Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»धर्म»रामायण के 3 मूल मंत्र… जिन्हें अपनाकर व्यक्ति हो सकता है तनाव मुक्त, आप भी जानें क्या हैं वो खास बातें
    धर्म

    रामायण के 3 मूल मंत्र… जिन्हें अपनाकर व्यक्ति हो सकता है तनाव मुक्त, आप भी जानें क्या हैं वो खास बातें

    News DeskBy News DeskDecember 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रामायण के 3 मूल मंत्र… जिन्हें अपनाकर व्यक्ति हो सकता है तनाव मुक्त, आप भी जानें क्या हैं वो खास बातें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हिंदू धर्म के ग्रंथों में रामायण का महत्व बहुत अधिक माना जाता है. ये ना केवल एक धार्मिक ग्रंथ है बल्कि इसमें जीवन जीने की कला और सरल, सहज व संघर्षों के बीच सफलता हासिल करने के तरीकों को भी बताया गया है. इसमें भगवान श्रीराम ने कई ऐसे सूत्र को बताया है जिन्हें अपनाकर मानव अपने जीवन को सुख-शांति के साथ जी सकता है और विपरीत समय में भी धैर्य के साथ मुश्किलों का समाधान ढ़ूढ़ सकता है. वहीं रामायण के अनुसार कई ऐसे सूत्र भी बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर हम तनाव को दूर कर सकते हैं और शांति से अपना जीवन यापन कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं रामायण की वो 3 बातें जो हमारा तनाव दूर कर सकते हैं.
    संगत के लिए हमेशा रहें सतर्क
    अपनी संगत को लेकर व्यक्ति को हमेशा सतर्क रहना चाहिए. क्योंकि जैसे लोगों के बीच हम रहते हैं हमारी सोच और जीवन पर इसका पूरा असर पड़ता है. रामायण के अनुसार, हमें ऐसे लोगों की संगत में रहना चाहिए जो धर्म के अनुसार काम करते हैं और अपने साथियों की मदद के लिए हमेशा हर परिस्थिती में उनके साथ रहते हैं. अगर संगत अच्छी होती है तो व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं.
    जैसे रामायण में सुग्रीव ने श्रीराम से मित्रता की और धर्म के मार्ग पर चलने वाले श्रीराम ने सुग्रीव की परेशानी दूर करके उसकी मदद की और फिर उसे किष्किंधा का राजा बनाया. इसके बाद श्रीराम को जब सीता जी की खोज करनी थी तो सुग्रीव ने भी उनकी मदद में पूरी वानर सेना लगा दी.
    इन 5 गंदी आदतों से ग्रह होते हैं कमजोर!
    इन 5 गंदी आदतों से ग्रह होते हैं कमजोर!
    धैर्य और सकारात्मकता का पालन करें
    भगवान श्रीराम को 14 वर्षों का वनवास मिला उस दिन उनका राज तिलक होने वाला था. लेकिन इस बात का पता चलते ही भी श्रीराम ने अपना धैर्य नहीं खोया. माता कैकई की इच्छा पूरी करने के लिए रघुनंदन ने सकारात्मक सोच के साथ वनवास जाने की तैयारी कर ली. इस मुश्किल परिस्थितियों को भी उन्होंने धैर्य और सकारात्मकता के साथ अपनाया, तो इससे हमें यह सिखना चाहिए कि अगर हम धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ जीवन के संघर्षों का सामना करें, तो कभी भी तनाव महसूस नहीं होगा.
    काम पूरा न होने तक न करें आराम
    रामायण कथा के अनुसार, एक बार हनुमान जी जब माता सीता की खोज में लंका जा रहे थे. तब उन्हें आकाश में उड़ते हुए काफी देर हो चुकी थी तब रास्त में मैनाक पर्वत ने हनुमान जी से विश्राम करने को कहा, लेकिन मैनाक पर्वत की बात सुनकर हनुमान ने कहा था कि जब तक राम काज पूरा नहीं हो जाता, मैं विश्राम नहीं कर सकता. इस प्रसंग से हमें सीख मिलती है कि जब तक काम पूरा न हो जाए, हमें विश्राम नहीं करना चाहिए. काम समय पर पूरा हो जाएगा तो जीवन में कोई तनाव नहीं रहेगा.

    News Desk

    Related Posts

    राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

    April 24, 2026

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चेपॉक में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, 12 हजार फैन्स ने लगाए नारे; ऑटोग्राफ देकर जीता दिल

    September 7, 2026

    US Open 2026: ज्वेरेव-गॉफ की जीत, स्वियातेक-सबालेंका भी आगे; फ्रिट्ज समेत कई दिग्गज बाहर

    September 7, 2026

    2 मिनट के अपीयरेंस के बाद रिया अहीर का सफर खत्म, वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा तेज

    September 7, 2026

    अंतरराष्ट्रीय संन्यास के बाद मेसी का धमाका, इंटर मियामी के लिए दो गोल में किया सहयोग

    September 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.