Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»दिल्ली में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का उद्घाटन आज, पीएम मोदी की विकास यात्रा का हिस्सा
    राज्य

    दिल्ली में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का उद्घाटन आज, पीएम मोदी की विकास यात्रा का हिस्सा

    News DeskBy News DeskJanuary 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का उद्घाटन आज, पीएम मोदी की विकास यात्रा का हिस्सा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का उद्घाटन करेंगे. वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को 600 पुराने क्वार्टरों के स्थान पर बनाया गया है. यह सेंटर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. यह वाणिज्यिक टावर लगभग 34 लाख वर्ग फीट प्रीमियम वाणिज्यिक स्थान प्रदान करेगा. टावर में सोलर पावर, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, जीरो डिस्चार्जिंग सिस्टम जैसे ग्रीन बिल्डिंग फैसिलिटी को शामिल किया गया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आज दिल्ली के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है. अशोक विहार में एक कार्यक्रम में दिल्ली के लोगों के लिए "ईज ऑफ लिविंग" को बढ़ावा देने वाले कई विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा.

    वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में क्या है खास

    • यह भारत सरकार का प्रोजेक्ट है. इसे NBCC (इंडिया) लिमिटेड ने बनाया है, जो भारत सरकार का एक उद्यम जो आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत आता है.
    • वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बनने के साथ ही नौरोजी नगर देश का सबसे पसंदीदा व्यापारिक जिला बनने जा रहा है.
    • वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को 25 एकड़ में बनाया गया है.
    • इसे शानदार तरीके से डिजाइन किया गया है. इसमें 12 टावर हैं, हर टावर 10 मंजिला है.
    • वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में एक ही छत के नीचे कन्वेंशन सेंटर, कॉन्फ्रेंस फैसिलिटी, बोर्ड रूम, एग्जीबिशन सेंटर, ऑडिटोरियम जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं.
    • वर्ल्ड ट्रेड सेंटर नेशनल और इंटरनेशनल कॉर्पोरेट हाउस, पीएसयू, फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन्स के लिए उचित कीमतों पर उपलब्ध होगा.
    • इसके अलावा पीएम मोदी सरोजिनी नगर में एक और शहरी पुनर्विकास परियोजना का उद्घाटन करेंगे. यहां जीपीआरए टाइप-II क्वार्टर में 28 टावर शामिल हैं, जिनमें 2500 से ज्यादा रेसिडेंशियल यूनिट्स हैं, जिनमें आधुनिक सुविधाएं हैं.

    CBSE के नए कार्यालय का उद्घाटन

    पीएम मोदी दिल्ली के द्वारका में सीबीएसई के एकीकृत कार्यालय परिसर का भी उद्घाटन करेंगे, जिस पर करीब 300 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. इसमें कार्यालय, ऑडिटोरियम, उन्नत डेटा सेंटर, व्यापक जल प्रबंधन प्रणाली आदि शामिल हैं. पर्यावरण के अनुकूल इस इमारत का निर्माण उच्च पर्यावरणीय मानकों के अनुसार किया गया है और इसे भारतीय हरित भवन परिषद के प्लेटिनम रेटिंग मानकों के अनुसार निर्मित किया गया है.

    दिल्ली यूनिवर्सिटी को 600 करोड़ की सौगात

    प्रधानमंत्री दिल्ली विश्वविद्यालय में 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली तीन नई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इसमें पूर्वी दिल्ली के सूरजमल विहार के पूर्वी परिसर में एक अकादमिक ब्लॉक और द्वारका के पश्चिमी परिसर में एक अकादमिक ब्लॉक शामिल है. इसमें नजफगढ़ के रोशनपुरा में वीर सावरकर कॉलेज का भवन भी शामिल है, जिसमें शिक्षा के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी.

    News Desk

    Related Posts

    CM Dhami: सीएम के रूप में चार जुलाई को तिवारी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे धामी, सरकार प्रदेशभर में मनाएगी सेवा सप्ताह

    June 30, 2026

    Uttarakhand: प्रदेश में सड़क नेटवर्क होगा मजबूत, केंद्र से सात हजार करोड़ की मिली सहमति

    June 30, 2026

    जन-जन की सरकार-जन जन के द्वार’: फिर आपके द्वार पहुंचेगी धामी सरकार, चार जुलाई से 15 दिन का विशेष अभियान

    June 30, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी की फिल्म नीति का दिखा असर, FTII पास 3 युवाओं को मिली छात्रवृत्ति, उत्तराखंड के युवाओं को मिला बड़ा लाभ…..

    June 30, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी की फिल्म नीति का दिखा असर, FTII पास 3 युवाओं को मिली छात्रवृत्ति, उत्तराखंड के युवाओं को मिला बड़ा लाभ…..

    June 30, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड के सड़क नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, CM धामी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, सड़क विकास परियोजनाओं पर बनी रणनीति….

    June 30, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कारगिल युद्ध का अनसुना किस्सा: सफेद झंडा, पाकिस्तानी अफसर संग सिगरेट और फिर प्वाइंट 5465 पर फतह

    July 1, 2026

    Rules Change From Today: पेट्रोल, LPG, आधार से बैंकिंग तक… आज से बदल गए 10 बड़े नियम

    July 1, 2026

    अल-नीनो का बड़ा खतरा! 2032 तक भारत को 94 लाख करोड़ रुपये के नुकसान की चेतावनी

    July 1, 2026

    CM Dhami: सीएम के रूप में चार जुलाई को तिवारी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे धामी, सरकार प्रदेशभर में मनाएगी सेवा सप्ताह

    June 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.