Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»भाई-बहन खरीदते थे लक्ज़री गाड़ियां, जीते थे आलीशान जिंदगी, कमाई जान पुलिस रह गई दंग
    मध्यप्रदेश

    भाई-बहन खरीदते थे लक्ज़री गाड़ियां, जीते थे आलीशान जिंदगी, कमाई जान पुलिस रह गई दंग

    News DeskBy News DeskJanuary 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भाई-बहन खरीदते थे लक्ज़री गाड़ियां, जीते थे आलीशान जिंदगी, कमाई जान पुलिस रह गई दंग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर: 'चोर चोर मौसेरे भाई' कहावत तो हम सभी ने बचपन से सुनी है, लेकिन आज हम आपको दो चोरों की कहानी बताएंगे। दोनों भाई अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर चोरी करते हैं। रिश्तेदारों के इस गिरोह ने इंदौर में एक-दो नहीं बल्कि 18 वारदातों को अंजाम दिया है। कई बार पकड़े जाने के बाद ये जेल चले जाते हैं और छूटते ही फिर से चोरी करने लगते हैं। पुलिस ने एक बार फिर चोरों के इस गिरोह को पकड़कर इनके पास से 3 लाख रुपए का चोरी का माल बरामद किया है। इतना ही नहीं चोरी की योजना में इन दोनों के साथ बहन भी शामिल थी। आइए जानते हैं कौन हैं ये रिश्तेदार चोर।

    अलग-अलग इलाकों में करते थे चोरी

    इंदौर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठ रहे थे। हाल ही में पुलिस को कनाड़ा इलाके में कई फ्लैटों में चोरी करने वाले गिरोह के सीसीटीवी फुटेज मिले थे, इन फुटेज के आधार पर पुलिस ने गिरोह के सरगना जीतू उर्फ ​​छित्तू की पहचान कर उसे बाणगंगा इलाके में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपने भाई राकेश और रिश्तेदार अजय, राकेश मेहरा और हरीश के साथ मिलकर चोरी की वारदातें करना कबूल किया। इन सभी को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी के जेवर और चोरी के पैसों से खरीदी गई दो बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने इस चोर गिरोह से कनाड़ा, तिलक नगर, विजय नगर, खुड़ैल और एरोड्रम थाना क्षेत्र के 5 थाना क्षेत्रों में हुई चोरियों का खुलासा किया है। 

    यह गिरोह बड़ी प्लानिंग के साथ चोरी करता है। चोरी की प्लानिंग जीतू की बहन के घर बैठकर की जाती थी। वारदात को अंजाम देने के लिए यह गिरोह मुख्य सड़क की बजाय खेत-खलिहानों में जाता था, ताकि इनकी पहचान न हो सके। लेकिन ये लोगों के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की नजर से बच नहीं पाए और पुलिस की गिरफ्त में आ गए। इन बदमाशों ने चोरी के पैसों से दोपहिया वाहन खरीदे थे। इन वाहनों की किश्तें चुकाने के लिए भी ये चोरियां कर रहे थे। इस बार पुलिस ने इन्हें लंबे समय तक जेल भेजने की योजना बनाई है।

    News Desk

    Related Posts

    बिखरी पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण, उत्तराखंड बनेगा साहित्यिक पर्यटन का केंद्र

    August 3, 2026

    CG Accident- CG में खौफनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे युवकों को ट्रक ने कुचला, 2 की मौके पर मौत; बाइक में लगी आग, तीन गंभीर घायल…..

    August 3, 2026

    छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता में सुधार: सुशासन, डिजिटलीकरण और जन-राहत का नया सवेरा….

    August 3, 2026

    नशे के खिलाफ युवा बनें जन आंदोलन के नेतृत्वकर्ता: उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    August 2, 2026

    नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

    August 2, 2026

    खेल और संस्कृति किसी भी शहर की पहचान और प्रगति के महत्वपूर्ण आधार: मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

    August 2, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बिखरी पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण, उत्तराखंड बनेगा साहित्यिक पर्यटन का केंद्र

    August 3, 2026

    हेट स्पीच केस में अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, FIR की मांग खारिज

    August 3, 2026

    सुनील छेत्री ने जमशेदपुर एफसी बंद करने के फैसले पर जताई गहरी चिंता

    August 3, 2026

    राखी सावंत का ‘नो फिल्टर’ अंदाज, ड्रामा से लेकर मुद्दों पर बेबाक राय तक कायम है स्टारडम

    August 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.