Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राजनीती» केजरीवाल का आरोप, चुनाव से पहले सीएम आतिशी को गिरफ्तार करने की तैयारी
    राजनीती

     केजरीवाल का आरोप, चुनाव से पहले सीएम आतिशी को गिरफ्तार करने की तैयारी

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
     केजरीवाल का आरोप, चुनाव से पहले सीएम आतिशी को गिरफ्तार करने की तैयारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आशंका जाहिर कि दिल्ली चुनाव से पहले मुख्यमंत्री आतिशी को गिरफ्तार किया जा सकता है और उनके साथ-साथ अन्य आप नेताओं पर छापेमारी हो सकती है। केजरीवाल ने दावा किया कि ट्रांसपोर्ट विभाग से जुड़े एक फर्जी केस का सहारा लेकर इसतरह की कार्रवाई हो सकती है।

    केजरीवाल ने कहा, सूत्रों से पता चला है कि ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स विभाग की एक बड़ी बैठक हुई है। बैठक में बताया गया कि ऊपर से निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी तरह से फर्जी केस बनाकर सीएम आतिशी को गिरफ्तार किया जाए। यह साजिश सिर्फ चुनावी तैयारियों को रोकने के लिए हो रही है। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज और उनके खिलाफ भी छापेमारी की जाएगी।
    वहीं मुख्यमंत्री आतिशी ने आरोपों का समर्थन कर कहा, हमारे पास पुख्ता जानकारी है कि ट्रांसपोर्ट विभाग के एक फर्जी केस के द्वारा दिल्ली में महिलाओं की फ्री यात्रा को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। मैंने हमेशा ईमानदारी से काम किया है, और मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। यदि मुझे गिरफ्तार किया जाता है, तब सच्चाई जरूर सामने आएगी।

    वहीं आतिशी ने महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना पर दिल्ली सरकार द्वारा जारी नोटिस को गलत बताकर इस भाजपा के दबाव का परिणाम बताया। उन्होंने कहा, महिला सम्मान योजना को लेकर जो नोटिस जारी हुआ है, वह पूरी तरह गलत है। हमारी सरकार ने इन योजनाओं को कैबिनेट से मंजूरी दी है। अधिकारियों पर दबाव बनाकर भाजपा ने झूठी सूचना छापवा रही है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता से किए अपने वादों को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, जो लोग इन योजनाओं के लिए रजिस्टर कर रहे हैं, उन्हें चुनाव के बाद लाभ मिलेगा। यह हमारा वादा है, और जनता को हम पर पूरा भरोसा है। यह विवाद दिल्ली के चुनावी माहौल में नया मोड़ ला सकता है। विपक्ष ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन आने वाले दिनों में यह मुद्दा राजनीतिक बहस का केंद्र बन सकता है।

    News Desk

    Related Posts

    मोदी कैबिनेट विस्तार में यूपी से पंजाब तक का दबदबा! क्या बागियों को भी मिलेगा मौका?

    July 1, 2026

    उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, आदित्य ठाकरे के करीबी सचिन अहीर ने भी छोड़ा साथ

    June 30, 2026

    रतलाम से पैदल भोपाल पहुंचे दो कांग्रेस कार्यकर्ता, निष्कासन के विरोध में PCC कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे

    June 30, 2026

    UP Election: राजेंद्र गौतम ने सपा को दिया साफ संदेश, बोले- कांग्रेस बड़ी पार्टी, सीट शेयरिंग में बराबरी की हिस्सेदारी चाहिए

    June 30, 2026

    तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा दावा, स्टालिन बोले- थलपति विजय की सरकार बनने से पहले ही खत्म हो जाएगी चर्चा

    June 30, 2026

    मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज, दूसरी पार्टियों से आए सांसदों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    June 29, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बॉबी देओल की आश्रम सीजन 4 की शूटिंग अगस्त से होगी शुरू जल्द।

    July 1, 2026

    एनएमडीसी ने पहली तिमाही की अब तक की सर्वाधिक मात्रा दर्ज की, 60 एमटी लक्ष्य के लिए गति बनाई

    July 1, 2026

    वजन घटाना है तो डिनर में शामिल करें मिलेट्स से बनी ये हेल्दी डिशेज रोज।

    July 1, 2026

    ताइवान पर फिर गरजे शी जिनपिंग, पार्टी स्थापना दिवस पर कहा- ‘एकीकरण होकर रहेगा’

    July 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.