Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»अब राहुल-प्रियंका की यात्रा के बाद ही होगा कांग्रेस में फेरबदल
    मध्यप्रदेश

    अब राहुल-प्रियंका की यात्रा के बाद ही होगा कांग्रेस में फेरबदल

    News DeskBy News DeskJanuary 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अब राहुल-प्रियंका की यात्रा के बाद ही होगा कांग्रेस में फेरबदल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । मध्यप्रदेश में कांग्रेस में जो फेरबदल करने की कसरत चल रही थी, वह फेरबदल अब 27 जनवरी को महू में होने वाले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के बाद ही होगा। इस फेरबदल के नाम पर कांग्रेस नेताओं से महू के कार्यक्रम के लिए भीड़ बुलवाई जाएगी। गणतंत्र दिवस के अगले दिन संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर के जन्मस्थल महू में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में देशभर के कांग्रेस के बड़े नेता भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी निश्चित तौर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के पास ही रहेगी। अब तक कांग्रेस की ओर से इस कार्यक्रम में बड़ी भीड़ जुटाने के लिए कोई तैयारी शुरू नहीं की गई है। अलबत्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय द्वारा सभी जिलों में बनाए गए प्रभारी और सहप्रभारी को अपने-अपने जिले में जाकर इस कार्यक्रम के लिए ब्लॉक स्तर तक पर बैठक लेने के लिए जरूर निर्देशित कर दिया गया है। इस निर्देश का कोई परिणाम आने वाले दिनों में ही नजर आएगा।

    नेताओं को भीड़ जुटाने का टारगेट
    इस कार्यक्रम के आयोजन का फैसला दिल्ली से होने से पहले ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन को नए सिरे से तैयार करने का काम शुरू हो गया था। इसके तहत पूरे घर के बदल डालने की तर्ज पर कांग्रेस में व्यापक फेरबदल करने की तैयारी की जा रही थी। यह तैयारी आकार लेने की तरफ आगे बढ़ ही रही थी कि दिल्ली से 27 जनवरी के कार्यक्रम के आयोजन का संदेश आ गया। अब इसका परिणाम यह होगा कि मध्यप्रदेश में जो फेरबदल इसी माह हो जाना था, वह फेरबदल अब कांग्रेस के इस बड़े कार्यक्रम के कारण टल गया है। अब इस कार्यक्रम के बाद ही पदों से नेताओं को हटाने और नए नेताओं को पदों से नवाजने का काम हो सकेगा। इसके साथ ही 27 जनवरी के कार्यक्रम के लिए भीड़ जुटाने की चुनौती पर जीत दर्ज करने में भी फेरबदल की यह संभावना भरपूर सहयोग करेगी। अब संगठन के विभिन्न पदों पर बैठे नेताओं को भीड़ इक_ी करने के लिए आंकड़ा दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें यह समझा भी दिया जाएगा कि यदि इस कार्यक्रम के लिए पर्याप्त भीड़ जुटाने में सफल होते हों तो ही पद पर बने रह सकोगे, वरना कार्यक्रम के बाद होने वाले फेरबदल में तुम्हारी छुट्टी होना तय हो जाएगा।

    इंदौर-धार से जुटाएंगे सबसे ज्यादा भीड़
    बाबा साहब आंबेडकर के जन्मस्थल महू में इस कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। यह स्थान इंदौर जिले में आता है और धार संसदीय क्षेत्र में आता है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम के लिए सबसे ज्यादा भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी भी इंदौर और धार जिले की रहेगी। इन दोनों जिलों के नेताओं को भीड़ इक_ा करने और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी ताकत लगाना होगी। इसके लिए आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा हर नेता को अलग-अलग भीड़ लाने का लक्ष्य देने का काम किया जाएगा।

    News Desk

    Related Posts

    हनोल जागरा मेले की तैयारियां तेज, वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल की तर्ज पर होगा भव्य आयोजन

    September 3, 2026

    19 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, छह दुकानदारों से वसूला 9500 रुपये जुर्माना; अभियान तेज

    September 3, 2026

    बांदल नदी से पांच ऐतिहासिक नौले-धारों तक होगा जल संरक्षण, डीएम ने तय की नई कार्ययोजना

    September 3, 2026

    नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प….

    September 3, 2026

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक…..

    September 3, 2026

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जल-क्रांति, समृद्ध किसान – सशक्त को कर रहा है साकार……

    September 3, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एक गेंद फेंकने के लिए 100 किमी का रन-अप, इंग्लिश क्रिकेटर ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

    September 4, 2026

    Stock Market में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 600 अंक उछला; Reliance के शेयरों में भी बड़ा उछाल

    September 4, 2026

    Indian Railway Ticket Rule: ऑनलाइन टिकट बुक किया है तो न करें ये गलती, रेलवे लगा सकता है जुर्माना

    September 4, 2026

    SBI ATM Rule Change: 1 अक्टूबर से बदलेंगे ATM के नियम, इन ग्राहकों को देना होगा ₹15+GST चार्ज

    September 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.