Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री 13 जनवरी को दंतेवाड़ा जिले को देंगे 161 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री 13 जनवरी को दंतेवाड़ा जिले को देंगे 161 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्यमंत्री 13 जनवरी को दंतेवाड़ा जिले को देंगे 161 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 13 जनवरी को दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान जिलेवासियों को 160 करोड़ 73 लाख 21 हजार रूपये की लागत वाले 501 विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री दंतेवाड़ा जिले के बड़े बचेली में आयोजित कार्यक्रम में दंतेवाड़ा जिले के विकास से संबंधित 501 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे, जिसमें 49 करोड़ 5 लाख रूपए की लागत से निर्मित 367 कार्यों का लोकार्पण एवं 111 करोड़ 68 लाख रूपए की लागत वाले 134 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं प्रभारी मंत्री केदार कश्यप करेंगे। कार्यक्रम में सांसद लोकसभा क्षेत्र बस्तर महेश कश्यप एवं विधानसभा क्षेत्र के विधायक चैतराम अटामी विशिष्ट अतिथि होंगे।

         मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर छिंदनार से बड़ेकरका मार्ग पर इन्द्रावती नदी पर 33.78 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंचमार्ग का लोकार्पण करेंगे। मोर मकान-मोर आवास योजना के अंतर्गत दंतेवाड़ा में 7.25 करोड़ रूपए की लागत से 321 हितग्राहियों के लिए निर्मित पक्के मकानों की चाबी उन्हें सौंपेंगे। मुख्यमंत्री तीन गांवों में नल जल प्रदाय योजना के अंतर्गत 3.98 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित जल प्रदाय योजना, 1.10 करोड़ रूपए की लागत से विभिन्न स्थानों पर निर्मित 15 पुल-पुलियों, 99 लाख रूपए की लागत से 12 सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन कार्य, अरनपुर में 28.36 लाख रूपए की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र, वनाधिकार पट्टाधारी 8 कृषकों के खेतों की 50.87 लाख रूपए की लागत से लिए गए चैनलिंक फेंसिंग कार्य का लोकार्पण करेंगे।  

        मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नगरपालिका किरंदुल अंतर्गत 44.54 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाली जल आवर्धन योजना, बारासुर में 14.73 करोड़ रूपए की लागत वाली जल आवर्धन योजना, 18.52 करोड़ रूपए की लागत से दंतेवाड़ा में बनने वाले अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड, 3.18 करोड़ रूपए की लागत वाले 28 नवीन आंगनबाड़ी भवनों, 2.44 करोड़ रूपए की लागत वाली 13 सड़कों, 1.92 करोड़ रूपए की लागत वाले 18 पुल-पुलियों, 6.97 करोड़ रूपए की लागत से जलाशय का जीर्णोंद्धार तथा नहर लाईनिंग कार्य, 9.60 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होेने वाले 11 आश्रम भवनों का निर्माण, 20 ग्राम पंचायतों में 1.07 करोड़ रूपए की लागत हाईमास्ट लाईट की स्थापना, 80.59 लाख रूपए की लागत से सोलर हाईमास्ट संयंत्र स्थापना के 15 कार्यों, हल्बारास में 30.68 लाख रूपए की लागत से सोलर पॉवर प्लांट एवं सोलर ड्यूल पम्प की स्थापना सहित अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

    News Desk

    Related Posts

    पीएम किसान सम्मान निधि की बचत से खरीदी पहली गाय, आज 10 गायों के साथ आत्मनिर्भर बने 75 वर्षीय परशुराम गुप्ता….

    September 4, 2026

    रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण….

    September 4, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन….

    September 4, 2026

    हनोल जागरा मेले की तैयारियां तेज, वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल की तर्ज पर होगा भव्य आयोजन

    September 3, 2026

    19 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, छह दुकानदारों से वसूला 9500 रुपये जुर्माना; अभियान तेज

    September 3, 2026

    बांदल नदी से पांच ऐतिहासिक नौले-धारों तक होगा जल संरक्षण, डीएम ने तय की नई कार्ययोजना

    September 3, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महिला क्रिकेट के 10 हजार रन क्लब में सिर्फ 5 दिग्गज, स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास

    September 4, 2026

    FLY91 का बड़ा दांव, ₹9,500 करोड़ में 40 नए विमान खरीदेगी कंपनी; 60+ फ्लीट का लक्ष्य

    September 4, 2026

    मोहन भागवत के WSJ विज्ञापन से हिंदू-अमेरिकियों में गर्व की भावना, नेताओं ने की तारीफ

    September 4, 2026

    एशियन गेम्स में नया क्रिकेट मैदान, 65 मीटर की बाउंड्री और हाइब्रिड पिच पर होगी भारत-पाक की जंग

    September 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.