Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज के आखिरी मैच में 150 रन से हराया
    खेल

    श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज के आखिरी मैच में 150 रन से हराया

    News DeskBy News DeskJanuary 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज के आखिरी मैच में 150 रन से हराया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    NZ vs SL 3rd ODI: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला ऑकलैंड में खेला गया. शनिवार 11 जनवरी को हुए इस मैच में श्रीलंका की टीम ने लगातार दो मैच हारने के बाद दमदार वापसी की. इस मैच में उसने न्यूजीलैंड टीम को 140 रनों के बड़े अंतर से हराया. हालांकि, इस जीत का सीरीज पर कोई खास असर नहीं पड़ा और न्यूजीलैंड ने 2-1 से इसे अपने नाम कर लिया. बता दें इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 290 रन बनाए थे. फिर असिथा फर्नांडो, ईशान मलिंगा और महीश तीक्षणा ने अपनी घातक गेंदबाजी से न्यूजीलैंड को महज 150 रन पर ढेर कर दिया.

    श्रीलंकाई गेंदबाजों का कहर
    श्रीलंका की टीम इस मैच से पहले लगातार 2 मैच हारकर पहले ही सीरीज गंवा चुकी थी. अब उसके लिए सम्मान की लड़ाई थी. इसलिए उसने कड़ा रुख अपनाया और टॉस जीतकर पहले बैटिंग की. पहले ओवर से श्रीलंकाई टीम ने आक्रामक अंदाज अपनाया जो अंत तक जारी रहा. ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए श्रीलंका के बल्लेबाजों ने बोर्ड पर 290 रन लगा दिए. इसके बाद श्रीलंकाई पेस अटैक ने न्यूजीलैंड बल्लेबाजों पर कहर बरपाया.

    असिथा फर्नांडो ने श्रीलंका की इस जीत में मुख्य भूमिका निभाई. उन्होंने 7 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट चटकाए और प्लेयर ऑफ द मैच बने. उनके अलावा ईशान मलिंगा ने 7 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट और महीश तीक्षणा ने 7.4 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वहीं जनिथ लियानागे भी बहती गंगा में हाथ धो लिया और 3 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट हासिल किया.

    ऐसे न्यूजीलैंड को किया ढेर
    टीम के कप्तान चरिथ असलंका ने गेंदबाजी के दौरान एक चाल चली और असिथा फर्नांडो के साथ ऑफ स्पिनर महीश तीक्षणा को गेंदबाजी की कमान दी. तीक्षणा ने दूसरे ही ओवर में न्यूजीलैंड को झटका दे दिया. इसके अगले ही ओवर में असिथा ने दूसरी सफलता दिला दी. छठे ओवर में कप्तान ने फिर बदलाव किया और तेज गेंदबाज इशान मलिंगा को लेकर आए. उन्होंने न्यूजीलैंड के अनुभव बल्लेबाज डैरिल मिचेल को पवेलियन भेज दिया. सातवें ओवर में असिथा ने दो और विकेट झटककर पूरी बैटिंग लाइन अप की कमर तोड़ दी.

    महज 21 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई. न्यूजीलैंड की टीम ने 77 रन के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद मार्क चैपमैन ने नीचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर टीम की लाज बचाई. उन्होंने नाथन स्मिथ के साथ मिलकर 51 रन और मैट हेनरी के साथ 15 रन की साझेदारी की. चैपमैन ने 81 रनों की पारी से अपनी टीम को किसी तरह 150 तक पहुंचाया फिर तीक्षणा का शिकार हो गए. इसके बाद 30वें ओवर की चौथी गेंद पर तीक्षणा ने उनका शिकार कर लिया. इस तरह श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 140 रनों से मात दी.

    News Desk

    Related Posts

    श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता, प्रैक्टिस मैच की पिच पर उठा विवाद

    August 6, 2026

    शुभमन गिल अभ्यास में दो बार चोटिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

    August 6, 2026

    बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप ड्रॉ जारी, सिंधू-लक्ष्य और सात्विक-चिराग को मिली आसान चुनौती

    August 6, 2026

    प्रगनानंद का शानदार प्रदर्शन, सेंट लुइस रैपिड शतरंज में हासिल किया पहला स्थान

    August 6, 2026

    कोरिया मास्टर्स में तन्वी शर्मा की शानदार जीत, श्रीकांत पहले दौर में हुए बाहर

    August 6, 2026

    थाईलैंड में फुटबॉल मैच के दौरान गिरी बिजली, खिलाड़ी की मौत 12 घायल

    August 6, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….

    August 6, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….

    August 6, 2026

    राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, ₹16 करोड़ के कर्ज पर बैंक ने संपत्ति नीलामी का नोटिस चिपकाया

    August 6, 2026

    जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

    August 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.