Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव लड़ें प्रशांत किशोर, जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं की मांग
    राज्य

    तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव लड़ें प्रशांत किशोर, जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं की मांग

    News DeskBy News DeskDecember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव लड़ें प्रशांत किशोर, जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं की मांग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पटना। वैशाली के बिदुपुर प्रखंड स्थित जनसुराज कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के हर घर जन सुराज अभियान को सफल बनाने एवं लोगों के बीच पार्टी के सिद्धांतों एवं विचारों को पहुंचाने तथा संगठन विस्तार के संबंध में बात हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं के स्तर पर पार्टी से जुड़े कई आवश्यक सुझाव एवं परामर्श पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के राघोपुर से चुनाव लड़ाने के लिए आमंत्रण दिया गया है। उसी क्रम में जनसंपर्क किया जाना है।
    कार्यकर्ताओं ने बताया कि अगर प्रशांत किशोर राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ते हैं, तब बिहार की राजनीति पर बहुत ही दूरगामी प्रभाव पड़ने की संभावना होगी और माना जाएगा कि तेजस्वी यादव का विकल्प तैयार हो चुका है। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष जनसुराज पार्टी बिदुपुर चंद्रभूषण सिंह ने की।
    राघोपुर विधानसभा सीट वैशाली जिले में स्थित है। यह सीट राघोपुर और बिदुपुर समुदाय विकास खंडों से बनी है। राघोपुर विधानसभा क्षेत्र हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इस सीट का एक महत्वपूर्ण इतिहास रहा है, जहां लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी दोनों ने चुनाव जीता है और मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में, तेजस्वी इस सीट से विधायक हैं और उन्होंने 2015 और 2020 में यहां से चुनाव जीता है।
    बता दें कि राघोपुर विधानसभा चुनाव के इतिहास में आज तक कमल नहीं खिला है। यहां से 2015 के चुनाव में भाजपा की ओर से सतीश खड़े हुए थे पर हार का सामना करना पड़ा। इस बार के चुनाव में भी तेजस्वी के मुकाबले सतीश ही चुनावी मैदान में हैं।

    News Desk

    Related Posts

    नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठोस सुधार- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    September 7, 2026

    पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता हो – राज्यपाल रमेन डेका…..

    September 7, 2026

    शिक्षा में नवाचार और स्टार्टअप सोच को बढ़ावा देना समय की जरूरत: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    September 7, 2026

    निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू, राज्यपाल रमेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 7, 2026

    निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू, राज्यपाल रमेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 7, 2026

    तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह……

    September 7, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    केएल राहुल के KKR जाने की अटकलों पर लगा विराम, DC ने साफ कहा- ‘राहुल कहीं नहीं जा रहे’

    September 8, 2026

    ‘हनुमान अंश’ पर बरसी बाबा नीम करौली की कृपा! 32वें दिन 150 करोड़ पार हुई कमाई

    September 8, 2026

    सितंबर में Kia Carens Clavis पर बंपर डिस्काउंट, ₹1.20 लाख तक सस्ती हुई कार

    September 8, 2026

    ‘एडल्ट फिल्म मत करो, करियर बर्बाद हो जाएगा’, ‘जिस्म’ साइन करने पर बिपाशा बसु को मिली थी वॉर्निंग

    September 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.