Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 1 करोड़ रुपये की नकली दवाएं और नशीले पदार्थ किए बरामद
    राज्य

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 1 करोड़ रुपये की नकली दवाएं और नशीले पदार्थ किए बरामद

    News DeskBy News DeskDecember 28, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 1 करोड़ रुपये की नकली दवाएं और नशीले पदार्थ किए बरामद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 1 नार्को सिंडिकेट के सरगना समेत 3 ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। इनमें सरगना ने नकली कोडीन सिरप बनाने के लिए बवाना के सेक्टर 2 औद्योगिक क्षेत्र में किराये पर 1 फैक्ट्री ले रखी थी, जहां उसने मशीनें लगवा रखी थी। वहां से 1 करोड़ रुपये मूल्य की अल्फ्राजोलम टैबलेट, ट्राइप्रोलिडाइन हाइड्रोकोराइड और कोडीन फास्फेट ब्रांड की नकली सिरप सहित प्रतिबंधित दवाए व साइकोट्रोपिक पदार्थ जब्त किए। कोडीन खांसी की दवा होती है और अल्फ्राजोलम टैबलेट दर्द निवारक गोलियां हैं, जिसका इस्तेमाल एंजाइटी आदि में किया जाता है। उक्त दवाओं का अत्यधिक डोज लेकर लोग इसका नशे के लिए इस्तेमाल करते हैं।

    1.80 लाख गोलियां बरामद

    गिरोह के तार दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से जुड़े हैं। बरामद टैबलेट इलाहाबाद, यूपी और उत्तराखंड से मंगाए जाते थे। आरोपित इन दवाओं को ड्रग्स तस्करों के अलावा दवा विक्रेताओं को ऊंची दर पर अवैध तरीके से बेचते थे। विशेष आयुक्त क्राइम ब्रांच के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों के नाम समालुद्दीन उर्फ सादिक, सलमान व गुलजार है। 25 दिसंबर को क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूचना के आधार पर तीनों को दिल्ली से दबोच लिया। इनमें समालुद्दीन उर्फ सादिक, आगरा, उत्तर प्रदेश, मोहम्मद गुलजार, पुर्नवास कालोनी, नरेला व सलमान, बागपत, यूपी का रहने वाला है। इनसे पूछताछ के बाद बवाना स्थित फैक्ट्री पर छापा वहां से अल्फाजोलम टैबलेट की 1,80,000 गोलियां, ट्राइप्रोलिडाइन हाइड्रोकोराइड और कोडीन फास्फेट सिरप की 9,000 बोतलें और ओ-क्यूरेक्स-टी सिरप बरामद किए गए।

    4500 पेपर रैपर, 26000 सिरप लेबल और 80,000 कार्ड बोर्ड जब्त

    दिल्ली में ड्रग्स तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एडिशनल पुलिस कमिश्नर संजय भाटिया, डीसीपी भीष्म सिंह, एसीपी राज कुमार व इंस्पेक्टर जसबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया जो प्रतिबंधित अल्फाजोलम टैबलेट, ट्राइप्रोलिडाइन हाइड्रोकोराइड व कोडीन फास्फेट सिरप का कारोबार करता था। फैक्ट्री से 4500 पेपर रैपर टैबलेट पैकेजिंग सामग्री, 26000 कफ सिरप के लेबल, 12000 सिरप के लिए पैकेजिंग सामग्री व खाली बोतल, बोतलों के ढक्कन, 80,000 कार्ड बोर्ड, सिरप के निर्माण में प्रयुक्त केमिकल, टेबलेट पैक करने की मशीन, बोतल का ढक्कन लगाने की मशीन, बोतल भरने की मशीन। सिरप तैयार करने की मशीन, सिलेंडर और गैस स्टोव आदि बरामद किए गए। आरोपित जाली विनिर्माण लाइसेंस नंबर, बैच नंबर का उपयोग कर रहे थे। सिरप पर अंकित पता और क्यूआर कोड भी फर्जी पाए गए। ये लोग नकली ब्रांड नेम डा. जस्ट का भी इस्तेमाल कर रहे थे।

