Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»भारतीय सेना पर देश और दुनिया को है गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मध्यप्रदेश

    भारतीय सेना पर देश और दुनिया को है गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    News DeskBy News DeskJanuary 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारतीय सेना पर देश और दुनिया को है गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि पूरे देश और दुनिया को भारतीय सेवा पर गर्व है। बेहद अनुशासित इकाई के रूप में सेना ने अपनी विशेष पहचान बनाई है। अपनी क्षमता और योग्यता से दुनिया की कई चुनौतियों का समाधान कर भारतीय सेना ने कठिनतम समय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। देश को आजादी मिलने के समय, विश्व के कई देश स्वतंत्र हुए लेकिन भारत आज विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में स्थापित है, इस पर सभी भारतवासियों को गर्व है। भारतीय सेना का अनुशासन, सजकता, स्फूर्ति और तत्परता ही इस गौरव का आधार है। साहस और शक्ति से संपन्न भारतीय सेना ने हर राजनीतिक परिस्थिति में अपनी सीमा और अनुशासन में रहते हुए मूल भूमिका का निर्वहन किया और देश हित में श्रेष्ठतम योगदान दिया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव, फिटनेस-एकता और देश भक्ति के लिए "फिट इंडिया रन विथ इंडियन आर्मी" के आदर्श वाक्य के साथ द्रोणाचल में आयोजित आर्मी मैराथन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मैराथन विजेताओं को पुरस्कार वितरित भी किऐ। इस अवसर पर उत्साह और जोश से भरपूर भांगड़ा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। सेना के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किए।

    बेटा-बेटी समान अधिकार और सम्मान के हकदार

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सीमा पर तैनात सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने की की पहल सराहनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 1949 में जनरल के.एम. करियप्पा के भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ के रूप में कार्यभार ग्रहण करने की याद में 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। इस क्रम में सुदर्शन चक्र कोर द्वारा आर्मी मैराथन आयोजन की पहल सराहनीय है। उन्होंने इसकी निरंतरता बनाए रखने की अपील की और अधिक से अधिक लोगों से मैराथन में सहभागी होने का आह्वान किया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि क्षमता और योग्यता में बेटा-बेटी बराबर है और उनके अधिकार भी समान है। अतः आर्मी मैराथन में विजेता बेटियों को समान राशि के ही पुरस्कार प्रदान किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हॉफ मैराथन ओपन केटेगरी के अंतर्गत पुरुष वर्ग के विजेता रोहित वर्मा को 1 लाख रुपये, रनर अप हरीश को 50 हजार और तृतीय स्थान पर रहे हुकुम को 25 हजार रुपये का चैक और मध्यप्रदेश पर्यटन का कूपन पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया। महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त सुभारती नैन, द्वितीय स्थान पर रहीं सुकिरण साहू और तृतीय स्थान पर रहीं सुप्रीति खण्डेलवाल को पुरस्कृत किया।

    खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सेना और आमजन के बीच जुड़ाव को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित आर्मी मैराथन में भोपालवासियों की सहभागिता उत्साहवर्धक रही। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा खेल और युवा कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी। मेजर जनरल एस.के. श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी पर विचार, सीएम धामी के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित…..

    May 3, 2026

    Uttarakhand News: आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी पर विचार, सीएम धामी के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित…..

    May 3, 2026

    Uttarakhand News- जनसुनवाई के लिए सीएम आवास पहुंची जनता: धामी ने शिकायतों पर लिया संज्ञान, त्वरित समाधान के दिए निर्देश…..

    May 3, 2026

    Uttarakhand News- जनसुनवाई के लिए सीएम आवास पहुंची जनता: धामी ने शिकायतों पर लिया संज्ञान, त्वरित समाधान के दिए निर्देश…..

    May 3, 2026

    रायगढ़ के राधा कृष्ण मंदिर में वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की पूजा-अर्चना….

    May 3, 2026

    चिल्फी और सरोधा दादर की प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुए वन मंत्री केदार कश्यप…..

    May 3, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    गुजरात ने टॉस जीतकर चुनी रणनीति, पंजाब के खिलाफ मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी टीम

    May 3, 2026

    18 साल के मानस धामने ने फ्रांस के गिबाउडो को हराकर रचा इतिहास

    May 3, 2026

    Uttarakhand News: आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी पर विचार, सीएम धामी के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित…..

    May 3, 2026

    Uttarakhand News: आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी पर विचार, सीएम धामी के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित…..

    May 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.