Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»जनसुनवाई में पुलिस के खिलाफ की गई शिकायत का स्टेटस घर बैठे देख सकेंगे, हेल्पलाइन नंबर. 181 पर मिलेगा स्टेटस अपडेट
    मध्यप्रदेश

    जनसुनवाई में पुलिस के खिलाफ की गई शिकायत का स्टेटस घर बैठे देख सकेंगे, हेल्पलाइन नंबर. 181 पर मिलेगा स्टेटस अपडेट

    News DeskBy News DeskJanuary 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जनसुनवाई में पुलिस के खिलाफ की गई शिकायत का स्टेटस घर बैठे देख सकेंगे, हेल्पलाइन नंबर. 181 पर मिलेगा स्टेटस अपडेट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल: मध्य प्रदेश में अब आपको पुलिस के खिलाफ शिकायतों का ऑनलाइन अपडेट मिलेगा. दरअसल, एमपी में पुलिस की जनसुनवाई को सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 से भी जोड़ दिया गया है. इसके तहत अब आप घर बैठे भी जनसुनवाई में पुलिस के खिलाफ की गई शिकायत का स्टेटस देख सकेंगे. 29 दिन में होगा शिकायत का समाधान: ऐसा पहली बार होगा जब जिले के पुलिस अधीक्षक को अपने ही थाने या स्टाफ के खिलाफ मिली शिकायत की जांच पूरी करने के लिए सिर्फ 7 दिन का समय मिलेगा. इसके अलावा 29 दिन में शिकायत का समाधान करना अनिवार्य होगा. इस नियम के तहत समाधान नहीं होने पर मामला पुलिस मुख्यालय से एडीजी के पास पहुंचेगा. इसमें एसपी को बताना होगा कि इतने दिन में भी शिकायतकर्ता की शिकायत का समाधान क्यों नहीं हुआ? 

    सभी अफसरों की बनाई जा रही हैं लॉगइन आईडी

    एडीजी शिकायत डीसी सागर के अनुसार – पुलिस की जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों को सीएम हेल्पलाइन 181 से जोड़ने से अब उनकी मॉनिटरिंग, समाधान में तेजी आएगी और पारदर्शिता भी बढ़ेगी। डीजीपी के निर्देश पर इसके लिए थाना प्रभारी से लेकर एसपी और संबंधित शाखा के एडीजी तक की लॉगइन आईडी बनाई गई है।

    सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 पर ऑनलाइन अपडेट होंगी शिकायतें

    शिकायत करने की इस नई व्यवस्था के अनुसार जनसुनवाई में पुलिस मुख्यालय को जो भी शिकायतें मिलेंगी, उन्हें जल्द से जल्द सीएम हेल्पलाइन 181 पर अपलोड किया जाएगा। इस प्रक्रिया में शिकायतों को सबसे पहले टीआई (एल-1) के पास भेजा जाएगा। लेकिन, अगर 15 दिन में समाधान नहीं होता है तो मामला एसपी (एल-2) को सौंप दिया जाएगा।

    नियम के अनुसार एसपी को 7 दिन के भीतर निराकरण के लिए कार्रवाई करनी होगी। इसके बाद शिकायत एल-3 कैटेगरी यानी डीआईजी-आईजी के पास जाएगी। अगर यहां भी शिकायत का समाधान नहीं होता है तो मामला नोडल अधिकारी एडीजी शिकायत शाखा के पास भेजा जाएगा।

    News Desk

    Related Posts

    कला के माध्यम से अभिव्यक्ति एक बड़ा हुनर- वनमंत्री केदार कश्यप……

    August 3, 2026

    तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ, गांव के पास खुला फड़, 365 संग्राहकों को मिला सीधा आर्थिक लाभ….

    August 3, 2026

    ब्रह्माकुमारीज़, अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल….

    August 3, 2026

    वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग की सतर्कता से बची संरक्षित वन्यप्राणी की जान….

    August 3, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन में सुनीं आमजन की समस्याएं….

    August 3, 2026

    ज्ञानेश्वरी की सफलता से राज्य के युवा लेंगे प्रेरणा, खेलों के लिए तैयार होगा अच्छा वातावरण – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    August 3, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कला के माध्यम से अभिव्यक्ति एक बड़ा हुनर- वनमंत्री केदार कश्यप……

    August 3, 2026

    तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ, गांव के पास खुला फड़, 365 संग्राहकों को मिला सीधा आर्थिक लाभ….

    August 3, 2026

    ब्रह्माकुमारीज़, अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल….

    August 3, 2026

    वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग की सतर्कता से बची संरक्षित वन्यप्राणी की जान….

    August 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.