Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»धर्म»खास संयोग में साल 2025 का पहला शनि प्रदोष व्रत… जरूर करें उपवास! मिलेगा लाख गुना फायदा
    धर्म

    खास संयोग में साल 2025 का पहला शनि प्रदोष व्रत… जरूर करें उपवास! मिलेगा लाख गुना फायदा

    News DeskBy News DeskDecember 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खास संयोग में साल 2025 का पहला शनि प्रदोष व्रत… जरूर करें उपवास! मिलेगा लाख गुना फायदा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कुछ ही दिनों में नया साल 2025 शुरू होने वाला है. हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार हर महीने में 2 प्रदोष व्रत रखे जाते हैं, इस आधार पर साल में कुल 24 प्रदोष व्रत पड़ते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत होता है. इस दिन देवों के देव महादेव की पूजा करने का विधान हैं. प्रदोष व्रत विधि विधान से करने पर भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है और अनेक प्रकार की बाधाओं, समस्याओं, अकाल मृत्यु का भय, डर, धन की कमी, ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव आदि सभी से छुटकारा मिल जाता है. संयोग से साल 2025 का पहला प्रदोष व्रत शनिवार के दिन है. इसे शनि प्रदोष व्रत कहते हैं.

    गौरतलब है कि शनि प्रदोष व्रत हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण और शुभ माना जाता है. यह व्रत शाम के समय में किया जाता है और विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी है जो शनि देव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं. शनि देव को न्याय का देवता माना गया है. धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत के माध्यम से व्यक्ति अपने पापों से मुक्ति पाता है, दुर्भाग्य समाप्त होता है और जीवन में शांति, सुख, और समृद्धि आती है.

    कब है साल का पहला शनि प्रदोष व्रत?
    कि साल 2025 का पहला प्रदोष व्रत शुक्ल पक्ष की 11 जनवरी को सर्वार्थ सिद्धि योग में होगा. वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 11 जनवरी को सुबह 08.21 बजे से होगी. वहीं, इस तिथि का समापन 12 जनवरी को सुबह 06. 33 पर होगा. ऐसे में 11 जनवरी को शनि प्रदोष व्रत किया जाएगा. इस दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त 05 बजकर 43 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 26 मिनट तक है.

    सर्वार्थ सिद्धि योग में शनि प्रदोष व्रत
    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्रत या सर्वार्थ सिद्धि योग में पड़ता है तो नियम अनुसार व्रत करने से उसका लाख गुना फल प्राप्त होता है. साल-2025 का पहला प्रदोष व्रत शनिवार के दिन है. शनि प्रदोष व्रत का महत्व इसलिए भी है क्योंकि यह व्यक्ति के शनि दोष, जैसे शनि की साढ़े साती या ढैय्या के कष्टों को कम करता है. साथ ही, यह व्रत भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का एक प्रभावी उपाय है, क्योंकि प्रदोष व्रत शिव जी को समर्पित होता है. शनि प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग का जलाभिषेक और शनि देव की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है.

    News Desk

    Related Posts

    राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

    April 24, 2026

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Onion Price Hike: चीनी के बाद अब प्याज ने रुलाया, कीमतों में अचानक तेज उछाल

    August 24, 2026

    यौन उत्पीड़न के मामलों की पहले होगी जांच, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बोले CJI सूर्यकांत

    August 24, 2026

    बीसीसीआई की नई जूनियर चयनसमिति करेगी ड्रग्स, सट्टेबाजी पर खिलाड़ियों को जागरूक

    August 24, 2026

    फीफा ने अर्जेंटीना पर लगाया 21 मैच का बैन, पारेदेस को सबसे बड़ी सजा

    August 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.