Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राजनीती»समाज में हिंसा और विघटन पैदा करने की कोशिश होती है, तो दुख होता है
    राजनीती

    समाज में हिंसा और विघटन पैदा करने की कोशिश होती है, तो दुख होता है

    News DeskBy News DeskDecember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    समाज में हिंसा और विघटन पैदा करने की कोशिश होती है, तो दुख होता है
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। जर्मनी के बाजार में भीड़ पर एक डॉक्टर ने कार चढ़ा दी थी। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। इस घटना में कई भारतीय भी घायल हुए थे। अब इस मामले पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि समाज में हिंसा फैलाई जाती है तो दुख होता है। 
    एक कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि प्रभु मसीह की शिक्षा प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का जश्न मनाती हैं। यह अहम है कि हम इस भावना को और मजबूत करने के लिए काम करें, लेकिन जब समाज में हिंसा फैलाने और विघटन पैदा करने की कोशिश की जाती है, तो दुख होता है। अभी कुछ दिन पहले हमने देखा कि जर्मनी के क्रिसमस बाजार में क्या हुआ। 2019 में श्रीलंका के चर्चों पर हमला किया गया। मैं कोलंबो में बम विस्फोटों में अपनी जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने गया था। ऐसी चुनौतियों से लड़ने के लिए एक साथ आना बेहद जरूरी है।
    पीएम मोदी ने कहा कि यह आशा ही है जिसने भारत को गरीबी को काफी हद तक कम करने में मदद की है, अब भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि आशा और आशावाद के साथ भारत नई ऊंचाइयों को छुएगा। यह पहली बार है जब कोई पीएम भारत के कैथोलिक चर्च के हेडक्वार्टर में कार्यक्रम को संबोधित कर रहा था।
    पीएम मोदी ने कहा कि बाइबिल कहती है, एक-दूसरे का बोझ उठाओ। ईसा मसीह ने दुनिया को दया और बिना शर्त सेवा का उदाहरण दिखाया है। हम क्रिसमस इसलिए मनाते हैं क्योंकि हम इन मूल्यों को अपनी जिंदगी में अपना सकें। अपनी सरकार के नारे, ‘सबका साथ, सबका विकास’ की तुलना ईसाई शिक्षाओं से करते हुए मोदी ने कहा कि भारत के युवा एक-दूसरे को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद करने की दिशा में काम कर रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि सीबीसीआई में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया, ‘मुझे पोप फ्रांसिस से भी वैसा ही प्यार मिला, जिनसे मैं जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मिला था। यह तीन साल में मेरी पोप के साथ यह दूसरी मुलाकात थी। मैंने पोप से भारत आने का भी अनुरोध किया है।

    News Desk

    Related Posts

    Vande Mataram विवाद पर स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर पलटवार, महिला आरक्षण पर भी घेरा

    August 23, 2026

    PM Modi Meeting: BJP की नई टीम के साथ साढ़े 4 घंटे मंथन, बोले- ‘मैं भी कभी आपकी जगह था’

    August 23, 2026

    CM विजय पर बरसे एमके स्टालिन, बोले- विधानसभा को फिल्म सेट समझकर बोल रहे ‘पंच डायलॉग’

    August 23, 2026

    BJP की पहली राष्ट्रीय बैठक में ‘वंदे मातरम्’ पर बड़ा फैसला, कांग्रेस के खिलाफ देशव्यापी अभियान की तैयारी

    August 22, 2026

    Gen Z को साधने की तैयारी में BJP, युवाओं से सीधे संवाद के लिए बनाई खास टीम

    August 22, 2026

    2027 से पहले बड़ा सियासी उलटफेर? SAD-BJP गठबंधन की फिर वापसी के संकेत

    August 22, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Alert! आज से बदल गए SIM Card के नियम, 9 नंबर पूरे होते ही नहीं मिलेगा नया कनेक्शन

    August 24, 2026

    Govt On Sugar Price Hike: बेलगाम हुए चीनी के दाम, अल नीनो और रेड रॉट को लेकर सरकार ने बताई वजह

    August 24, 2026

    हॉकी वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए भारत को चाहिए बड़ी जीत, जानें पूरा समीकरण

    August 24, 2026

    ईस्ट बंगाल ने 22 साल बाद जीता डूरंड कप, मोहन बगान को 4-1 से हराया

    August 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.