Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राजनीती»पीएम मोदी ने 71 हजार युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सौंपे नियुक्ति पत्र
    राजनीती

    पीएम मोदी ने 71 हजार युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सौंपे नियुक्ति पत्र

    News DeskBy News DeskDecember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीएम मोदी ने 71 हजार युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सौंपे नियुक्ति पत्र
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशभर में आयोजित रोजगार मेले में 71 हजार युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जॉइनिंग लेटर सौंपे। यह रोजगार मेला पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल का दूसरा आयोजन है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल में हमारी सरकार ने करीब 10 लाख पक्की नौकरियां दी हैं। ऐसा पहले की सरकारों में नहीं हुआ। युवाओं के लिए नए अवसरों का निर्माण हो रहा है। पीएम मोदी ने बताया कि रोजगार मेले की शुरुआत अक्टूबर 2022 में हुई थी और अब तक 14 मेले आयोजित हो चुके हैं। इन मेलों में 9.22 लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है। पिछला मेला 29 अक्टूबर 2024 को हुआ था, जिसमें 51 हजार से ज्यादा नियुक्तियां हुई थीं। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार करने का संकल्प लिया। हर नीति और निर्णय के केंद्र में युवा शक्ति है। सरकारी नौकरियां अब पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ दी जा रही हैं। किसी भी देश का विकास युवाओं के श्रम, सामर्थ्य और नेतृत्व से होता है।

     

    कहा-सरकारी नौकरियां अब पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ दी जा रहीं 
    पीएम ने भारत की अर्थव्यवस्था की उपलब्धियों को लेकर कहा कि भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। स्पेस और डिफेंस सेक्टर में नीतियां बदली गईं और मैन्युफैक्चरिंग पर जोर दिया गया, जिससे युवाओं को नए अवसर मिले हैं। उन्होंने कहा कि आज हजारों बेटियों को नियुक्ति पत्र मिले हैं। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनें। गर्भवती महिलाओं के लिए 26 हफ्ते की छुट्टी, सुकन्या समृद्धि योजना, जनधन खाते और मुद्रा योजना जैसे कदमों ने महिलाओं को मजबूत किया है।पीएम मोदी ने कहा कि आज का युवा अपने स्टार्टअप के लिए पूरा इकोसिस्टम तैयार पाता है। मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा देश है। स्पेस, डिफेंस, टूरिज्म और वेलनेस जैसे क्षेत्रों में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे देश के विकास में योगदान दें और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

    News Desk

    Related Posts

    नंदीग्राम उपचुनाव में TMC की बढ़ी मुश्किलें, ममता बनर्जी के सामने उम्मीदवार चुनने की चुनौती

    September 11, 2026

    आकाश आनंद की वापसी के लिए ससुर अशोक सिद्धार्थ ने लिया संन्यास, मायावती से बोले- ‘आपका आदेश सर्वोपरि’

    September 10, 2026

    BJP ने 7 मोर्चों के प्रभारियों का किया ऐलान, हरीश द्विवेदी को युवा मोर्चा तो सतीश पूनिया को ST मोर्चे की कमान

    September 10, 2026

    तमिलनाडु में विधायकों की बल्ले-बल्ले! वाहन भत्ता ₹25 हजार से बढ़ाकर ₹75 हजार करने का प्रस्ताव

    September 7, 2026

    भोपाल BJP की जिला कार्यसमिति घोषित, 90 नेताओं को मिली जगह; सुरेश पचौरी बने स्थायी आमंत्रित सदस्य

    September 7, 2026

    मोदी कैबिनेट में जाएंगे देवेंद्र फडणवीस? BJP मंत्री पंकजा मुंडे के बयान से बढ़ी हलचल

    September 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शिक्षक सम्मान समारोह एवं विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 11, 2026

    बेमेतरा जिले के 5400 गरीब परिवारों के सपनों को मिली चाबी, भव्य गृह प्रवेश सम्पन्न

    September 11, 2026

    बेमेतरा जिले के 5400 गरीब परिवारों के सपनों को मिली चाबी, भव्य गृह प्रवेश सम्पन्न

    September 11, 2026

    सिकोलाभाठा पटरीपार मंडल में भाजपा की सेवा संकल्प कार्यशाला, बूथ स्तर तक अभियान को मजबूत करने पर जोर…

    September 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.