Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राजनीती»बिहार में नीतीश कुमार ही होंगे मुख्यमंत्री पद का चेह्ररा 
    राजनीती

    बिहार में नीतीश कुमार ही होंगे मुख्यमंत्री पद का चेह्ररा 

    News DeskBy News DeskDecember 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहार में नीतीश कुमार ही होंगे मुख्यमंत्री पद का चेह्ररा 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पटना।  बिहार  भाजपा ने नीतीश कुमार की अगुवाई में ही बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार के नाम पर ही ठप्पा लगा दिया है।  वर्तमान में नीतीश कुमार ‘मिशन बिहार पर निकल चुके हैं। नीतीश कुमार सोमवार को ‘प्रगति यात्रा के पहले चरण की शुरुआत पश्चिम चंपारण से कर चुके हैं। 
    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी यात्रा की शुरुआत बेतिया के वाल्मीकि नगर के घोटवा टोला से की। मुख्यमंत्री इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में गए और लोगों की राय भी ली। अपनी यात्रा के दौरान सीएम कुमार ने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया। इस यात्रा के जरिए नीतीश कुमार महिलाओं से संवाद कर रहे हैं। उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं और निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दे रहे हैं। यात्रा के पहले चरण में मुख्यमंत्री 23 से 28 दिसंबर तक छह जिलों में जाएंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश 24 दिसंबर को पूर्वी चंपारण, 26 को शिवहर-सीतामढ़ी, 27 को मुजफ्फरपुर और 28 दिसंबर को वैशाली का दौरा करेंगे। दरअसल अमित शाह ने पिछले दिनों एक कार्यक्रम में कहा था कि  बिहार में अगला चुनाव किसके चेहरे पर लड़ा जाएगा, इसका फैसला बीजेपी और जेडीयू की बैठक में लिया जाएगा। यह खबर बिहार पहुंची तो वहां राजनीतिक गलियारे में हलचल होने लगी।बैठकों का दौर चलने लगा। इन बैठकों के बाद कहा गया कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा होंगे और मुख्यमंत्री भी वही बनेंगे। बिहार में एनडीए के नेतृत्व को लेकर सवाल इसलिए भी उठाए जा रहे हैं, क्योंकि इससे पहले महाराष्ट्र में महायुति ने शिवसेना के एकनाथ शिंदे के चेहरे पर चुनाव लड़ा। लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद सीएम बने बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस। बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) अगले साल बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगा। भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह पूछे जाने पर कि आगामी विधानसभा चुनाव में क्या राजग कुमार को अपने नेता के तौर पर पेश करने पर पुनर्विचार कर सकता है, तो इस पर उन्होंने कहा, कोई भ्रम नहीं है। दरअसल बिहार में बीजेपी यह जानती है कि एनडीए के लिए नीतीश कुमार अनिवार्य हैं। इसलिए चुनाव से पहले वो ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगी, जिससे वो नाराज हो जाएं। यही वजह थी कि अमित शाह के बयान के बाद बिहार बीजेपी के अध्यक्ष को आगे आकर यह कहना पड़ा कि 2025 के चुनाव में एनडीए का नेतृत्व नीतीश कुमार ही करेंगे। राजनीति के जानकारों का कहना है कि बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार की अहमियत है, ऐसे में बीजेपी को अपना मुख्यमंत्री बनाने के लिए तबतक इंतजार करना होगा, जब तक कि नीतीश कुमार खुद ही सक्रिय राजनीति से न हट जाएं। यही वजह है कि बीजेपी के साथ-साथ एनडीए में शामिल जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और चिराग पासवान की लोजपा को भी नीतीश कुमार का नेतृत्व स्वीकार्य है।

    News Desk

    Related Posts

    TMC में बड़ी टूट के संकेत! BJP के ‘ग्रीन सिग्नल’ का इंतजार कर रहे 20 से ज्यादा सांसद

    May 26, 2026

    नंदीग्राम में TMC की बढ़ी मुश्किलें, ममता बनर्जी को नहीं मिल रहा उम्मीदवार!

    May 26, 2026

    RJD को बड़ा झटका, रितु जायसवाल ने थामा BJP का दामन; संजय सरावगी ने दिलाई सदस्यता

    May 26, 2026

    MP राज्यसभा चुनाव में BJP का ‘सवर्ण कार्ड’, भदौरिया और कांतदेव सबसे आगे

    May 26, 2026

    भवानीपुर से ज्यादा TMC को क्यों डरा रहा फलता का नतीजा? बंगाल की राजनीति में नए संकेत

    May 26, 2026

    राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस में क्या चल रहा खेल? सोनिया गांधी की चुप्पी पर उठे सवाल

    May 25, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: सड़क सुरक्षा पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सख्त, बोले- कार्यों में डुप्लीकेसी न हो, तैयार करें एकीकृत कार्य योजना…..

    May 26, 2026

    Uttarakhand News: सड़क सुरक्षा पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सख्त, बोले- कार्यों में डुप्लीकेसी न हो, तैयार करें एकीकृत कार्य योजना…..

    May 26, 2026

    Uttarakhand News: 'फेक नैरेटिव से रहें सतर्क…', मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं से किया संवाद, कहा- सोशल मीडिया को राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाएं…..

    May 26, 2026

    Uttarakhand News: 'फेक नैरेटिव से रहें सतर्क…', मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं से किया संवाद, कहा- सोशल मीडिया को राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाएं…..

    May 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.