Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुणे में करेंगे निवेशकों और उद्योगपतियों से संवाद
    मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुणे में करेंगे निवेशकों और उद्योगपतियों से संवाद

    News DeskBy News DeskJanuary 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुणे में करेंगे निवेशकों और उद्योगपतियों से संवाद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    – इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देने बुधवार को इंटरेक्टिव सेशन
    – मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर होगा प्रजेन्टेशन

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश तेजी से निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। राज्य में निवेश की संभावनाओं को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए 22 जनवरी को पुणे में इंटरेक्टिव सेशन का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस सत्र में उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों, निवेशकों के साथ सीधा संवाद करेंगे। राज्य में निवेश के अनुकूल वातावरण पर चर्चा होगी। यह सत्र पुणे के होटल रिट्ज़ कार्लटन में होगा।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश को निवेश-अनुकूल नीतियों, उत्कृष्ट बुनियादी ढाँचे और कुशल मानव संसाधन के माध्यम से निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य रखा है। अब तक राज्य को 4 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए यह सत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, और कोयंबटूर में इंटरेक्टिव सेशन आयोजित किए जा चुके हैं, जो निवेशकों के साथ मजबूत संवाद स्थापित करने में सफल रहे हैं। यह प्रयास प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में 24 और 25 फरवरी में भोपाल में होने वाली "ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट" की तैयारियों का हिस्सा है। देश-विदेश के निवेशकों में काफ़ी उत्साह है। मध्यप्रदेश, अपने प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थलों और विश्वस्तरीय बुनियादी ढाँचे के साथ, निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में उभर रहा है।

    पुणे में इंटरेक्टिव सेशन में उद्योग जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड के चेयरमैन श्री संजय किर्लोस्कर विशेष अतिथि होंगे, जबकि पिनेकल इंडस्ट्रीज के चेयरमैन श्री सुधीर मेहता नेटवर्किंग डिनर की मेजबानी करेंगे। फोर्स मोटर्स के चेयरमैन डॉ. अभय फिरोदिया और ब्रिजस्टोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री हिरोशी योशिजाना भी इस सत्र में अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे।

    सत्र में मध्यप्रदेश में फिनटेक, आईटी, आईटीईएस, एग्रीटेक, खाद्य प्रसंस्करण, फार्मा, स्वास्थ्य सेवाओं, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक वाहन, कौशल विकास और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन विभाग और एमएसएमई श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह एडवांटेज एमपी और राज्य में निवेश के अवसरों पर प्रकाश डालेंगे। एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर पर्यटन विभाग श्रीमती बिदिशा मुखर्जी पर्यटन के क्षेत्र में निवेश के अवसरों की जानकारियां देंगीl अतिरिक्त मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग श्री संजय दुबे आईटी, आईटीईएस और ईएसडीएम सेक्टर में निवेशकों को राज्य की नीतियों और परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी देंगे। मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक श्री चंद्रमौली शुक्ला, वाईस चेयरमैन, सीआईआई पुणे एवं कार्यकारी निदेशक, आरएसबी ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड श्री रजनीकांत बेहरा शामिल रहेंगे।

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बदली छबीला यालम की जिंदगी, सम्मानजनक विवाह के साथ मिली आत्मनिर्भरता की राह….

    June 10, 2026

    छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाना हमारा लक्ष्य : राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा….

    June 10, 2026

    विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, प्रशिक्षण में अधिकारियों ने दिए सुझाव, सांकेतिक प्रस्तुतिकरण के माध्यम से साझा किए अनुभव….

    June 10, 2026

    पारंपरिक उपचार पद्धति के संरक्षण में छत्तीसगढ़ बना मिसाल, 11 वैद्य सम्मेलनों से 1600 से अधिक वैद्यों को मिला प्रशिक्षण, हीलर हर्बल गार्डन और आधुनिक उपकरणों से बढ़ी क्षमता….

    June 10, 2026

    युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना राज्य की सर्वाेच्च प्राथमिकता : राज्य नीति आयोग उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा…

    June 10, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं…..

    June 10, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बदली छबीला यालम की जिंदगी, सम्मानजनक विवाह के साथ मिली आत्मनिर्भरता की राह….

    June 10, 2026

    छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाना हमारा लक्ष्य : राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा….

    June 10, 2026

    विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, प्रशिक्षण में अधिकारियों ने दिए सुझाव, सांकेतिक प्रस्तुतिकरण के माध्यम से साझा किए अनुभव….

    June 10, 2026

    पारंपरिक उपचार पद्धति के संरक्षण में छत्तीसगढ़ बना मिसाल, 11 वैद्य सम्मेलनों से 1600 से अधिक वैद्यों को मिला प्रशिक्षण, हीलर हर्बल गार्डन और आधुनिक उपकरणों से बढ़ी क्षमता….

    June 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.