Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की सफलता के बाद भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अधिक टेस्ट मैचों की संभावना
    खेल

    बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की सफलता के बाद भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अधिक टेस्ट मैचों की संभावना

    News DeskBy News DeskJanuary 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की सफलता के बाद भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अधिक टेस्ट मैचों की संभावना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Border-Gavaskar Trophy: हाल ही में खत्म हुई भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी ने जोरदार सफलता हासिल की. इस सीरीज को टीम इंडिया ने 1-3 से गंवा दिया लेकिन ऑस्ट्रेलिया में हुई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की सफलता को देखते हुए अब भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ICC के साथ मिलकर टेस्ट क्रिकेट को बदलने के मूड में है. ICC चेयरमैन जय शाह ने भी इसके लिए कमर कस ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया एक दूसरे से ज्यादा से ज्यादा टेस्ट मैच खेल सकते हैं. हालांकि इस तरह का बदलाव 2027 के बाद ही देखने को मिलेगा.

    बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की तरह और ब्लॉकबस्टर सीरीज की मांग
    रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की सीधी सी चाहत है कि जिस तरह से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई. ये बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी ब्लॉकबस्टर साबित हुई उसी तरह से भारत और इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच भी टेस्ट मैचों का जादू देखने को मिले. हालांकि इसके लिए आपस में अधिक से अधिक मैच खेलने की जरूरत है. अभी भी तीनों देशों के बीच टेस्ट मैच होते हैं लेकिन लंबे समय के अंतराल के बाद. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC के एजेंडे में टेस्ट क्रिकेट के लिए दो स्तरीय संरचना (2 टीयर स्ट्रक्चर) शामिल है. लेकिन इसे फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) 2027 के बाद लागू किया जाएगा.

    जय शाह कर सकते हैं मीटिंग
    इस मुद्दे को आगे बढ़ाने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन माइक बैर्ड और इंग्लैड क्रिकेट बोर्ड के चीफ रिचर्ड थॉम्पसन जनवरी के अंत में ICC चेयरमैन जय शाह से मुलाकात कर सकते हैं. भारत के पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री भी ICC के इस एजेंडे के समर्थन में है. उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के सिडनी टेस्ट के दौरान एसईएन से बात करते हुए कहा था, 'यदि आप चाहते हैं कि टेस्ट क्रिकेट जीवित रहे और जीवंत और समृद्ध हो, तो मुझे लगता है कि यही रास्ता है. टॉप टीमें एक-दूसरे के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा खेलें. इनमें वाकई में प्रतियोगिता होती है, जो आप चाहते हैं'.

    सबसे ज्यादा देखी गई भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज
    भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (2024-25) कथित तौर पर ऑस्ट्रेलिया में अब तक की सबसे ज्यादा देखी गई टेस्ट सीरीज है. हर मैच के दौरान दर्शकों ने रिकॉर्ड उपस्थिति दर्ज कराई थी. पर्थ-ब्रिसबेन से लेकर मेलबर्न-सिडनी तक हर मैच में दर्शकों का हुजूम देखने को मिला.

    News Desk

    Related Posts

    भारत दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया नहीं खेलेगा प्रैक्टिस मैच, तैयारी कैंप पर रहेगा पूरा फोकस

    August 5, 2026

    ब्रॉक लेसनर ने लिया रिटायरमेंट, WWE और MMA के ‘बीस्ट’ युग का हुआ अंत

    August 5, 2026

    विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में सिंधू को 9वीं, सात्विक-चिराग को मिली 5वीं वरीयता

    August 5, 2026

    कोरिया मास्टर्स में कृष्ण-पृथ्वी की बड़ी जीत, थाई जोड़ी को हराकर दूसरे दौर में पहुंचे

    August 5, 2026

    DPL 2026 में हिम्मत सिंह का अनोखा रन आउट, वीडियो हुआ वायरल

    August 5, 2026

    सुशील कुमार के बाद सतिंदर मलिक ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बने अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियन

    August 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नितिन गडकरी मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, इथेनॉल से जुड़े अपमानजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

    August 5, 2026

    राम, लक्ष्मण और अब दशरथ, अरुण गोविल ने रामायण के तीन अहम किरदार निभाए

    August 5, 2026

    रवि किशन क्यों बन गए मीम किंग? उनके वायरल वीडियोज ने इंटरनेट पर मचा रखा है धमाल

    August 5, 2026

    भारत दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया नहीं खेलेगा प्रैक्टिस मैच, तैयारी कैंप पर रहेगा पूरा फोकस

    August 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.