Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»सैफ ने घर की सभी महिलाओं को ऊपर की मंजिल पर भेज दिया था
    देश

    सैफ ने घर की सभी महिलाओं को ऊपर की मंजिल पर भेज दिया था

    News DeskBy News DeskJanuary 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सैफ ने घर की सभी महिलाओं को ऊपर की मंजिल पर भेज दिया था
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच बॉलीवुड फिल्म स्टार सैफ अली खान के हमलावर की खोज में जुटी है। सिर्फ एक चोर 28 टीमों को पिछले 52 घंटों से चकमा दे रहा है। अब तक इस मामले में दर्जनों लोगों से पूछताछ हो चुकी है लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली के खाली हैं।
    पुलिस ने सबसे पहले इस मामले में उस रात घर में मौजूद नैनी के बयान दर्ज किए। अब सैफ अली की पत्नी करीना ने अपना बयान दर्ज कराया है। करीना ने बांद्रा पुलिस को बताया कि आधी रात को जब ये सब हुआ तो सैफ ने अकेले ही उस हमलावर का मुकाबला किया सैफ ने इस दौरान घर की सभी महिलाओं को बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर भेज दिया था। करीना ने बताया कि जब वह 12वीं मंजिल से नीचे 11वीं मंजिल पर आई तो देखा कि आरोपी गुस्से में सैफ पर चाकू से लगातार हमला कर रहा था। सैफ बीच में आए तो हमलावर जेह सैफ-करीना का छोटा बेटा तक नहीं पहुंच सका। करीना ने बयान में आगे कहा कि वह तब बहुत डर गई थी।
    इलियमा फिलिप के बयान के मुताबिक उसने और जुनू ने जहे को कमरे में सुला दिया था। करीब 2 बजे फिलिप की नींद खुली और उसने देखा कि बाथरूम की लाइट जल रही है और दरवाजा खुला है। शुरू में उसे लगा कि करीना कपूर बच्चे को देखने आई होंगी, लेकिन जल्द ही उसे लगा कि कुछ गडबड़ है, उसने देखा कि एक आदमी बाथरूम से निकलकर जहे के बेड की ओर बढ़ रहा है। वह तुरंत खड़ी हो गई। फिर भी शख्स जेह को जगाने उसके बैड के पास गया। उसके बाएं हाथ में एक लकड़ी थी और उसके दाहिने हाथ में एक लंबी, हैकसॉ जैसी ब्लेड थी। उसकी नजर जैसे ही मेरे ऊपर पड़ी वह मेरी ओर दौड़ा। इस झगड़े में उसने मुझ पर ब्लेड से हमला कर दिया। मेरी कलाई पर चोट लगी। मैंने पूछा कि उसे क्या चाहिए। उसने कहा कि उसे पैसे चाहिए और वह भी एक करोड़ रुपए। इसी बीच आवाज सुनकर सैफ अली खान आ गए तो हमलावर ने उन पर हमला बोल दिया।
    वहीं, सैफ अली खान पर हमला करने वाले हमलावर का नया वीडियो सामने आया है। इसमें वह अलग रंग के कपड़े पहने दिख रहा है। वह बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास कपड़े बदलकर आगे जाता नजर आ रहा है। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि कैसे वह अपने हाथ को फोल्ड करके आगे जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि आरोपी को इस बात की चिंता है कि कहीं सीसीटीवी कैमरे में ना आ जाए लेकिन उसके फास्ट्रेक बैग से उसकी पहचान हो गई। जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है वह सुबह 7 बजे का है। इतना ही नहीं, वह एक दुकान पर हेडफोन खरीदता भी नजर आया।

    News Desk

    Related Posts

    हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति कैसे होती है? जानें CJI, कॉलेजियम और केंद्र की पूरी भूमिका

    August 10, 2026

    पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा कदम, ‘Build New NTA’ मिशन के तहत होंगी नई भर्तियां

    August 10, 2026

    छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, ‘गृह मंत्री देंगे जवाब’; विपक्ष की मांग पर बनी सहमति

    August 10, 2026

    एक राज्य का बदलेगा नाम! संसद में पेश होंगे कई अहम बिल, विपक्ष की मांग पर फिर हंगामे के आसार

    August 10, 2026

    CRPF के 600 जवानों के लिए ₹4.54 करोड़ मंजूर, बर्फीले मोर्चों पर मिलेंगे खास उपकरण

    August 10, 2026

    16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा

    August 10, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

    August 10, 2026

    पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा कदम, ‘Build New NTA’ मिशन के तहत होंगी नई भर्तियां

    August 10, 2026

    हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति कैसे होती है? जानें CJI, कॉलेजियम और केंद्र की पूरी भूमिका

    August 10, 2026

    Uttarakhand News:मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किया ‘युवा विद्यार्थी मंथन’ पोर्टल, निबंध प्रतियोगिता में चयनित 140 छात्रों को मिलेगा सम्मान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग का खर्च उठाएगी सरकार ….

    August 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.