया गया, जो पुलिस सूत्रों के मुताबिक मैनेजर है। कॉल सेंटर के मालिक को आरोपित नहीं बनाया गया, जबकि वह बड़ा खिलाड़ी है और उसके NCR में कई कॉल सेंटर हैं। वैसे रिपोर्ट में हेराफेरी करने की जानकारी मुख्यालय तक पहुंच चुकी है।

    फरीदाबाद का रहने वाला है शोभित
    कुछ समय पहले पंजाबी बाग के शिवाजी पार्क के एक बीट अफसर को एक बिल्डिंग में कॉल सेंटर चलने की सूचना मिली थी। मैनेजर ने साइबर सेल के एक अधिकारी को पूरा मामला बताया। इस पर उस अधिकारी ने बीट अफसर से बात कर उसे प्रलोभन दिया। इसके बाद वह वहां से चले गए। शोभित, एनआइटी फरीदाबाद का रहने वाला है। छापे के बाद देर रात तक मुकदमे में असली मालिक को नामजद किया जाए या नहीं इसे लेकर काफी देर तक चर्चा चली। मामले में असली मालिक को बचाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये के लेनदेन की बात भी सामने आई है। मामले में DCP से बात करने की कोशिश की गई, पर उनसे बात नहीं हो पाई।

    News Desk

    Related Posts

    झीरम पहुंच उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीदों की स्मृति में किया पौधारोपण, कहा- बस्तर अब खुली और आजाद हवा में सांस ले रहा है…..

    August 15, 2026

    देशभक्ति के रंग में रंगी देवभूमि, सीएम धामी ने परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा; की सात घोषणाएं

    August 15, 2026

    जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    August 15, 2026

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ….

    August 15, 2026

    Uttarakhand News: परेड ग्राउंड में CM धामी ने फहराया तिरंगा, 14 पुलिसकर्मियों और 13 खिलाड़ियों का सम्मान; स्वतंत्रता दिवस पर की 7 बड़ी घोषणाएं…..

    August 15, 2026

    Uttarakhand News: परेड ग्राउंड में CM धामी ने फहराया तिरंगा, 14 पुलिसकर्मियों और 13 खिलाड़ियों का सम्मान; स्वतंत्रता दिवस पर की 7 बड़ी घोषणाएं…..

    August 15, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रूस में ब्रा और अंडरवियर बेचने के सख्त नियम, हर प्रोडक्ट में यह खासियत होना जरूरी

    August 16, 2026

    सड़क पर कार पार्किंग का खर्च ₹25,000! इस मेट्रो सिटी की नई पॉलिसी ने उड़ाए होश, जानें हर घंटे का चार्ज

    August 16, 2026

    Hyundai Motor India का बड़ा प्लान! 2030 तक 20 लाख कनेक्टेड कारें बेचने का लक्ष्य

    August 16, 2026

    8वें वेतन आयोग पर अब तक क्या-क्या हुआ? सैलरी, HRA और फिटमेंट फैक्टर से जुड़ी हर बड़ी अपडेट

    August 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.