Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»धर्म»24 घंटे घूमता है इस शिव मंदिर के गुंबद का त्रिशूल, हजारों साल पुराना है इतिहास, पद्म पुराण में है वर्णन
    धर्म

    24 घंटे घूमता है इस शिव मंदिर के गुंबद का त्रिशूल, हजारों साल पुराना है इतिहास, पद्म पुराण में है वर्णन

    News DeskBy News DeskDecember 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    24 घंटे घूमता है इस शिव मंदिर के गुंबद का त्रिशूल, हजारों साल पुराना है इतिहास, पद्म पुराण में है वर्णन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देश दुनिया में ऐसे तमाम धार्मिक स्थल हैं, जो अपनी अलग-अलग मान्यताओं के कारण प्रसिद्ध हैं. आज हम एक ऐसे मंदिर के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिसकी महिमा अपरंपार है. इस मंदिर के गुंबद पर लगा त्रिशूल घूमता है. जी हां इस मंदिर को विमलेश्वर नाथ महादेव के नाम से जाना जाता है. यहां तक कि यह देश दुनिया का एक अद्भुत मंदिर है. क्योंकि हर शिवालय का अरघा उत्तर दिशा में होता है, तो इसका अरघा दक्षिण और पश्चिम के कोण पर है. यह वही मंदिर है जिसका पद्म पुराण में वर्णन किया गया है. आइए विस्तार से जानते हैं इसके पीछे की रोचक कहानी.

    जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत देवकली गांव में स्थित इस प्राचीन शिवालय के बारे में पद्मपुराण के दर्दर क्षेत्र महात्म में वर्णित श्लोकों के अनुसार, यत्र साक्षान्महादेवस्य त्रास्ते विमलेश्वरः अर्थात यहां महादेव साक्षात विमलेश्वर नाम से विराजमान हैं.

    इसलिए गांव का नाम पड़ा देवकली…

    श्रुति प्रमाण के अनुसार महर्षि भृगु ने यहां यज्ञ किया था, जिसमें आए सभी देव-देवियों को यहीं ठहराया गया था . इसलिए इस गांव का नाम देवकली पड़ा. वैसे तो इस गांव में सप्त सरोवरों के होने का उल्लेख है किन्तु ज्यादातर सरोवर भर जाने के कारण वर्तमान में केवल एक सरोवर है.

    उल्टा है इस शिव मंदिर का अरघा

    मंदिर के पुजारी दिलीप पांडेय  ने बताया कि वह इस मंदिर के लगभग 27 साल से पुजारी हैं. यह मंदिर काफी प्राचीन है. पहले के समय में यह पूरा जंगल हुआ करता था. यहां पर ऋषि मुनियों का निवास था. यह शिवलिंग खुद ही प्रकट हुआ था. ऋषि मुनियों ने विचार किया था कि इसे काशी विश्वनाथ के यहां स्थापित किया जाएगा, लेकिन सुबह होते ही यह शिवलिंग खुद ही मुड़ गया. इस कारण ऋषि मुनियों ने इस शिवलिंग को यही स्थापित कर दिया. हर शिवालय में अरघा उत्तर दिशा में होता है, लेकिन विमलेश्वर नाथ महादेव का अरघा दक्षिण और पश्चिम के कोण पर है.

    24 घंटे घूमता रहता है गुंबद का त्रिशूल

    पुजारी और श्रद्धालुओं (मिथुन पांडेय अथवा शत्रुघ्न कुमार पांडेय) के मुताबिक इस मंदिर की सबसे बड़ी बात ये है कि इस मंदिर के ऊपर गुंबद पर लगा त्रिशूल सेकंड के सुई की तरह धीरे-धीरे घूमता है. यानी परिक्रमा करता है. इस विमलेश्वर नाथ महादेव से गहरी आस्था जुडी हुई है. जो भी सच्चे मन से इस दरबार में सर झुकाता है उसकी मनोकामना जरुर पूरी होती है. यहां तक की इसमें मत्था टेकने वालों के अंदर अच्छे विचार आने लगते हैं.

    News Desk

    Related Posts

    राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

    April 24, 2026

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चेपॉक में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, 12 हजार फैन्स ने लगाए नारे; ऑटोग्राफ देकर जीता दिल

    September 7, 2026

    US Open 2026: ज्वेरेव-गॉफ की जीत, स्वियातेक-सबालेंका भी आगे; फ्रिट्ज समेत कई दिग्गज बाहर

    September 7, 2026

    2 मिनट के अपीयरेंस के बाद रिया अहीर का सफर खत्म, वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा तेज

    September 7, 2026

    अंतरराष्ट्रीय संन्यास के बाद मेसी का धमाका, इंटर मियामी के लिए दो गोल में किया सहयोग

    September 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.