Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राजनीती»यह आप नहीं आपदा सरकार है यह बेईमानों से भरी है, इसे सत्ता से हटाना है
    राजनीती

    यह आप नहीं आपदा सरकार है यह बेईमानों से भरी है, इसे सत्ता से हटाना है

    News DeskBy News DeskJanuary 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यह आप नहीं आपदा सरकार है यह बेईमानों से भरी है, इसे सत्ता से हटाना है
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। अशोक विहार में जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आप सरकार को आपदा सरकार करार दिया और कहा कि दिल्ली में भ्रष्टाचार की कोई कमी नहीं है।
    पीएम मोदी ने आगे कहा कि यह सरकार बेईमानों से भरी है, जो शराब घोटाले के आरोपी हैं और अपनी गलत हरकतों को लेकर बेशर्मी से पेश आते हैं। दिल्लीवासियों को इस आपदा सरकार को सत्ता से हटाना है। आज हर गली से आवाज आ रही है, आपदा को नहीं सहेंगे, बदलकर रहेंगे। उन्होंने दिल्ली में 4500 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जिसमें 1,675 फ्लैट्स का उद्घाटन भी शामिल था। गरीबों के लिए नए घरों का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैंने कभी अपना घर नहीं बनाया, जबकि 10 सालों में चार करोड़ गरीब परिवारों को पक्का घर दिया है।
    पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली पिछले दस सालों में कई घोटालों का शिकार हुई, जिसमें शराब घोटाला, स्कूलों में घोटाला, इलाज में घोटाला और प्रदूषण को लेकर घोटाले शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दिल्लीवाले अब इस आपदा सरकार के खिलाफ संघर्ष करने के लिए तैयार हैं और वोटरों ने आपदा को हटाकर बीजेपी को लाने का संकल्प लिया है। पीएम ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली में कई योजनाएं लागू की हैं, जिनसे गरीबों को फायदा हुआ है, जैसे कि 500 जन औषधि केंद्र, जहां 80 फीसदी दवाओं पर छूट मिलती है। आयुष्मान योजना का लाभ देने की कोशिश के बावजूद आप सरकार ने उसे लागू नहीं होने दिया। पीएम मोदी ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि जब आपातकाल के दौरान वह अशोक विहार में रहे थे, तब यह स्थान उनके लिए एक ठिकाना था। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश एक समृद्ध भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
    पीएम मोदी ने दिल्लीवासियों से वादा किया कि उनके लिए पक्का घर बनेगा। उन्होंने इस साल 2025 को भारत के लिए विकास की नई संभावनाओं से भरा साल बताया और कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत गरीब बच्चों को भी बराबरी के अवसर मिलेंगे और वे अपनी मातृभाषा में पढ़कर डॉक्टर और इंजीनियर बन सकेंगे।

    News Desk

    Related Posts

    तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा दावा, स्टालिन बोले- थलपति विजय की सरकार बनने से पहले ही खत्म हो जाएगी चर्चा

    June 30, 2026

    मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज, दूसरी पार्टियों से आए सांसदों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    June 29, 2026

    एक ही फ्लाइट में फडणवीस-उद्धव, शिंदे के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

    June 29, 2026

    तमिलनाडु में नया सियासी विवाद: फिल्म प्रोड्यूसर को दिल्ली में विशेष प्रतिनिधि बनाया गया

    June 29, 2026

    दिल्ली में राहुल गांधी के ‘गुमशुदा’ पोस्टर, सियासत तेज—किसने लगाए सवाल अनसुलझा

    June 28, 2026

    अमित शाह की नागा विधायकों से बैठक पर मणिपुर की सियासत गरमाई, कांग्रेस ने उठाए सवाल

    June 28, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया घोषित, हरमनप्रीत कौर संभालेंगी गोल्ड बचाने की कमान

    June 30, 2026

    FIFA World Cup 2026: ब्राजील बचा, जर्मनी-नीदरलैंड्स बाहर! नॉकआउट में दिग्गज टीमों का बड़ा पतन

    June 30, 2026

    चीन ने बनाया दुनिया का सबसे ऊंचा डैम, 315 मीटर ऊंचे पावर स्टेशन से बनेगी 7.7 अरब यूनिट बिजली

    June 30, 2026

    तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा दावा, स्टालिन बोले- थलपति विजय की सरकार बनने से पहले ही खत्म हो जाएगी चर्चा

    June 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.