Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर नए पार्किंग नियम लागू, 17 मिनट से ज्यादा ठहरे तो कटेगा जुर्माना
    राज्य

    आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर नए पार्किंग नियम लागू, 17 मिनट से ज्यादा ठहरे तो कटेगा जुर्माना

    News DeskBy News DeskJanuary 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर नए पार्किंग नियम लागू, 17 मिनट से ज्यादा ठहरे तो कटेगा जुर्माना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जब भी हम किसी बड़े रेलवे स्टेशन जाते हैं तो वहां एक चीज की दिक्कत हमेशा देखने को मिलती है. वो है पार्किंग की. खासतौर पर दिल्ली जैसे बड़े शहरों में. इसे लेकर रेलवे नए-नए नियम निकालता रहता है. अगर आप ईस्ट दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर टैक्सी या अपनी प्राइवेट कार से परिजनों को पिक या ड्रॉप करने जा रहे हैं तो थोड़ा होशियार रहें.

    पिक एंड ड्रॉप एरिया में 17 मिनट से एक सेकंड भी ज्यादा ठहरने पर यहां आपसे 200 रुपये वसूल लिए जाएंगे. हालांकि ट्रेनों की आवाजाही के पीक आवर्स में इसकी पूरी संभावना है कि आप स्टेशन में एंट्री लेते ही जाम में फंसकर तय समय में एग्जिट नहीं कर पाएंगे.

    यहां पर सामान्य पार्किंग का चार्ज वैसे तो फोरव्हीलर के लिए 2 से 6 घंटे की अवधि के 50 रुपये हैं, लेकिन एंट्री बूथ से लेकर जनरल पार्किंग तक पहुंचने में भी कई बार जाम का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से आपकी जेब कटनी तय है.

    जनता की बढ़ी टेंशन
    अगस्त 2024 में आनंद विहार स्टेशन पर फ्री पार्किंग सुविधा समाप्त करते हुए रेलवे प्रशासन ने अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ स्टेशन के सर्कुलेशन एरिया में भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के मकसद से ‘एक्सेस कम पार्किंग मैनेजनेंट सिस्टम’ शुरू किया था. प्राइवेट पार्टी को टेंडर आधारित पार्किंग संचालन देने से रेलवे की आय बढ़नी तो तय है, लेकिन इस स्टेशन पर पार्किंग का समुचित स्पेस न होने की वजह से आम यात्रियों को रोजाना दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं. वे प्राइवेट ठेकेदार को मनमाना शुल्क देने के लिए मजबूर हैं.

    नियमों की जानकारी न होने के कार आए दिन कमर्शियल गाड़ियों (टैक्सी, कैब और ऑटो) के ड्राइवर और पैसेंजर के बीच अतिरिक्त शुल्क को लेकर विवाद की स्थिति भी पैदा होती है. नोएडा से ट्रेन पकड़ने स्टेशन पहुंचे एक यात्री ने बताया- पार्किंग शुल्क के नाम पर मुझसे भी टैक्सी ड्राइवर ने अतिरिक्त चार्ज मांगा, जिसका मैंने विरोध किया. नौबत झगड़े तक आ गई.

    क्या है सिस्टम?
    आनंद विहार रेलवे टर्मिनल के स्टेशन सुप्रिटेंडेंट राज कुमार ने बताया- नए नियम के तहत प्राइवेट फोरव्हीलर्स के लिए शुरुआती 10 मिनट तक पार्किंग फ्री है. 10 मिनट से 17 मिनट तक 50 रुपये का शुल्क है. 17 मिनट से अगर एक सेकंड भी देर हुई तो 200 रुपये देने होंगे. प्राइवेट गाड़ी से स्टेशन आने वालों को उन्होंने सलाह दी कि वे एंट्री पॉइंट पर ही बता दें कि पिक एंड ड्रॉप की बजाए सामान्य पार्किंग की पर्ची दें.

    रेलवे ने क्या कहा?
    नॉर्दर्न रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर के मुताबिक- नई दिल्ली और आनंद विहार जैसे स्टेशनों पर शुरू किए गए प्रीमियम पार्किंग सिस्टम से रेलवे को अच्छा खासा रेवेन्यू हासिल हो रहा है. हालांकि, लोगों की शिकायतें भी मिल रही हैं. पार्किंग के लिए 200 रुपये देना लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है. लोगों से अपील है कि वो सामान्य पार्किंग का इस्तेमाल करें.

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बदली छबीला यालम की जिंदगी, सम्मानजनक विवाह के साथ मिली आत्मनिर्भरता की राह….

    June 10, 2026

    छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाना हमारा लक्ष्य : राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा….

    June 10, 2026

    विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, प्रशिक्षण में अधिकारियों ने दिए सुझाव, सांकेतिक प्रस्तुतिकरण के माध्यम से साझा किए अनुभव….

    June 10, 2026

    पारंपरिक उपचार पद्धति के संरक्षण में छत्तीसगढ़ बना मिसाल, 11 वैद्य सम्मेलनों से 1600 से अधिक वैद्यों को मिला प्रशिक्षण, हीलर हर्बल गार्डन और आधुनिक उपकरणों से बढ़ी क्षमता….

    June 10, 2026

    युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना राज्य की सर्वाेच्च प्राथमिकता : राज्य नीति आयोग उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा…

    June 10, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं…..

    June 10, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बदली छबीला यालम की जिंदगी, सम्मानजनक विवाह के साथ मिली आत्मनिर्भरता की राह….

    June 10, 2026

    छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाना हमारा लक्ष्य : राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा….

    June 10, 2026

    विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, प्रशिक्षण में अधिकारियों ने दिए सुझाव, सांकेतिक प्रस्तुतिकरण के माध्यम से साझा किए अनुभव….

    June 10, 2026

    पारंपरिक उपचार पद्धति के संरक्षण में छत्तीसगढ़ बना मिसाल, 11 वैद्य सम्मेलनों से 1600 से अधिक वैद्यों को मिला प्रशिक्षण, हीलर हर्बल गार्डन और आधुनिक उपकरणों से बढ़ी क्षमता….

    June 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.