Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»धर्म»माघ गुप्त नवरात्रि कब से है? जानें कलश स्थापना मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि, महत्व
    धर्म

    माघ गुप्त नवरात्रि कब से है? जानें कलश स्थापना मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि, महत्व

    News DeskBy News DeskJanuary 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    माघ गुप्त नवरात्रि कब से है? जानें कलश स्थापना मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि, महत्व
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    माघ गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होती है. एक साल में कुल 4 नवरात्रि आती हैं. इसमें 2 गुप्त नवरात्रि, एक चैत्र नवरात्रि और एक शारदीय नवरात्रि है. गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्यायों की पूजा की जाती है, जबकि चैत्र और शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरुपों की पूजा करते हैं. सभी नवरात्रि का शुभारंभ कलश स्थापना के साथ होता है. तांत्रिक और अघोरी गुप्त नवरात्रि में तंत्र-मंत्र की सिद्धि प्राप्ति के लिए साधना करते हैं. कुमार भास्करवर्मा संस्कृत एवं पुरातनाध्ययन विश्वविद्यालय, नलबारी,  कि माघ गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ कब से है? माघ गुप्त नवरात्रि की कलश स्थापना मुहूर्त क्या है?

    माघ गुप्त नवरात्रि 2025 का शुभारंभ
    पंचांग के अनुसार, माघ गुप्त नवरात्रि के लिए जरूरी माघ शुक्ल प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 29 जनवरी को शाम 6 बजकर 5 मिनट से होगी. इस तिथि का समापन 30 जनवरी को शाम 4 बजकर 1 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि के आधार पर माघ गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ 30 जनवरी दिन गुरुवार को होगा.

    माघ गुप्त नवरात्रि 2025 कलश स्थापना मुहूर्त
    30 जनवरी को माघ गुप्त नवरात्रि की कलश स्थापना के लिए आपको दो शुभ मुहूर्त प्राप्त होंगे. पहला शुभ मुहूर्त सुबह में 1 घंटा 21 मिनट तक है. दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर में 43 मिनट का है. कलश स्थापना मुहूर्त का शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजकर 25 मिनट से सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक है. दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर में 12 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक है.

    माघ गुप्त नवरात्रि 2025 शुभ समय, योग और नक्षत्र
    ब्रह्म मुहूर्त: 05:25 ए एम से 06:17 ए एम
    अभिजीत मुहूर्त: 12:13 पी एम से 12:56 पी एम
    व्यतीपात योग: 06:33 पी एम तक, उसके बाद वरीयान योग
    श्रवण नक्षत्र: 07:15 ए एम तक, फिर धनिष्ठा – 05:50 ए एम, जनवरी 31 तक

    माघ गुप्त नवरात्रि 2025 का समापन
    इस बार की माघ गुप्त नवरात्रि पूरे 9 दिन की है. माघ गुप्त नवरात्रि का समापन 7 फरवरी को माघ शुक्ल नवमी को होगा. उस दिन व्रती पारण करके माघ गुप्त नवरात्रि की समाप्ति करेंगे.

    माघ गुप्त नवरात्रि का महत्व
    माघ माह को स्नान और दान के लिए विशेष माना जाता है. माघ में गुप्त नवरात्रि की भी महत्ता है. तंत्र मंत्र की साधना और सिद्धि के लिए यह बहुत ही उपयोगी होती है. इसमें साधकों को कड़े नियमों का पालन करना होता है. गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्या में देवी काली, तारा, छिन्नमस्ता, षोडशी, भुवनेश्वरी, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला की पूजा करते हैं.

    News Desk

    Related Posts

    राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

    April 24, 2026

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    CJP प्रदर्शन के बीच मोहन भागवत का बड़ा संदेश, बोले- नई पीढ़ी सवाल पूछती है, संवाद जरूरी

    July 25, 2026

    ज्वार के आटे से बनाएं हेल्दी ग्लूटेन फ्री ब्रेड, बिना ओवन के

    July 25, 2026

    पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार, NTA के 47 अफसर बर्खास्त; शिक्षा मंत्रालय का बड़ा एक्शन

    July 25, 2026

    सब्जी बेची, ई-रिक्शा चलाया… अब CWG में भारत को दिलाया पहला मेडल, जानिए कौन हैं झंडू कुमार

    July 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.