Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राजनीती»‘गांधी महापुरुष तो मोदी…’ उपराष्ट्रपति धनखड़ ने बापू से की प्रधानमंत्री की तुलना; भड़के विपक्षी दल
    राजनीती

    ‘गांधी महापुरुष तो मोदी…’ उपराष्ट्रपति धनखड़ ने बापू से की प्रधानमंत्री की तुलना; भड़के विपक्षी दल

    adminBy adminNovember 29, 2023Updated:November 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘गांधी महापुरुष तो मोदी…’ उपराष्ट्रपति धनखड़ ने बापू से की प्रधानमंत्री की तुलना; भड़के विपक्षी दल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की महात्मा गांधी से तुलना को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। विपक्षी नेताओं ने उपराष्ट्रपति धनखड़ के बयान की आलोचना की है।

    कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने उपराष्ट्रपति के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति ने सभी हदें पार कर दी हैं।

    उपराष्ट्रपति ने बापू से की पीएम मोदी की तुलना

    दरअसल, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सोमवार को महाराष्ट्र के मुंबई के ओपेरा हाउस में श्रीमद राजचंद्र की जयंती समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की तुलना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से कर दी।

    इस शताब्दी के युगपुरुष नरेंद्र मोदी हैं- उपराष्ट्रपति

    उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि मैं आपको एक बात कहना चाहूंगा, पिछली शताब्दी के महापुरुष महात्मा गांधी थे, इस शताब्दी के युगपुरुष नरेंद्र मोदी हैं। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा से हमें अंग्रेजों की गुलामी से छुटकारा दिलाया, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को प्रगति के उस रास्ते पर डाल दिया है, जिस पर हम सदैव देखना चाहते थे।

    कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने की बयान की निंदा

    हालांकि, उपराष्ट्रपति के इस बयान पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- चापलूसी की एक सीमा होती है, उन्होंने सभी हदें पार कर दी हैं। अगर आप प्रधानमंत्री मोदी की तुलना महात्मा गांधी से करते हैं तो यह शर्मनाक है।

    दानिश अली ने उपराष्ट्रपति से पूछा सवाल

    वहीं, बसपा सांसद दानिश अली ने भी उपराष्ट्रपति के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज उपराष्ट्रपति ने कहा पिछली शताब्दी के महापुरुष महात्मा गांधी थे, इस शताब्दी के युगपुरुष नरेंद्र मोदी हैं। मैं उपराष्ट्रपति से पूछना चाहूंगा की संसद में प्रधानमंत्री के ही दल के सांसद द्वारा एक समुदाय विशेष को अपशब्द इस्तेमाल करने की छूट दे कर किस नये युग की शुरुआत की गई है।

    admin
    • Website

    Related Posts

    INDIA गठबंधन में तकरार! अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल आमने-सामने, बढ़ी सियासी गर्मी

    July 22, 2026

    सपा की अंदरूनी कलह बढ़ाएगा इमरान मसूद का बयान- डॉ. स्मिता यादव

    July 21, 2026

    मता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 3 बैंक खाते फ्रीज, जेट-हेलीकॉप्टर खरीद मामले से जुड़ा विवाद

    July 20, 2026

    MP BJP: भाजयुमो ने 15 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की, ग्वालियर नगर की कमान शिवम राजावत को

    July 20, 2026

    संसद सत्र से पहले PM मोदी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- 56 नहीं, 28 साल के नौजवान देश को आगे बढ़ा रहे

    July 20, 2026

    डिलिमिटेशन बिल पर बदले डीएमके के सुर, कांग्रेस को लगा झटका

    July 20, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Sugar Price Hike: क्या देश में खत्म हो रही चीनी? अचानक बढ़े दामों के पीछे क्या है असली वजह

    July 23, 2026

    निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव? राष्ट्रपति ओर्टेगा के फैसले से दुनिया में मचा बवाल

    July 23, 2026

    Uttarakhand News: पेपर लीक के खिलाफ केंद्र का बड़ा कदम, सीएम धामी बोले- युवाओं के साथ न्याय होगा…..

    July 23, 2026

    Uttarakhand News: पेपर लीक के खिलाफ केंद्र का बड़ा कदम, सीएम धामी बोले- युवाओं के साथ न्याय होगा…..

    July 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.