Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»दिल्ली के पैसिफिक मॉल में तीसरी मंजिल से गिरकर बच्चे की मौत, मॉल प्रशासन के खिलाफ FIR दर्ज
    राज्य

    दिल्ली के पैसिफिक मॉल में तीसरी मंजिल से गिरकर बच्चे की मौत, मॉल प्रशासन के खिलाफ FIR दर्ज

    News DeskBy News DeskJanuary 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली के पैसिफिक मॉल में तीसरी मंजिल से गिरकर बच्चे की मौत, मॉल प्रशासन के खिलाफ FIR दर्ज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: सुभाष नगर के पैसिफिक मॉल में तीन साल के बच्चे की दर्दनाक मौत के बाद परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। विशाल के मामा ने बताया कि क्या किस्मत थी कि सभी फिल्म देखने गए और भांजे की मौत हो गई। जबकि परिवार ने कहा कि जब बच्चा गिरा तो किसी ने मदद नहीं की। उसकी मां ही बच्चे को लेकर हॉस्पिटल गईं।

    परिवार को सौंपी बॉडी
    इस मामले में तिलक नगर पुलिस ने मॉल प्रशासन के खिलाफ FIR दर्ज की है। पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद पुलिस ने बॉडी परिवार को सौंप दी है। पुलिस अब आगे की जांच कर रही है। CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है। यह दर्दनाक हादसा मॉल में मंगलवार शाम को 6 बजे के आसपास हुआ था। पुलिस को इसकी सूचना दीनदयाल हॉस्पिटल से शाम 7 बजे मिली थी।

    टिकट लेने ऊपर गए, नीचे गिरा विशाल
    बच्चे को अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। विशाल की दीदी ने बताया कि उसकी मां, दूसरी बहनों और बच्चों को साथ लेकर बालाजी चौक, उत्तम नगर से सुभाष नगर स्थित पैसिफिक मॉल में घूमने गई थीं। उसके साथ और भी रिलेटिव और उनके बच्चे भी थे। सबने खाना खाया और फिर फिल्म का टिकट लेने ऊपरी मंजिल पर पहुंच गए। टिकट लेने के दौरान थोड़ा ध्यान हटा और विशाल एस्केलेटर के पास पहुंच गया। फिर तीसरी मंजिल से नीचे फर्श पर गिर गया। शोर सुनते ही उसकी मां नीचे भागीं और मदद के लिए चिल्लाईं। फिर अस्पताल लेकर पहुंचीं।

    एडमिट बताकर छिपाई गई मौत की खबर
    घरवालों ने बच्चे की मां और पिता को दोपहर तक यह नहीं बताया की उसके बच्चे की मौत हो गई है। उन्हें यही कहते रहे कि बच्चा अभी हॉस्पिटल के ICU में एडमिट है। बच्चे के पिता रघुबीर नगर में पुराने कपड़े का काम करते हैं। लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद उसके पिता को हिम्मत करके सबने फिर विशाल के बारे में पूरी जानकारी दी।

    News Desk

    Related Posts

    धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हल्द्वानी के लामाचौड़ में शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाई कोर्ट, अन्य महत्वपूर्ण फैसले

    August 7, 2026

    योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….

    August 7, 2026

    रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

    August 7, 2026

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….

    August 7, 2026

    एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..

    August 7, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों के सम्मान और श्वोकल फॉर लोकलश् अभियान को मजबूत बनाने की अपील…..

    August 7, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शेर की दहाड़ है प्यारे… Sayani Ghosh ने PM Modi के साथ शेयर की तस्वीर, जानिए कैप्शन में क्या लिखा

    August 8, 2026

    एक पर हमला तीनों पर माना जाएगा’: पाक-सऊदी-तुर्की समझौते पर भारत का करारा जवाब, जानिए क्या कहा

    August 8, 2026

    ‘कॉकरोच जितना असरदार नहीं रहा कांग्रेस का प्रदर्शन’, शशि थरूर ने फिर उठाए पार्टी पर सवाल

    August 8, 2026

    गंगा जल संधि खत्म होने की कगार पर, भारत के सख्त रुख से बांग्लादेश की बढ़ी बेचैनी

    August 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.