Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में बैलेट पेपर से होंगे चुनाव, नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ हो सकते हैं
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में बैलेट पेपर से होंगे चुनाव, नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ हो सकते हैं

    News DeskBy News DeskDecember 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ में बैलेट पेपर से होंगे चुनाव, नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ हो सकते हैं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने की तैयारी की जा रही है. वहीं वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नगर निगम महापौर और नगर परिषद अध्यक्ष के आरक्षण की प्रक्रिया होनी है जो 7 जनवरी को होगी. इस बीच नगरीय प्रशासन मंत्री डिप्टी सीएम अरुण साव ने बड़ा बयान दिया है. अरुण साव ने कहा कि राज्य में नगरीय निकायों के चुनाव बैलेट पेपर से होंगे. उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि निकाय और पंचायत चुनाव बोर्ड परीक्षाओं से पहले करा लिए जाएंगे. इसके चलते माना जा रहा है कि 7 जनवरी 2025 के बाद चुनाव आचार संहिता लग सकती है और नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं. ये दोनों चुनाव फरवरी में ही पूरे होने की संभावना है।

    इस वजह से बैलेट पेपर से होंगे निकाय चुनाव

    नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय और पंचायत का चुनाव बैलेट पेपर से होगा. 7 जनवरी के बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है। मंत्री अरुण साव ने कहा कि ईवीएम मशीन की तैयारी में समय लग रहा था, जिसे देखते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने का फैसला लिया गया है। चुनाव आयोग तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सरकार तैयारी कर रही है। नियमों में बदलाव हुए हैं, आरक्षण की प्रक्रिया चल रही है, सरकार जल्द से जल्द चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

    राज्य चुनाव आयोग के निर्देश

    अरुण साव ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बैलेट पेपर की छपाई के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं, राज्य चुनाव आयोग ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस संबंध में राज्य के सभी कलेक्टरों को आदेश जारी कर दिया गया है।

    1 जनवरी से जुड़ेंगे नए मतदाता

    यहां 1 जनवरी 2025 से 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। इस सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया के साथ ही जनवरी में ही नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश में फरवरी में चुनाव कराने की प्रक्रिया चल रही है। 

    आरक्षण प्रक्रिया पर असमंजस

    प्रदेश में नगर निगम के महापौर और नगर परिषद के अध्यक्ष के आरक्षण की प्रक्रिया 27 दिसंबर को होनी थी, लेकिन इसे टाल दिया गया। यह प्रक्रिया ओबीसी आरक्षण के सर्वे के कारण अटकी हुई है। क्योंकि हाल ही में हुई ओबीसी जनसंख्या गणना के बाद आरक्षण की पूरी प्रक्रिया बदल गई है। इसके चलते यह कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव में देरी करने के लिए प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। ऐसा करने से नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने में आसानी होगी।

    News Desk

    Related Posts

    घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’, सावन की फुहारों के बीच कथक और शास्त्रीय संगीत ने बांधा समां, कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से जीवंत हुआ वर्षा ऋतु का सौंदर्य…..

    August 24, 2026

    परिवहन विभाग ने देहरादून संभाग में तीन दिन में काटे 3,177 चालान, 198 वाहन सीज

    August 24, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बाबाघाट धाम में किया रुद्राभिषेक, ’विरासत भी, विकास भी’ की सोच से संवारा बाबाघाट, उप मुख्यमंत्री ने सौंदर्यीकरण कार्यों का किया लोकार्पण….

    August 24, 2026

    वंदे मातरम को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को घेरा, बोले- जन-जन तक पहुंचाएंगे राष्ट्रगीत।

    August 24, 2026

    नवाचार के दम पर उत्तराखंड के युवा बनाएंगे नई पहचान, 10 स्टार्टअप चयनित।

    August 24, 2026

    श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    August 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    हर साल 3 फ्री गैस सिलेंडर, महिलाओं को बस में मुफ्त यात्रा; तमिलनाडु में CM विजय ने की सौगातों की बौछार

    August 24, 2026

    घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’, सावन की फुहारों के बीच कथक और शास्त्रीय संगीत ने बांधा समां, कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से जीवंत हुआ वर्षा ऋतु का सौंदर्य…..

    August 24, 2026

    परिवहन विभाग ने देहरादून संभाग में तीन दिन में काटे 3,177 चालान, 198 वाहन सीज

    August 24, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बाबाघाट धाम में किया रुद्राभिषेक, ’विरासत भी, विकास भी’ की सोच से संवारा बाबाघाट, उप मुख्यमंत्री ने सौंदर्यीकरण कार्यों का किया लोकार्पण….

    August 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.