Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने वीर बाल दिवस पर प्रदेश कार्यालय में बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतह सिंह को दी श्रद्धांजलि
    मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने वीर बाल दिवस पर प्रदेश कार्यालय में बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतह सिंह को दी श्रद्धांजलि

    News DeskBy News DeskDecember 26, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने वीर बाल दिवस पर प्रदेश कार्यालय में बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतह सिंह को दी श्रद्धांजलि
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने वीर बालकों बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतह सिंह के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के वीर बालकों ने अत्यंत कम आयु में ही धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वीर बालकों के बलिदान को जन-जन तक पहुंचाएगी।

    वीर बालकों की शहादत को हमेशा याद रखेगा देशः डॉ. मोहन यादव
     
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीर बाल दिवस पर शहीद बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतह सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि सिख गुरुओं ने, वीर बालकों ने जो यातनाएं सही हैं, उन्हें याद करके ही सिहरन पैदा हो जाती है। उसका स्मरण करना ही कष्टप्रद है। उन्होंने कहा कि सिख पंथ के हमारे गुरुओं तथा वीर बालकों ने देश और धर्म की रक्षा के लिए जो बलिदान दिया, उसे भूल पाना संभव नहीं है तथा देश उसे हमेशा याद रखेगा। डॉ. यादव ने कहा कि धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह के पूरे परिवार ने परीक्षा दी, लेकिन इतने छोटे-छोटे बच्चों को दीवार चुनवा देना, ऐसी क्रूरता  हमारे 1000 सालों के इतिहास में भी नहीं मिलेगा। 

    सिख गुरुओं, वीर बालकों के बलिदान को हमेशा याद रखेगा देश
    -डॉ. मोहन यादव 

    उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतह सिंह ने मुगल आक्रांताओं द्वारा ली गई इस परीक्षा में खरे उतरते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वीर बालकों के बलिदान को सरकार ने स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया है। उनकी शहादत को अमर बनाने के लिए और जो भी कुछ करने की आवश्यकता होगी, मध्यप्रदेश सरकार करेगी। उन्होंने वीर बाल दिवस के आयोजन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी तथा सिख समाज के लोगों को धन्यवाद दिया।

    देश और धर्म की रक्षा के लिए वीर बालकों ने दिया था बलिदानः श्री विष्णुदत्त शर्मा

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने वीर बाल दिवस पर शहीद बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतह सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी ने आज मंडल स्तर तक वीर बाल दिवस मनाकर और गुरु गोविंद सिंह जी के वीर बालकों की शहादत, उनके त्याग और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि आज बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतह सिंह का शहीदी दिवस है। इन वीर बालकों को मुगल आक्रांताओं द्वारा दीवार में चुनवा दिया गया था।

    वीर बालकों के बलिदान को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा
    -श्री विष्णुदत्त शर्मा 

    श्री शर्मा ने कहा कि मात्र 7 और 9 वर्ष की अल्पायु में वीर बालकों ने अपने देश, धर्म और मातृभूमि की रक्षा के लिए जो बलिदान दिया है, वह अनुकरणीय है और उनके शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। श्री शर्मा ने कहा कि सिख गुरुओं ने हमारे धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए जो यातनाएं सही, जो बलिदान दिया, वह सभी के लिए प्रेरक है। छोटे-छोटे बच्चों ने भी अपने आपको देश और धर्म के लिए समर्पित कर दिया। उनसे प्रेरणा लेकर हम भी अपने देश और मातृभूमि के लिए काम करें, आज शहीदी दिवस पर यह संकल्प हम सभी को लेना चाहिए।
     
    कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कांतदेव सिंह ने किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी, प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा, श्री एस.एस. उप्‍पल सहित पार्टी एवं सिख समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    News Desk

    Related Posts

    हरिद्वार और गंगोत्री में गूंजा ‘हर-हर गंगे’, गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़

    May 26, 2026

    नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन : कृषि मंत्री नेताम…

    May 25, 2026

    बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारत: रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार…..

    May 25, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर बन रहा हाई-टेक उद्योगों का नया केंद्र….

    May 25, 2026

    Uttarakhand News- सीएम धामी का बड़ा निर्देश: सरकारी जमीनों से हटेगा अतिक्रमण, भू कानून उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई….

    May 25, 2026

    Uttarakhand News- सीएम धामी का बड़ा निर्देश: सरकारी जमीनों से हटेगा अतिक्रमण, भू कानून उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई….

    May 25, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    हरिद्वार और गंगोत्री में गूंजा ‘हर-हर गंगे’, गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़

    May 26, 2026

    लद्दाख की 800 एकड़ बंजर जमीन होगी हरी-भरी, इगू-फे नहर से बदलेगी तस्वीर

    May 26, 2026

    शरिया के नाम पर 3 हजार करोड़ की ठगी? ED के दावे से मचा हड़कंप, नौहेरा शेख पर गंभीर आरोप

    May 26, 2026

    MP राज्यसभा चुनाव में BJP का ‘सवर्ण कार्ड’, भदौरिया और कांतदेव सबसे आगे

    May 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.