    कोडीन सिरप और अन्य दवाओं का उत्पादन

    समालुद्दीन ने प्रताप यूनिवर्सिटी जयपुर से बी-फार्मा की डिग्री हासिल की। उसके पास अलग-अलग फार्मास्युटिकल कंपनी में काम करने का अनुभव है। उसे पहली बार 2023 में आगरा में एनडीपीएस के 1 मामले में शाहगंज, आगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। समालुद्दीन और गुलजार 2019 में फार्मास्युटिकल की 1 ही कंपनी में काम करते थे। समालुद्दीन 2020 में सलमान के संपर्क में आया। तब से दोनों नियमित संपर्क में थे। 1 साल पहले समालुद्दीन और सलमान दोनों ने कोडीन सिरप और अल्फाज़ोलम, ट्रामाडोल बनाने वाली दवाओं के निर्माण के लिए फैक्ट्री स्थापित करने की योजना बनाई। उस प्रोफाइल में समालुद्दीन के पास संदीप सैनी के नाम से 1 फेसबुक आइडी है।

    अवैध ड्रग्स फैक्ट्री की स्थापना

    डीपी पर उसने दवा की तस्वीर लगाई, ताकि बिना पहचाने इंटरनेट मीडिया के जरिए उसे ग्राहक मिल सकें। उसने सलमान और गुलजार की मदद से बवाना सेक्टर दो औद्योगिक क्षेत्र में 1 किराये की संपत्ति में फैक्ट्री स्थापित की और वहां से ड्रग्स का अवैध धंधा करना शुरू कर दिया। सलमान ने 2018 में गोपीचंद कालेज आफ फार्मेसी बागपत से बी-फार्मा की डिग्री हासिल की। उसके पास विभिन्न फार्मास्युटिकल कंपनियों में काम करने का कार्य अनुभव है। वह 2020 में समालुद्दीन के संपर्क में आया। 

    गुलजार ग्राफिक्स डिजाइनिंग का कोर्स कर रखा है। उसने ग्राफिक्स डिजाइनर के रूप में कई कंपनियों में काम किया। उसने फार्मास्युटिकल मार्केटिंग कंपनी अभेशिफा नाम से 1 फर्म भी पंजीकृत कराई। उसके बाद सलमान और समालुद्दीन से जुड़ गया था। वह अवैध फैक्ट्री सेटअप के पर्यवेक्षक सह प्रभारी के रूप में काम करता था। बरामद दवाओं के लेबल उसी ने डिजाइन किए और समालुद्दीन व सलमान को अवैध रूप से लेबल बनाो में मदद की।

    News Desk

    Related Posts

    नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठोस सुधार- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    September 7, 2026

    पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता हो – राज्यपाल रमेन डेका…..

    September 7, 2026

    शिक्षा में नवाचार और स्टार्टअप सोच को बढ़ावा देना समय की जरूरत: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    September 7, 2026

    निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू, राज्यपाल रमेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 7, 2026

    निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू, राज्यपाल रमेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 7, 2026

    तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह……

    September 7, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    केएल राहुल के KKR जाने की अटकलों पर लगा विराम, DC ने साफ कहा- ‘राहुल कहीं नहीं जा रहे’

    September 8, 2026

    ‘हनुमान अंश’ पर बरसी बाबा नीम करौली की कृपा! 32वें दिन 150 करोड़ पार हुई कमाई

    September 8, 2026

    सितंबर में Kia Carens Clavis पर बंपर डिस्काउंट, ₹1.20 लाख तक सस्ती हुई कार

    September 8, 2026

    ‘एडल्ट फिल्म मत करो, करियर बर्बाद हो जाएगा’, ‘जिस्म’ साइन करने पर बिपाशा बसु को मिली थी वॉर्निंग

    September 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.