Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»सीबीआई और ईडी के बीच टकराव की वजह बने दो कारोबारी, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
    राज्य

    सीबीआई और ईडी के बीच टकराव की वजह बने दो कारोबारी, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    News DeskBy News DeskJanuary 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीबीआई और ईडी के बीच टकराव की वजह बने दो कारोबारी, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। देश की दो बड़ी जांच एजेंसियां ईडी और सीबीआई एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहीं हैं। ये स्थिति दो कारोबारियों की वजह से बनी है। ईडी अफसर का कहना है सीबीआई अफसर ने शिकायकर्ताओं के माध्यम से रिश्वत देने की कोशिश की थी,जिसे अस्वीकर करने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई। अब ये पूरा मामला कोर्ट में हैं। चंडीगढ़ सीबीआई कोर्ट में ईडी अफसर विशाल दीप का कहना है कि सीबीआई अफसरों की गड़बड़ी की जांच करने पर उन्हें फंसाया जा रहा है। उन्होंने सीबीआई पर रिश्वतखोरी के झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। विशाल दीप शिमला में ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर हैं।
    मामला शुरू हुआ पिछले साल 22 दिसंबर को। दो लोग भूपिंदर कुमार शर्मा (देव भूमि ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशंस के चेयरमैन) और रजनीश बंसल (हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीटूशंस के चेयरमैन) ने दीप और अन्य ईडी अफसरों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। दोनों का कहना था कि उनसे गिरफ्तारी से बचने के लिए पैसे मांगे गए। दीप ने अपनी जमानत याचिका में कहा है कि वह हिमाचल प्रदेश स्कॉलरशिप घोटाले की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक सीबीआई डीएसपी और एक शिकायतकर्ता ने उन्हें रिश्वत देने की कोशिश की। दीप का आरोप है कि सीबीआई डीएसपी ने उन्हें धमकाया भी। कहा गया कि अगर रिश्वत नहीं ली तो उन्हें झूठे केस में फंसा दिया जाएगा और कहीं दूर ट्रांसफर कर दिया जाएगा। दीप का कहना है कि उन्होंने रिश्वत लेने से इनकार कर दिया। इसके बजाय उन्होंने पीएमएल एक्ट के सेक्शन 66 के तहत सीबीआई डीएसपी और शिकायतकर्ता के खिलाफ जांच शुरू कर दी। दीप का आरोप है कि उनके खिलाफ जो एफआईआर दर्ज हुई हैं, वो स्कॉलरशिप घोटाले के आरोपियों ने करवाई हैं। उन्होंने सीबीआई की शुरुआती जाँच को भी गलत बताया है। दीप ने सीबीआई पर अपने घर और ऑफिस की गैरकानूनी तरीके से तलाशी लेने का भी आरोप लगाया है।उनका कहना है कि 23 दिसंबर, 2024 को सीबीआई अफसर बिना वारंट और महिला कांस्टेबल के उनके घर घुस गए। उस समय उनके घर में उनकी पत्नी, बच्चे और बुज़ुर्ग माता-पिता मौजूद थे। दीप के मुताबिक, सीबीआई ने वो सबूत जब्त कर लिए जो उन्होंने सीबीआई अफसरों और शिकायतकर्ताओं के खिलाफ इकट्ठा किए थे।

    News Desk

    Related Posts

    हनोल जागरा मेले की तैयारियां तेज, वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल की तर्ज पर होगा भव्य आयोजन

    September 3, 2026

    19 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, छह दुकानदारों से वसूला 9500 रुपये जुर्माना; अभियान तेज

    September 3, 2026

    बांदल नदी से पांच ऐतिहासिक नौले-धारों तक होगा जल संरक्षण, डीएम ने तय की नई कार्ययोजना

    September 3, 2026

    नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प….

    September 3, 2026

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक…..

    September 3, 2026

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जल-क्रांति, समृद्ध किसान – सशक्त को कर रहा है साकार……

    September 3, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बालों का झड़ना और डैंड्रफ होगा कम? घर पर बनाएं रीठा-आंवला-शिकाकाई का नेचुरल शैंपू

    September 4, 2026

    ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ रिव्यू: भक्ति, एडवेंचर और अहंकार की लड़ाई, बच्चों के लिए फैमिली एंटरटेनमेंट

    September 4, 2026

    ISRO ने रचा इतिहास, GSLV-F17 से EOS-05 की सफल लॉन्चिंग; बढ़ेगी भारत की सर्विलांस ताकत

    September 4, 2026

    वैभव सूर्यवंशी के लिए BCCI का बड़ा प्लान, सचिन तेंदुलकर जैसा लंबा करियर बनाने पर फोकस

    September 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.