Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»आयुष विभाग का टेंडर दिलाने के नाम पर महिलाकर्मी ने हड़पे सवा करोड़
    मध्यप्रदेश

    आयुष विभाग का टेंडर दिलाने के नाम पर महिलाकर्मी ने हड़पे सवा करोड़

    News DeskBy News DeskJanuary 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आयुष विभाग का टेंडर दिलाने के नाम पर महिलाकर्मी ने हड़पे सवा करोड़
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। आयुष विभाग में संविदा पर नियुक्त एक महिला कर्मचारी ने 65 करोड़ का ठेका दिलाने के नाम पर एक कंपनी संचालक से सवा करोड़ रूपये हड़प लिये। इस राशि में से महिला कर्मचारी ने 15 लाख रूपये अपने खाते में ले लिये। इसके अलावा शेष रकम 01 करोड़ 10 लाख रूपये नगद लिये। राजधानी में यह अपनी तरह का पहला मामला है जिसमें संविदाकर्मी ने इतनी मोटी रकम हजम की है।

    बिलखिरिया थाना प्रभारी उमेश चैहान के मुताबिक ए-2/405 प्रधानमंत्री आवास योजना कोकता आरटीओ के पास रहने वाले धर्मवीर सिंह सेंगर सिक्युरिटी कंपनी चलाते है। उनका काम शासकीय विभागों में सिक्युरिटी गार्ड एवं मैन पावर सप्लाई का हैं। कंपनी की साख इतनी अच्छी है कि, उसे आल इंडिया में काम करने का मौका मिला हैं। कंपनी का नाम सेंगर सिक्युरिटी एण्ड सर्विसेज प्रा.लि. हैं कंपनी ने पिछले वर्ष 2023 में प्रदेश के आयुष विभाग के टेंडर में भागीदारी की थी। जिसमें ठेका दिलाने का दावा म.नं. 604-9 बी साकेत नगर निवासी श्रीमती प्रगति श्रीवास्तव पति चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव ने किया ओर भरोसा दिलाया कि, उसकी आयुष विभाग में बहुत पहुंच हैं। प्रगति श्रीवास्तव ने उस वक्त अपना परिचय आयुष विभाग में काम करने का दिया था, इसके बाद वह दो तीन बार मिली, और उसने विभाग में पेंडिंग बिलों का भुगतान करा दिया। इससे उस पर भरोसा हो गया कि, वह आयुष विभाग में सिक्युरिटी एवं मेन पावर का संपूर्ण कार्य दिला देगी। इसके एवज में उसने सवा करोड़ रूपये की मांग की थी, चूंकि आयुष विभाग में 60 करोड़ का ठेका मिलने वाला था सो उसकी बात मान ली गई। सारी बात होने के बाद प्रगति श्रीवास्तव ने बैंक एकाउंट नंबर दिया और कहा कि, इसमें 15 लाख रूपये डाल दीजिये। शिकायतकर्ता ने 14 अगस्त 2023 को खाता नंबर-116785800000094 यस बैंक इन्द्रपुरी में डाल दिये।

    इसके बाद प्रगति श्रीवास्तव ने काम की प्रोगेस बताते हुए कहा कि, अब मुझे एक करोड़ 10 लाख रूपये कैश चाहिये। यह राशि शिकायतकर्ता ने अपने दोस्तों से इकट्ठा कर 11 अक्टूबर 2023 को प्रगति श्रीवास्तव को दे दी। यह रकम उसने अपने दो दोस्तों के सामने प्रगति श्रीवास्तव को दी थी इस दौरान् दोनों दोस्त विनोद एवं विपिन पोखरियाल साथ थे जिनके सामने प्रगति श्रीवास्तव ने रकम हासिल की। यह राशि 11 अक्टूबर 2023 को कोकता स्थित आरटीओ आफिस के पास दी गई थी। पैसे देने के कुछ समय तक तो प्रगति श्रीवास्तव शिकायतकर्ता से बात करती रही किन्तु जब आयुष विभाग का टेण्डर हुआ तो वो टेंडर कंपनी को नहीं मिला।  इसके बाद शिकायतकर्ता ने प्रगति श्रीवास्तव से कहा कि, आपने इतनी मोटी रकम ले ली और काम तो हुआ नहीं तो प्रगति टाल मटोल करने लगी, जिससे उस पर शक हुआ। 

    शिकायतकर्ता ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि, प्रगति श्रीवास्तव के पिता स्व. आर. डी. सक्सेना पत्रकार थे और वे भ्रष्टाचारियों के काले कारनामे की ‘‘खबर’’ नामक साप्ताहिक अखबार चलाते थे जिनके खाते में प्रगति ने 15 लाख रूपये लिये हैं। उक्त अखबार आर.एन.आई. विभाग दिल्ली की वेबसाइट पर बंद दिखाया जा रहा है, यह जानकारी मिलने पर शिकायतकर्ता के होश उड़ गये और उसे लगा कि प्रगति ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। यह बात उसे बताई तो वह उलटे शिकायतकर्ता को झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। इससे साफ समझ आ गया कि, प्रगति श्रीवास्तव ने शिकायतकर्ता के साथ सवा करोड़ की धोखाधड़ी की है। इस घटना की शिकायत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से दो माह पूर्व की गई थी जिसकी जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।

    News Desk

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026

    मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर और हरित भारत के विजन को साकार कर रहा सौर ऊर्जा का संकल्प….

    September 19, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.