Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री साय आज दिल्ली में इन्वेस्टर मीट में होंगे शामिल, उद्योगपतियों नई औद्योगिक नीति पर करेंगे चर्चा
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री साय आज दिल्ली में इन्वेस्टर मीट में होंगे शामिल, उद्योगपतियों नई औद्योगिक नीति पर करेंगे चर्चा

    News DeskBy News DeskDecember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री साय आज दिल्ली में इन्वेस्टर मीट में होंगे शामिल, उद्योगपतियों नई औद्योगिक नीति पर करेंगे चर्चा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर.

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudeo sai) दिल्ली दौरे पर है. प्रवास के दूसरे दिन यानी आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन्वेस्टर्स मीट समिट में शामिल होंगे. जहां वे उद्योगपति से मुलाकात कर नई औद्योगिक नीति पर चर्चा और प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे.

    इस दौरान बस्तर में पर्यटन की संभावनाओं पर विस्तार को लेकर बात की जायेगी. मुख्यमंत्री साय बस्तर और नवा रायपुर जैसे क्षेत्रों में निवेश के संभावनाओं को भी लेकर चर्चा करेंगे.

    युवा कांग्रेस करेगी मुख्यमंत्री निवास का घेराव
    राजधानी रायपुर में आज अपराध, महंगी बिजली दरें, 33,000 शिक्षकों की भर्ती के झूठे वादे जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर यूथ कांग्रेस आज मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी. इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, पसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश के तमाम वरिष्ठ नेताओं में उपस्थित रहेंगे. साथ ही यूथ कांग्रेस के 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. दोपहर 02.00 बजे से गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन से प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास तक पहुचेंगे.

    दो जिलों के दौरे पर रहेंगे उपमुख्यमंत्री अरुण साव
    प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज दो दिलों के दौरे पर रहेंगे. वे आज मुंगेली के लोरमी जाएंगे, यहां वे निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे. साथ ही महतारी वंदन योजना सम्मान कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. इसके अलावा डिप्टी सीएम साव सरस्वती साइकिल योजना के तहत स्कूली बच्चों को साइकिल वितरित करेंगे. वहीं दोपहर 3 बजे उपमुख्यमंत्री साव लोरमी से आरंग पहुंचेंगे. जहां वे विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे.

    भाजपा में नए अध्यक्षों के नामों को लेकर मंथन
    भाजपा संगठन चुनाव के बीच आज नए जिला अध्यक्षों के नाम को लेकर मंथन किया जाएगा. सभी 35 सगठन जिलों में नए अध्यक्ष बनाए जाएंगे. चर्चा के बाद सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष तय होंगे. अब तक बूथ और मंडल स्तर पर चुनाव हो चुके हैं.

    दीपक बैज का आज दिल्ली दौरा
    सगठन विस्तार की अटकलों के बीच आज पीसीसी चीफ दीपक बैज आज दिल्ली जाएंगे. वे शाम शाम 6 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. जहां वे AICC के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे. जिसके बाद संगठन विस्तार को लेकर नामों की सूची पर भी चर्चा कर सकते हैं.

    प्रदेश में मौसम का हाल
    बंगाल में बने सिस्टम के चलते प्रदेश में आज लोगों को ठंड से राहत मिलेगी. अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहींं होगा. नमी के चलते तापमान बढ़ गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 5 दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना नहीं है. राजधानी रायपुर में आज आकाश में बदल रहने की संभावना है. वही अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के करीब रहने के आशंका जताई गई है. प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 31.8 डिग्री सुकमा में तो वही सबसे कम तापमान 8.4 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया.

    मंगल कलश यात्रा
    सुप्रसिद्ध पंडित प्रदीप मिश्रा कल यानी 24 दिसंबर से रायपुर के सेजबहार में शिव महापुराण कथा सुनाने जा रहे हैं. आज कथा पंडाल से शिव मंदिर सेजबहार के सरोवर स्थल तक सुबह 9 बजे भव्य मंगल कलशयात्रा निकाली जाएगी.

    News Desk

    Related Posts

    ’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’…..

    May 26, 2026

    ’‘अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय’…..

    May 26, 2026

    हरिद्वार और गंगोत्री में गूंजा ‘हर-हर गंगे’, गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़

    May 26, 2026

    नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन : कृषि मंत्री नेताम…

    May 25, 2026

    बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारत: रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार…..

    May 25, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर बन रहा हाई-टेक उद्योगों का नया केंद्र….

    May 25, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महायुद्ध 2.0 की आहट! ईरान ने अमेरिकी हमले का जवाब देते हुए MQ-9 ड्रोन मार गिराया

    May 26, 2026

    ’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’…..

    May 26, 2026

    ’‘अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय’…..

    May 26, 2026

    नंदीग्राम में TMC की बढ़ी मुश्किलें, ममता बनर्जी को नहीं मिल रहा उम्मीदवार!

    May 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.