Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»दिल्ली मेट्रो के फेज-4 का पहला हिस्सा शुरू, जनकपुरी पश्चिम से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन तक मेट्रो सेवा
    राज्य

    दिल्ली मेट्रो के फेज-4 का पहला हिस्सा शुरू, जनकपुरी पश्चिम से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन तक मेट्रो सेवा

    News DeskBy News DeskJanuary 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली मेट्रो के फेज-4 का पहला हिस्सा शुरू, जनकपुरी पश्चिम से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन तक मेट्रो सेवा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली। जनकपुरी पश्चिमी से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन होने के बाद रविवार दोपहर 3 बजे से प्लेटफार्म नंबर 1 पर मेट्रो का परिचालन शुरू हो गया। लोगों में मेट्रो को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आया।

    लोगों का बचेगा समय

    आसपास के लोग मेट्रो को देखने के लिए पहुंचे। कोई फोटो खींचता हुआ नजर आया तो किसी ने वीडियो बनाया। कई लोग मेट्रो के अंदर तो कई बाहर से सेल्फी लेते हुए दिखे। इस मेट्रो के शुरू होने से बाद आसपास के 12 अलग-अलग कालोनियों और मोहल्लों के 2 लाख से अधिक लोगों के समय की बचत होगी।

    लोगों के रुपये भी बचेंगे 

    पहले लोगों को मेट्रो के लिए जनकपुरी पश्चिमी तक ई-रिक्शा या अपने वाहन से जाना पड़ता था, जिसमें जाम या लाल बत्ती से होकर जाने में रोजाना 15-20 मिनट का समय लगता था वह बचेगा।

    2.8 किलोमीटर के मेट्रो का विस्तार

    फेज चार में जनकपुरी पश्चिमी से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन के बीच 2.8 किलोमीटर के मेट्रो का विस्तार किया गया है, जिसमें 1,200 करोड़ रुपये की लागत आई है। मजेंटा लाइन की यह मेट्रो पहले बोटैनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम तक ही थी, लेकिन अब यह कृष्णा पार्क एक्सटेंशन तक हो गई है।

    इन इलाकों को होगा फायदा?

    कृष्णा पार्क मेट्रो से नजदीक चंद्रविहार, चौखंडी, ख्याला, केशवपुरा, निलौठी, विकासपुरी, जनकपुरी, निहाल विहार, संतगढ़, गुरुनानक नगर, कृष्णा पार्क और कृष्णापुरी यह 12 ऐसे मोहल्ले और कॉलोनियां हैं, जहां पर दो लाख से अधिक लोग रहते हैं। मेट्रो लेने के लिए इन सभी लोगों को रिंग रोड से होते हुए जनकपुरी पश्चिम ई-रिक्शा या फिर अपने वाहन से जाना पड़ता था, जिसमें 15 से 20 मिनट का समय लगता था। इस मेट्रो के शुरू होने से इन लोगों के पैसों और समय की बचत होगी। साथ ही लोगों को लाल बत्ती और जाम के झाम से भी छुटकारा मिलेगा। लोगों का कहना है कि मेट्रो के शुरू होने से हमें अब एयरपोर्ट जाने में बिल्कुल दिक्कत नहीं होगी। सुरक्षा तो मिलेगी साथ ही ई-रिक्शा के पैसे भी बचेंगे।

    कृष्णा पार्क से नोएडा, वैशाली, एयरपोर्ट और गुरुग्राम जाना हुआ आसान

    कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से नोएडा, वैशाली, एयरपोर्ट और गुरुग्राम जाना आसान हो गया है। कृष्णा पार्क मेट्रो से चढ़ने के बाद सबसे पहले आप जनकपुरी पश्चिम से ब्लू लाइन लेकर नोएडा या वैशाली और द्वारका सेक्टर-21 की ओर जा सकते हैं। इसके बाद हौज खास पर उतरकर यहां से यलो लाइन लेकर समयपुर बादली या मिलेनियम सिटी सेंटर की ओर जा सकते हैं। फिर कालकाजी मंदिर स्टेशन पर उतरकर वायलेट लाइन लेकर कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह की ओर जा सकते हैं। इसके बाद आखिर में आप बोटैनिकल गार्डन उतरकर ब्लू लाइन ले सकते हैं।

    इन जगहों पर जाने के लिए गेट नंबर-1 से करें एग्जिट

    • डीडीए पार्क
    • वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डीजेबी).
    • केशोपुर औघोगिक क्षेत्र.
    • डीडीए कामर्शियल काम्पलेक्स.
    • भूपेंद्र सिंह बस स्टैंड.

    इन जगहों पर जाने के लिए गेट नंबर-2 से करें एग्जिट

    • केशोपुर मंडी.
    • गुरु नानक नगर.
    • साहिबपुरा संतगढ़.
    • भूपेंद्र सिंह बस स्टैंड.
    • सीआरपीएफ कैंप.
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित,चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि…

    August 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल,प्रदेश में स्थापित होंगे 1460 गौधाम…

    August 5, 2026

    CG कैबिनेट ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

    August 5, 2026

    देश की प्रगति के केंद्र में युवा, स्किल और नवाचार : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

    August 5, 2026

    रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की आत्मीय मुलाकात,मंत्री यादव ने कहा समाज के लिए गर्व की बात…

    August 5, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से सूरजपुर जिले को मिली 5 नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति…

    August 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ब्रॉक लेसनर ने लिया रिटायरमेंट, WWE और MMA के ‘बीस्ट’ युग का हुआ अंत

    August 5, 2026

    फ्लॉप फिल्म ‘हम दोनों’ के अमर गीत, साहिर लुधियानवी ने रचा इतिहास

    August 5, 2026

    RBI का अनुमान: वित्त वर्ष 2026-27 में खुदरा महंगाई रहेगी 5%, खाद्य और ईंधन की कीमतों में तेजी के संकेत

    August 5, 2026

    भयंकर बारिश का अलर्ट! UP समेत 8 राज्यों में IMD की चेतावनी, तेज हवाओं के साथ होगी मूसलाधार बारिश

    August 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.