Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»ईडी-आईटी एक्शन में, लोकायुक्त पड़ा ठंडा
    मध्यप्रदेश

    ईडी-आईटी एक्शन में, लोकायुक्त पड़ा ठंडा

    News DeskBy News DeskJanuary 2, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ईडी-आईटी एक्शन में, लोकायुक्त पड़ा ठंडा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा छापा मामला

    भोपाल । लोकायुक्त की छापेमारी में परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के पास मिली अकूत संपत्ति को देखते हुए ईडी और आयकर विभाग एक्शन मोड में आ गए हैं। केंद्रीय एजेंसियों की सक्रियता को देखते हुए लोकायुक्त की जांच धीमी पड़ गई है। मामले में लोकायुक्त अभी तक सिर्फ सौरभ की मां के बयान ही दर्ज कर पाई है। करीबियों और रिश्तेदार के बयान दर्ज नहीं होने से उसकी बेनामी संपत्ति का राज नहीं खुल सका है। सौरभ शर्मा के खिलाफ लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल वह फरार है। वहीं ईडी और आरकर विभाग ने अपनी जांच-पड़ताल तेज कर दी है।
     लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक के मामले में ईडी ने सौरभ शर्मा और चेतन सिंह गौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में सौरभ के परिवार से भी पूछताछ की जाएगी। जांच का दायरा जैसे-जैसे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे नए-नए खुलासे भी हो रहे हैं। अब सौरभ के बारे में पता चला है कि वह नौकरी छोडऩे के बाद भी परिवहन विभाग में सक्रिय था। अपने लोगों को परिवहन के चेक पोस्टों पर भेजा करता था। हालांकि तब सितंबर 2023 में कुछ अधिकारियों ने इसका विरोध करते हुए जानकारी ऊपर तक भी पहुंचाई थी, लेकिन इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।  इनकम टैक्स विभाग ऐसे सभी लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस देकर बुलाने तैयारी की है। इनसे पूछताछ के बाद फिर नए राज खुलेंगे। सभी लोगों से उनके काली कमाई को लेकर पूछताछ होगी। पूरे मामले में लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे हैं। लोकायुक्त पुलिस ने अब तक केवल सौरभ की मां से ही पूछताछ की है। सौरभ शर्मा के रिश्तेदारों और करीबियों से लोकायुक्त पुलिस ने पूछताछ नहीं की गई है।

    सौरभ के दुबई से आने के बाद होगी पूछताछ
    आयकर विभाग की टीम ने बिल्डर के यहां छापेमारी में अहम राजफाश करने के बाद अब सौरभ शर्मा पर फोकस बढ़ा दिया है। दिल्ली से दिशा-निर्देश मिलने के बाद आयकर विभाग ने सोने और 10 करोड़ रुपये की नकदी की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। सौरभ के दुबई से भारत आने के बाद उसे पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। आयकर सूत्रों का कहना है कि रातीबड़ में एक फार्म की जमीन पर खड़ी कार से जब्त सोना और रुपये को लोकायुक्त को वापस करने की चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। आला अधिकारियों की बैठक के बाद रकम को होल्ड करने का फैसला लिया गया है। जब तक सोने की पूरी जानकारी नहीं मिल जाती है, तब तक रकम और सोना आयकर विभाग के पास ही रहेगा।

    अभी तक सिर्फ मां के बयान
    लोकायुक्त जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह सौरभ के घर पहुंचे। जहां उन्होंने उसकी मां उमा के बयान दर्ज किए। लेकिन सौरभ के करीबियों व रिश्तेदारों से फिलहाल पूछताछ नहीं हो पाई है। अधिकांश रिश्तेदार व दोस्त फोन बंद कर परिवार समेत गायब हो गए हैं। लोकायुक्त के ढिलमुल रवैया के कारण अधिकांश ने सोशल मीडिया अकाउंट भी डिलीट कर दिए, जिससे पुलिस उन तक न पहुंच सके। सौरभ शर्मा और उसके करीबी चेतन सिंह गौर के घर पर लोकायुक्त की टीम ने 18 दिसंबर को छापा मारा था। 12 दिन बाद सिर्फ उसकी मां के बयान हुए हैं। सूत्रों की माने तो छापे में पुलिस को 20-30 रजिस्ट्रियां मिली हैं। इनके बारे में पूछताछ होनी है कि यह बेनामी हैं या नहीं। जिनके नाम संपत्ति है, पहले उनसे पूछताछ की जाएगी। अगर, वह कहते हैं कि संपत्ति की कीमत सौरभ ने चुकाई थी, उपयोग भी वह या उसके परिजर कर रहे थे तो इन्हें बेनामी की श्रेणी में रखा जाएगा। लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ शर्मा, पत्नी दिव्या, मां उमा शर्मा, करीबी शरद जायसवाल और चेतन सिंह गौर को पूछताछ के लिए समन जारी कर चुकी है, लेकिन सिर्फ बयान मां के दर्ज किए गए।

    आयकर करेगी 50 लोगों से पूछताछ
    मामले में जांच कर रही दूसरी एजेंसी आयकर विभाग ने 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की तैयारी की है। इनमें सौरभ समेत उसके करीबी, रिश्तेदार व दोस्त शामिल हैं। जिनके नाम पर सौरभ ने बेनामी संपत्ति खरीदी है। यह चल- अचल दोनों संपत्ति है। सौरभ के अलावा शरद जायसवाल के नाम भी अचल संपत्ति खरीदी गई है। जब तक दोनों से पूछताछ नहीं होती तो सच्चाई सामने नही आएगी। सौरभ के करीबी चेतन गौर ने ईडी और आयकर में बयान दर्ज करा दिए हैं, पर लोकायुक्त पुलिस ने उससे भी अभी तक पूछताछ नहीं की है। जिस कार में 54 किलो सोना और लगभग 11 करोड़ रुपए नकद मिले थे, वह चेतन के नाम ही थी। मामले में शरद जायसवाल, जबलपुर निवासी सौरभ के रिश्तेदार रोहित तिवारी और ग्वालियर में उसके करीबियों से पूछताछ की जाएगी। मामले में कुछ सेवानिवृत आईएएस अधिकारी, व्यवसायी और सौरभ के कर्मचारियों से पूछताछ होगी। ईडी ने भी सौरभ और उसके करीबियों के यहां आठ स्थानों पर पिछले सप्ताह छापेमारी की थी। इसके बाद संबंधितों को पूछताछ के नोटिस जारी करने की तैयारी की है।

    News Desk

    Related Posts

    एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल

    September 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..

    September 5, 2026

    शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….

    September 5, 2026

    विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….

    September 5, 2026

    दुग्ध उत्पादन का व्यवसाय कर परिवार को बना सकते हैं सक्षम- मंत्री रामविचार नेताम…..

    September 5, 2026

    रामधुनी कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा, लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…..

    September 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल

    September 6, 2026

    नेपाल बाढ़ के बाद राहत शिविरों में महिलाओं की मुश्किलें बढ़ीं, ‘पैड हैं मगर अंडरवियर नहीं’

    September 5, 2026

    उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..

    September 5, 2026

    शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….

    September 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.