Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»जापान बनेगा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का कंट्री पार्टनर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मध्यप्रदेश

    जापान बनेगा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का कंट्री पार्टनर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    News DeskBy News DeskJanuary 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जापान बनेगा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का कंट्री पार्टनर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर के 300वें जयंती वर्ष में प्रवेश पर उनको समर्पित मंत्रि-परिषद की अगली बैठक 24 जनवरी को महेश्वर में होगी। ग्वालियर मेला और विक्रमोत्सव उज्जैन में मोटरयान करों में छूट के आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (गरीब-युवा-अन्नदाता और नारी शक्ति) पर ध्यान के ध्येय वाक्य के क्रियान्वयन के अंतर्गत प्रदेश में आरंभ स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शीघ्र ही गरीब कल्याण मिशन का क्रियान्वयन भी प्रदेश में आरंभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मंत्रि-परिषद की बैठक के पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों और निवेश प्रोत्साहन की दिशा में अगली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव शहडोल में होने जा रही है। भोपाल में 24-25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में जापान भी कंट्री पार्टनर के रूप में भाग लेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए 27 जनवरी से 1 फरवरी तक जापान यात्रा प्रस्तावित है।

    शहरी गैस वितरण के लिए बन रही है विशेष नीति

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 11 विभागों को, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले, अपनी निवेश नीतियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अंतर्गत 21 निवेश नीतियों पर कार्य जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश निवेश प्रोत्साहन नीति 2025, एमपी लॉजिस्टिक्स नीति, मध्यप्रदेश निर्यात संवर्धन एवं ओडीओपी नीति 2025 तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के अंतर्गत प्रदेश में एमएसएमई विकास नीति 2025, एमपी एमएसएमई भूमि विकास आवंटन नीति 2025 और एमपी स्टार्टअप नीति पर कार्य जारी है। इसी प्रकार नवकरणीय ऊर्जा के लिए एमपी पंप हाइड्रोस्टोरेज नीति 2025, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के अंतर्गत मध्यप्रदेश जैव ईंधन संवर्धन नीति 2025 और एमपी शहरी गैस वितरण नीति 2024 को भी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले तैयार कर लिया जाएगा।

    सेमीकंडक्टर, ड्रोन प्रमोशन, फिल्म पर्यटन पर नीति से त्वरित रूप से होंगे निर्णय

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत एमपी ग्लोबल केपेबिलिटी सेंटर नीति-2025, एमपी एवीजीएस-एक्सआर नीति-2024, मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर नीति-2025 और एमपी ड्रोन प्रमोशन नीति-2025, विमानन विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश विमानन नीति-2025, वन विभाग के तहत सीएसआर/सीईआर और गैर सरकारी नीतियों का उपयोग करते हुए मध्यप्रदेश वृक्षारोपण नीति-2025, नगरीय आवास एवं विकास तथा लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत लैण्ड पूल नीति-2025, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत संवर्धित अस्पतालों के साथ मेडिकल कॉलेजों का पीपीपी मोड पर निर्माण एवं संचालन नीति-2025, पर्यटन विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश पर्यटन निवेश नीति-2025 और मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन नीति-2025, जल संसाधन एवं नर्मदा घाटी विकास विभाग के अंतर्गत दबावयुक्त पाईप सिंचाई प्रणाली के पीपीपी मोड पर संचालन और रख-रखाव नीति-2025 को प्राथमिकता पर तैयार किया जा रहा है। इससे ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के समय निवेश प्रस्तावों पर त्वरित रूप से निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

    News Desk

    Related Posts

    हनोल जागरा मेले की तैयारियां तेज, वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल की तर्ज पर होगा भव्य आयोजन

    September 3, 2026

    19 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, छह दुकानदारों से वसूला 9500 रुपये जुर्माना; अभियान तेज

    September 3, 2026

    बांदल नदी से पांच ऐतिहासिक नौले-धारों तक होगा जल संरक्षण, डीएम ने तय की नई कार्ययोजना

    September 3, 2026

    नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प….

    September 3, 2026

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक…..

    September 3, 2026

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जल-क्रांति, समृद्ध किसान – सशक्त को कर रहा है साकार……

    September 3, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एक गेंद फेंकने के लिए 100 किमी का रन-अप, इंग्लिश क्रिकेटर ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

    September 4, 2026

    Stock Market में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 600 अंक उछला; Reliance के शेयरों में भी बड़ा उछाल

    September 4, 2026

    Indian Railway Ticket Rule: ऑनलाइन टिकट बुक किया है तो न करें ये गलती, रेलवे लगा सकता है जुर्माना

    September 4, 2026

    SBI ATM Rule Change: 1 अक्टूबर से बदलेंगे ATM के नियम, इन ग्राहकों को देना होगा ₹15+GST चार्ज

    September 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.