Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मप्र की ड्रोन पॉलिसी इस महीने जारी होगी
    मध्यप्रदेश

    मप्र की ड्रोन पॉलिसी इस महीने जारी होगी

    News DeskBy News DeskDecember 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मप्र की ड्रोन पॉलिसी इस महीने जारी होगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। मप्र सरकार जल्द ही ड्रोन टेक्नोलॉजी को लेकर अपनी नीति को अंतिम रूप देने जा रही है। जनवरी के पहले हफ्ते में ड्रोन पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद सभी स्टेकहोल्डर्स से सुझाव लेकर जनवरी के अंत तक ड्रोन पॉलिसी को आधिकारिक रूप से लागू किया जाएगा। राज्य सरकार ने हाल ही में ड्रोन एक्सपट्र्स से बातचीत की थी, जिसमें उनसे ड्राफ्ट पर विचार-विमर्श कर सुझाव मांगे गए थे। इस नीति के तहत ड्रोन की शिक्षा और प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को 8000-10000 रुपए तक की स्टाइपेंड राशि दी जाएगी। इसके अलावा, ड्रोन लैब बनाने वालों को सरकारी फंडिंग मिलेगी और ड्रोन से जुड़े स्टार्टअप को भी सरकार मदद करेगी। राज्य सरकार का उद्देश्य इस नीति के माध्यम से युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करना और ड्रोन तकनीक का उपयोग सरकारी कार्यों और खेती जैसे क्षेत्रों में बढ़ाना है। जनवरी के अंत तक पालिसी लाने की योजना है। हाल ही में सरकार ने ड्रोन एक्सपट्र्स से सुझाव लिए थे। एक्सपट्र्स का मानना है कि मप्र को कर्नाटक की तर्ज पर अपनी ड्रोन नीति तैयार करनी चाहिए। कर्नाटक ने हाल ही में लैंड मैपिंग, सर्वे और इंस्पेक्शन के लिए ड्रोन का उपयोग शुरू किया है, जिसे मप्र भी अपने प्रशासनिक कार्यों में लागू कर सकता है। कर्नाटक ने पिछले साल देश का सबसे बड़ा 68000 वर्ग किमी लैंड मैपिंग का कॉन्ट्रैक्ट ड्रोन कंपनियों को दिया था। साथ ही मैपिंग, कृषि, डिफेंस जैसे क्षेत्रों के लिए ड्रोन उत्पादन पर कर्नाटक काम कर रहा है, वहीं गेमिंग और शौक के लिए उपयोग करने वालों के लिए भी ड्रोन बन रहे हैं। रिसर्च -डेवलपमेंट के लिए लैब बन रही हैं।

    रेत खनन की निगरानी में हो रहा है ड्रोन का उपयोग
    वर्तमान में सडक़ निर्माण, जल संसाधन सर्वे, हेरिटेज साइट सर्वे, माइनिंग निगरानी, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन मॉनिटरिंग, कृषि में फसल नुकसान सर्वे, प्रॉपर्टी डाटा संग्रहण, फारेस्ट सर्वे जैसे 13 क्षेत्रों में ड्रोन तकनीक का उपयोग हो रहा है। माइनिंग में ड्रोन से निगरानी हो रही है कि कितनी रेत ठेकेदार ने इक_ा की या कितने क्षेत्र में खनन किया। मार्च में राज्य आजीविका मिशन के तहत नमो दीदी ड्रोन योजना शुरू हुई। ग्रामीण महिलाएं खेतों में कीटनाशक और उर्वरक छिडक़ाव का काम कर रही हैं।

    ड्रोन स्किल्ड युवा और मैन्युफैक्चरिंग पर जोर
    सरकार का फोकस है कि युवा ड्रोन चलना -बनाना सीखें और रोजगार से जुड़ें। स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि सरकारी -निजी क्षेत्र के काम इन्हें मिलें। ट्रैफिक, कानून व्यवस्था और अपराधियों पर कार्रवाई जैसे मामलों में ड्रोन तकनीक की मदद ली जाए। सरकारी प्रोजेक्ट की निगरानी और नए प्रोजेक्ट की डीपीआर बनाने में तकनीक उपयोग हो। बाहर की कंपनियां मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करें। रोजगार बढ़ें।

    News Desk

    Related Posts

    एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल

    September 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..

    September 5, 2026

    शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….

    September 5, 2026

    विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….

    September 5, 2026

    दुग्ध उत्पादन का व्यवसाय कर परिवार को बना सकते हैं सक्षम- मंत्री रामविचार नेताम…..

    September 5, 2026

    रामधुनी कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा, लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…..

    September 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    तेजस को मिला ‘बाहुबली’ इंजन, GE Aerospace ने HAL को सौंपे 3 F404-IN20 इंजन; बढ़ेगी लड़ाकू ताकत

    September 6, 2026

    ‘बच्चों को टीचर की जरूरत, AI की नहीं’, न्यूयॉर्क के सरकारी स्कूलों में 8वीं तक AI पर रोक

    September 6, 2026

    BRICS समिट में शामिल होने पूरे लाव-लश्कर के साथ आएंगे शी जिनपिंग, बांग्लादेशी PM नहीं होंगे शामिल

    September 6, 2026

    दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी, अफ्रीका दिखेगा बड़ा; यूरोप-अमेरिका छोटे, भारत ने दिया समर्थन

    September 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.