Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राजनीती»चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले पीएम मोदी ने आप सरकार पर फिर बोला हमला
    राजनीती

    चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले पीएम मोदी ने आप सरकार पर फिर बोला हमला

    News DeskBy News DeskJanuary 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले पीएम मोदी ने आप सरकार पर फिर बोला हमला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की आप सरकार को एक बार फिर आपदा सरकार बताया। मोदी ने केजरीवाल को शराब घोटाले, स्कूल घोटाले और शीशमहल जैसे मुद्दों पर घेरा। पीएम ने कहा कि दिल्ली की आपदा सरकार के पास न कोई विजन है, न दिल्ली वालों की परवाह है। इन्होंने हर मौसम का आपादकाल बना दिया। जब काला चिठ्ठा सबके सामने उजागर किया तो मुझ पर भडक़ने लगे।प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को राजधानी में 12 हजार 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। उन्होंने आज दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक के सेक्शन का उद्घाटन किया। मोदी का दिल्ली में पिछले 3 दिन में यह तीसरा कार्यक्रम है।

    भाजपा ही है जो दिल्ली का विकास कर सकती
    पीएम ने कहा कि ये भाजपा ही है जो दिल्ली का विकास कर सकती है। बीते 10 साल में दिल्ली ने जिस तरह की राज्य सरकार देखी है। वो किसी आपदा से कम नहीं है। ये अहसास आज दिल्लीवालों को अच्छे से हो चुका है। अब दिल्ली में एक ही आवाज गूंज रही है। आपदा नहीं सहेंगे, बदलकर रहेंगे। अब दिल्ली विकास की धारा चाहती है। मुझे खुशी है कि दिल्ली का विश्वास भाजपा पर है। पीएम ने कहा कि आपदावालों की नीयत और निष्ठा पर ही सवाल है। जनलोकपाल के मुद्दे पर इस पार्टी का जन्म दिया, भ्रष्टाचार हटाना उनका मुख्य मुद्दा था। इस पार्टी के ज्यादातर नेताओं पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के मुकदमे हैं। शराब घोटाला, स्कूल घोटाला, गरीबों के इलाज के नाम पर किसने जनता के पैसे लूटे, प्रदूषण से लड़ाई के नाम पर किसने करोड़ों का खेल किया… आपदा वालों ने। इनका मूल एजेंडा यही था। अनैतिकता के जरिए कारनामें करने वाले दिल्ली में आपदा लाकर तबाही की ओर ले जा रहे हैं।

    आने वाले 25 साल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण
    पीएम ने कहा कि दिल वालों की दिल्ली का ये उत्साह ये उमंग, ये हौसला वाकई अद्भुत है। आप सभी का अभिनंदन। हम 2025 में हैं। यानी एक चौथाई सदी गुजर गई है। इस दौरान दिल्ली में नवजवानों की 2 या 3 पीढ़ी जवान हो चुकी हैं। आने वाले 25 साल भारत के भविष्य के लिए दिल्ली के भविष्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। ये 25 साल भारत को विकसित राष्ट्र बनते हुए देखेंगे। अपनी आंखों के सामने, विकसित भारत की ये यात्रा हम देख पाएंगे। हम उसके भागीदार होंगे। ये भारत को आधुनिकता के एक नए दौर से गुजरते हुए देखेंगे। विकसित भारत के इस सफर का एक बहुत बड़ा पड़ाव जल्द ही आने वाला है। जब भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा। पीएम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने दिल्ली की सुरक्षा के लिए, स्वास्थ्य के लिए, विकासकार्यों के लिए 75 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा दिए हैं। हम दिल्ली को दुनिया की ऐसी राजधानी बनाना चाहते हैं, जिसमें भारत की विरासत का विराट स्वरूप दिखे। दिल्ली को ऐसे विकास की जरूरत है, जो दुनिया के लिए अर्बन डेवलपमेंट का मॉडल बने। ये तभी हो सकता है, जब दिल्ली में केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा सरकार काम करे।

    News Desk

    Related Posts

    गिरिराज सिंह का महबूबा मुफ्ती पर बड़ा हमला, बोले- ‘आतंकियों का साथ देती रही हैं’

    August 5, 2026

    RSS कार्यक्रम में शामिल होने की अटकलों पर शशि थरूर की सफाई, बोले- जानें क्या है पूरा मामला

    August 5, 2026

    ‘संघ परिवार गांधी फैमिली से बेहतर’… BJP में शामिल होते ही सुष्मिता देव ने बताई बड़ी वजह

    August 5, 2026

    चेन्नई में सियासी ड्रामा! त्रिशा टिप्पणी मामले में उदयनिधि स्टालिन को हाईकोर्ट से राहत, रिहाई के आदेश

    August 4, 2026

    दतिया की सियासत में बड़ा खुलासा! पूर्व विधायक का दावा- ‘भीतरघात और सांठगांठ से उपचुनाव रुकवाने की थी कोशिश’

    August 4, 2026

    जिसे इस्तीफा देना है दे दो…’, बागी विधायकों पर CM शिवकुमार का 440 वोल्ट वाला बयान

    August 4, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ब्रॉक लेसनर ने लिया रिटायरमेंट, WWE और MMA के ‘बीस्ट’ युग का हुआ अंत

    August 5, 2026

    फ्लॉप फिल्म ‘हम दोनों’ के अमर गीत, साहिर लुधियानवी ने रचा इतिहास

    August 5, 2026

    RBI का अनुमान: वित्त वर्ष 2026-27 में खुदरा महंगाई रहेगी 5%, खाद्य और ईंधन की कीमतों में तेजी के संकेत

    August 5, 2026

    भयंकर बारिश का अलर्ट! UP समेत 8 राज्यों में IMD की चेतावनी, तेज हवाओं के साथ होगी मूसलाधार बारिश

    August 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.