Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद 
    व्यापार

    शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद 

    News DeskBy News DeskJanuary 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुम्बई । भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट रही। सप्ताह के अंतिम कारोबरी दिन दुनिया भर से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही बिकवाली हावी रहने से बाजार नीचे आया। इसके साथ ही बैंकिंग व आईटी स्टॉक्स में हुई बिकवाली के कारण भी बाजार नीचे आया। वहीं गत दिवस बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। 
    दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 423 अंक करीब 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ ही 76,619 पर बंद हुआ। वहीं इसी प्रकार 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी अंत में 108 अंक तकरीबन 0.47 फीसदी की गिरावट लेकर 23,203 पर बंद हुआ।
    आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 30 कंपनियों में से इंफोसिस तथा एक्सिस बैंक के शेयर में पांच फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही। कोटक बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी गिरे। 
    दूसरी ओरी जोमैटो और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में दो फीसदी से अधिक की तेजी रही। नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, आईटीसी, एलएंडटी, सनफार्मा के शेयर भी बढ़त पर बंद हुए। 
    बाजार जानकारों के अनुसार दिग्गज कंपनियों इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक जैसे आईटी स्टॉक्स में भारी बिकवाली की वजह से आज शेयर बाजार टूटा। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से भी बाजार पर विपरीत प्रभाव पड़ा। 
    वहीं इससे पहले आज सुबह 
    बैंक और आईटी स्टॉक्स में गिरावट से बाजार गिरा। जबकि इंडेक्स में हैवी वेटेज रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी से बाजार को सपोर्ट मिला है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 485 अंक गिरकर 76,557.79 अंक पर आ गया। ऐसे ही निफ्टी 144.75 अंक गिरकर 23,167.05 अंक पर पहुंच गया। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। एएसएक्स 200 सपाट रहा, जबकि निक्केई में 0.21 फीसद की गिरावट और टोपिक्स में 0.48 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। कोस्पी लगभग स्थिर रहा। चीन के दिसंबर औद्योगिक उत्पादन, रिटेल बिक्री और चौथी तिमाही के जीडीपी आंकड़े निवेशकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। चौथी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 5 फीसदी सालाना रहने की संभावना है, जो पिछली तिमाही के 4.6 फीसदी से बेहतर है। इसके अलावा सिंगापुर के दिसंबर गैर-तेल निर्यात आंकड़े भी निवेशकों की रुचि का केंद्र बने हुए हैं। वहीं अमेरिका में शुरुआती बढ़त के बाद बाजार लाल निशान में दिखे। एसएंडपी 500 तीन दिन की तेजी को तोड़ते हुए 0.21 फीसदी गिरा। नेस्डेक में 0.89 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। डाओ जोंस 0.16 फीसदी ‎गिरकर 43,153.13 पर बंद हुआ

    News Desk

    Related Posts

    Share Market Crash: सेंसेक्स 552 अंक टूटा, निफ्टी 23,300 के नीचे; निवेशकों में मची हलचल

    September 11, 2026

    HUL को कोर्ट से बड़ी राहत, Beco को 1 हफ्ते में हटाने होंगे Surf Excel-Vim से जुड़े विवादित ऐड

    September 11, 2026

    शेयर बाजार में भूचाल! भरभराकर टूटे ये स्टॉक्स, निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये स्वाहा

    September 11, 2026

    Adani Stock में आएगी 46% तक तेजी? विदेशी ब्रोकरेज Jefferies ने दी खरीदारी की सलाह

    September 11, 2026

    iPhone 18 Pro लॉन्च के बाद बड़ा झटका, सस्ता होने के बजाय महंगे हुए पुराने iPhones

    September 11, 2026

    Hyundai का बड़ा धमाका! एक साथ लॉन्च हुई Creta, Creta Electric और Alcazar के Lounge Edition

    September 10, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शिक्षक सम्मान समारोह एवं विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 11, 2026

    शिक्षक सम्मान समारोह एवं विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 11, 2026

    बेमेतरा जिले के 5400 गरीब परिवारों के सपनों को मिली चाबी, भव्य गृह प्रवेश सम्पन्न

    September 11, 2026

    बेमेतरा जिले के 5400 गरीब परिवारों के सपनों को मिली चाबी, भव्य गृह प्रवेश सम्पन्न

    September 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.