Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण लागू हुए GRAP 4, BS3 और BS4 वाहनों पर लगी रोक
    राज्य

    दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण लागू हुए GRAP 4, BS3 और BS4 वाहनों पर लगी रोक

    News DeskBy News DeskJanuary 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण लागू हुए GRAP 4, BS3 और BS4 वाहनों पर लगी रोक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली। स्मॉग और कोहरे के चलते बुधवार को NCR में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ गया। दिल्ली-NCR के ज्यादातर प्रमुख शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई। CPCB के अनुसार प्रदूषण का स्तर अभी घटने की संभावना नहीं है। पूर्वानुमान है कि जल्द ही यह गंभीर श्रेणी में पहुंच जाएगी। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 4 चार बजे दिल्ली का AQI 386 था, शाम 5 बजे यह बढ़कर 393 और शाम छह बजे 396 हो गया। इसी के मद्देनजर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की उप समिति ने आपात बैठक कर NCR में ग्रेप तीन और चार लागू कर इनके प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए हैं।

    कई गतिविधियों पर प्रतिबंध

    इसके तहत NCR में विध्वंस और ऐसे सभी निर्माण कार्य पर CAQM ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनसे धूल उड़ने पर प्रदूषण फैलता है। यानी अधिक प्रदूषण फैलाने वाले निर्माण और विध्वंस कार्य बंद रहेंगे। निर्माण सामग्री ढोने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। सभी स्टोन क्रसर मशीनों के संचालन, खनन और उससे जुड़ी गतिविधियों पर भी रोक रहेगी। इसके अलावा दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद व गौतम बुद्ध नगर जिले में BS3 पेट्रोल व BS4 इंजन वाले चार पहिया वाहनों (कार) के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है, लेकिन दिव्यांग अपनी व्यक्तिगत जरूरत के लिए BS3 पेट्रोल व BS4 इंजन की कार का इस्तेमाल कर सकते हैं। BS4 डीजल इंजन वाले माल वाहक वाहनों के भी दिल्ली में प्रवेश करने पर प्रतिबंध रहेगा।

    नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई

    CAQM ने संबंधित एजेंसियों को इस पर अमल सुनिश्चित करने व नियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। CAQM ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 13 दिसंबर को ग्रेप तीन में शामिल नए प्रविधानों का भी पालन करना होगा। दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद व गौतम बुद्ध नगर जिले में पांचवीं कक्षा तक, कक्षा से छह से नौ और 11वीं के लिए स्कूलों को अनिवार्य रूप से हाइब्रिड मोड में चलाना होगा। अभिभावक व बच्चे ऑनलाइन या ऑफलाइन पढ़ाई का विकल्प चयन कर सकते हैं।

    किन वाहनों को रहेगी छूट?

    दिल्ली में पंजीकृत BS4 या उससे कम मानक के डीजल इंजन एमजीवी का दिल्ली में परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों को इससे छूट दी गई है। दिल्ली के बाहर पंजीकृत BS4 या उससे कम मानक के डीजल इंजन के हल्के व्यवसायिक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद व गौतम बुद्ध नगर में सरकारी दफ्तरों व सिविक एजेंसियों के कार्यालय के ड्यूटी के समय में बदलाव कर दफ्तरों के खोलने और बंद करने का समय अलग-अलग निर्धारित करना होगा।

    दिल्ली में ट्रकों की एंट्री पर पाबंदी

    दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। इसमें आवश्यक वस्तुओं व सेवाओं वाले ट्रकों को छूट है। जबकि, एलएनजी-सीएनजी-इलेक्ट्रिक व बीएस-छह मानकों वाले डीजल संचालित ट्रक प्रवेश कर सकेंगे। अब राजमार्गों, सड़कों, फ्लाइओवर, ओवरब्रिज, पावर ट्रांसमिशन, पाइप लाइन, दूरसंचार जैसी सार्वजनिक परियोजनाओं में भी निर्माण और ध्वस्तीकरण पर भी पाबंदी लगा दी गई है। दिल्ली-NCR सरकार सरकारी कार्यालयों, नगर पालिका और निजी कार्यालयों को 50 प्रतिशत क्षमता पर काम करने और बाकी को घर से काम करने की अनुमति देने पर निर्णय ले सकती हैं। केंद्र सरकार के कार्यालयों में कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति देने पर निर्णय ले सकती है।

    News Desk

    Related Posts

    केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, IAS सचिन कुर्वे को मिली चेन्नई पोर्ट की जिम्मेदारी

    May 9, 2026

    Uttarakhand: दो दिवसीय दौरे के बाद लौटे योगी आदित्यनाथ, लिया मां का आशीर्वाद, भावुक हुए ग्रामीण

    May 8, 2026

    Uttarakhand News: ‘असुविधा का सामना न करना पड़े…’, मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में हॉस्पिटल का किया लोकार्पण, कहा- श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा…..

    May 8, 2026

    Uttarakhand News: ‘असुविधा का सामना न करना पड़े…’, मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में हॉस्पिटल का किया लोकार्पण, कहा- श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा…..

    May 8, 2026

    Uttarakhand News: यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो… मरीजों से मिलकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही बड़ी बात, जानिए मुख्यमंत्री ने ऐसा क्या कहा?

    May 8, 2026

    Uttarakhand News: यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो… मरीजों से मिलकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही बड़ी बात, जानिए मुख्यमंत्री ने ऐसा क्या कहा?

    May 8, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    तमिलनाडु: विजय के समर्थक ने लगाई खुद को आग, TVK में सरकार गठन की देरी से बढ़ी नाराजगी

    May 9, 2026

    यूक्रेन युद्ध के साये में फीकी रूस की विजय परेड, पुतिन ने फिर दोहराया जीत का दावा

    May 9, 2026

    IPL 2026: CSK vs LSG मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन की पूरी जानकारी

    May 9, 2026

    TVK सरकार गठन: विजय के पास बहुमत, तमिलनाडु में बड़ा राजनीतिक उलटफेर

    May 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.