Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»साल भर पहले बने दुकानों का जल्द करें आवंटन, व्यापारियों की प्रशासन को चेतावनी
    छत्तीसगढ़

    साल भर पहले बने दुकानों का जल्द करें आवंटन, व्यापारियों की प्रशासन को चेतावनी

    News DeskBy News DeskJanuary 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    साल भर पहले बने दुकानों का जल्द करें आवंटन, व्यापारियों की प्रशासन को चेतावनी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    खैरागढ़

    खैरागढ़ में 1.30 करोड़ रुपए की लागत से सालभर पहले बने व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के दुकानों का आवंटन आजतक नहीं हो पाया हैं. जिससे लगातार छोटे व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. व्यापारियों का आरोप है कि बिना आवंटन के कुछ रसूखदारों ने दुकानों पर अवैध कब्जा कर लिया है. वहीं दुकानों का आवंटन नहीं करने पर व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है.

    जानकारी के मुताबिक, पिछली सरकार के दौरान 1 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से 42 दुकानों का निर्माण किया गया था. निर्माण कार्य पूरा होने पर भी दुकानों का आवंटन आजतक नहीं हो पाया है. जिससे इतवारी बाजार और टिकरापारा के व्यापारी सड़कों और फुटपाथों पर दुकानें लगाने को मजबूर है.

    समस्याओं की अनदेखी और अवैध कब्जे

    इतवारी बाजार और टिकरापारा के व्यापारियों का कहना है कि सरकार ने उनकी मांग पर दुकानों के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत किया था. लेकिन, नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही और भ्रष्टाचार ने उनकी उम्मीदों को तोड़ दिया है. व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बिना आवंटन के कुछ रसूखदार लोगों ने दुकानों पर अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे ईमानदार और जरूरतमंद छोटे व्यापारियों को बुरी तरह नुकसान उठाना पड़ रहा है. व्यापारियों का बताया कि बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद प्रशासन ने उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया है.

    कांग्रेस का मिशन संडे और प्रशासन पर सवाल

    कांग्रेस ने ‘मिशन संडे’ के तहत नगर पालिका की कार्यप्रणाली और भ्रष्टाचार को उजागर किया. विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने निरीक्षण के दौरान बताया कि इतवारी बाजार में करोड़ों की लागत से बने व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का लाभ जरूरतमंद व्यापारियों तक नहीं पहुंचा है. इसके साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर के सामने बनी दुकानें भी खाली पड़ी हैं.

    व्यापारियों की आंदोलन की चेतावनी

    व्यापारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही दुकानों का आवंटन नहीं किया गया, तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे. व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन की प्रशासन की लापरवाही उनके व्यापार और परिवार दोनों के लिए संकट पैदा कर रही है. व्यापारियों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द ही इस समस्या का समाधान करेगा. जिससे व्यापारिक गतिविधियां सुचारु हो सकें और आर्थिक स्थिति में सुधार हो. प्रशासन को इस समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना चाहिए, ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल…..

    May 3, 2026

    स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और वेलनेस को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल…..

    May 3, 2026

    सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा भवन : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…

    May 3, 2026

    “जय बिहान” से आत्मनिर्भरता तक: बलरामपुर में महिलाओं की बदलती तस्वीर के साक्षी बने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    May 3, 2026

    ‘बगिया से बस्तर’ तक गूंजा सुशासन का स्वर-जनता से सीधा संवाद बना विश्वास का आधार, 40 दिवसीय ‘सुशासन तिहार’ में गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन…..

    May 3, 2026

    निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश….

    May 3, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पंजाब ने गुजरात को दिया 164 रनों का लक्ष्य, रोमांचक मुकाबले में गेंदबाजों ने दिखाया दम

    May 3, 2026

    जर्मनी पर ट्रंप का डबल अटैक: हजारों सैनिकों की वापसी और कारों पर 25% टैरिफ का ऐलान

    May 3, 2026

    अस्थिर दुनिया में भारत बन सकता है स्थिरता का केंद्र: मोहन भागवत

    May 3, 2026

    स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल…..

    May 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.