Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : विधिवत मंत्रोच्चार के साथ 120 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : विधिवत मंत्रोच्चार के साथ 120 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

    News DeskBy News DeskJanuary 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : विधिवत मंत्रोच्चार के साथ 120 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सक्ती,

    सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में विगत दिवस नंदेली भाठा मैदान सक्ती में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत कुल 120 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे l छतीसगढ़ शासन के इस महती योजना के तहत सक्ती जिले में एकीकृत बाल विकास परियोजना डभरा, जैजैपुर, मालखरौदा और सक्ती के प्रति परियोजना अंतर्गत 30-30 जोडो का लक्ष्य के अनुसार सामूहिक विवाह कार्यक्रम विधिवत रूप से संपन्न किया गया।

       सक्ती जिले के नंदेली भाठा मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्जवलित और पुष्पमाला अर्पित कर किया गया l इस अवसर पर विवाहित जोड़ों को सांसद श्रीमती जांगड़े की उपस्थिति में बाजे गाजे के साथ बारात प्रस्थान, विधिवत मंत्रोच्चार के साथ वर-वधु के 7 फेरे, कन्यादान, सिंदूर बंदन, वरमाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया l साथ ही सांसद द्वारा योजना अंतर्गत नवविवाहित जोड़ों को 36 हजार रूपए प्रति जोड़े के मान से सहायता राशि का चेक भी प्रदान किया गया । सांसद, अधिकारियों कर्मचारियों, उपस्थित जनप्रतिधियों व वर-वधु के परिजनों ने नवविवाहित जोड़ो को शुभकामनायें व आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि आज सक्ती जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 120 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ है, यह सक्ती जिले के लिए बहुत ही हर्ष की बात है l उन्होंने इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ो का गठबंधन करते हुए बारी-बारी से सभी जोड़ो को आशीर्वाद दिया l

    उन्होंने सभी नव दाम्पत्य जोड़ो को विवाह के गठबंधन की बधाई दी तथा नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करते हुए हसी ख़ुशी सुखमय जीवन व्यतीत करने के लिए शुभकामनाएं दी l सांसद श्रीमती जांगडे ने वर और वधु दोनों को अपने माता-पिता के समान ही अपने सास-ससुर को भी सम्मान देने का आग्रह किया l इस अवसर पर प्रभारी महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी श्रीमती श्याम कंवर द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी नव वर-वधुओं सहित उपस्थित सभी को दी गई l इसके साथ ही इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा समस्त नवविवाहित जोड़ों तथा पंडाल में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों व नागरिकों को बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ भी दिलाया गया l इस अवसर पर जनपद पंचायत सक्ती मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रीति पवार, परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना जैजैपुर श्रीमती पुष्पलता अग्रवाल, सखी वन स्टॉप सेंटर के संचालन समिति की सदस्य सुश्री अन्न्नापूर्ण राठौर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाईजर, नवविवाहित जोड़ों के परिजन, गणमान्य नागरिक व मिडिया प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री धामी ने की ‘क्षत्रिय जागरण स्मारिका’ की लॉन्चिंग, समाज और राष्ट्र निर्माण में युवाओं से मांगा सहयोग

    August 9, 2026

    80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….

    August 9, 2026

    मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..

    August 9, 2026

    नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..

    August 9, 2026

    शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….

    August 9, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र…..

    August 9, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री धामी ने की ‘क्षत्रिय जागरण स्मारिका’ की लॉन्चिंग, समाज और राष्ट्र निर्माण में युवाओं से मांगा सहयोग

    August 9, 2026

    80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….

    August 9, 2026

    मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..

    August 9, 2026

    नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..

    August 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.