Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»दिल्ली चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने रेस्तरां में लोगों को खाने पर मिलेगी छूट
    देश

    दिल्ली चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने रेस्तरां में लोगों को खाने पर मिलेगी छूट

    News DeskBy News DeskJanuary 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने रेस्तरां में लोगों को खाने पर मिलेगी छूट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देजनर मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए नगर निगम भी लोगों को लुभाने का प्रयास कर रहा है। इसके तहत निगम जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही मतदान करने वालों को खाने के लिए रेस्तरां में छूट देने की घोषणा की है। निगम के दक्षिणी जोन ने होटल व रेस्तरां संचालकों से समन्वय करके मतदान करने के बाद 5 से 9 फरवरी तक 25 फीसदी की छूट देने की घोषणा की है।
    दक्षिणी जोन के निगम उपायुक्त ने बताया कि जोन के क्षेत्राधिकार में आने वाले डीएलएफ साकेत मॉल, सेलेक्ट सिटी वाक मॉल, पीवीआर अनुपम साकेत के साथ ही अरविंदों मार्ग, मालवीय नगर मार्केट, डीएलएफ वंसत कुंज मॉल, जीके, ग्रीन पार्क की विभिन्न मार्केट की दुकानों पर खाने पर 25 फीसदी की छूट दी जाएगी। निगम उपायुक्त के मुताबिक इसके लिए नागरिकों को मतदान करने के बाद अंगुली पर मतदान की स्याही का निशान दिखाना होगा।
    उन्होंने बताया कि अभी मतदान जागरूकता अभियान के तहत छूट देने के लिए 47 रेस्तरां को जोड़ा गया है। आगे भी जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन में अब दो ही दिन बाकी हैं। ऐसे में नामांकन की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को सर्वाधिक नामांकन दाखिल किए गए। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, नई दिल्ली क्षेत्र से उनके प्रतिद्वंदी बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा, कालकाजी से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी, समयपुर बादली से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव और रोहिणी से बीजेपी उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता सहित कई चर्चित प्रत्याशियों ने बुधवार को पर्चा दाखिल किया था।
    मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक बुधवार को कुल 256 नामांकन दाखिल किए गए। इसके साथ ही 235 उम्मीदवार अब तक कुल 341 नामांकन दाखिल कर चुके हैं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता इस बार भी काम की राजनीति को ही चुनेगी। आम आदमी पार्टी से पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन, कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन और गोपाल राय के साथ साथ सुरेंद्र सिंह बिट्टू व सहीराम पहलवान ने तुगलकाबाद से नामांकन दाखिल किया। बीजेपी के कुल 32 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया।

    News Desk

    Related Posts

    हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति कैसे होती है? जानें CJI, कॉलेजियम और केंद्र की पूरी भूमिका

    August 10, 2026

    पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा कदम, ‘Build New NTA’ मिशन के तहत होंगी नई भर्तियां

    August 10, 2026

    छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, ‘गृह मंत्री देंगे जवाब’; विपक्ष की मांग पर बनी सहमति

    August 10, 2026

    एक राज्य का बदलेगा नाम! संसद में पेश होंगे कई अहम बिल, विपक्ष की मांग पर फिर हंगामे के आसार

    August 10, 2026

    CRPF के 600 जवानों के लिए ₹4.54 करोड़ मंजूर, बर्फीले मोर्चों पर मिलेंगे खास उपकरण

    August 10, 2026

    16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा

    August 10, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

    August 10, 2026

    पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा कदम, ‘Build New NTA’ मिशन के तहत होंगी नई भर्तियां

    August 10, 2026

    हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति कैसे होती है? जानें CJI, कॉलेजियम और केंद्र की पूरी भूमिका

    August 10, 2026

    Uttarakhand News:मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किया ‘युवा विद्यार्थी मंथन’ पोर्टल, निबंध प्रतियोगिता में चयनित 140 छात्रों को मिलेगा सम्मान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग का खर्च उठाएगी सरकार ….

    August 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.