Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»एसईसीएल की हरित पहल: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत लगाए गए 1.46 लाख से अधिक पौधे
    छत्तीसगढ़

    एसईसीएल की हरित पहल: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत लगाए गए 1.46 लाख से अधिक पौधे

    By October 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एसईसीएल की हरित पहल: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत लगाए गए 1.46 लाख से अधिक पौधे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अनुरूप, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में अपने परिचालन क्षेत्रों में 1,46,675 पौधे रोपे हैं। यह पहल माननीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी द्वारा जुलाई 2024 में देश भर के कोयला एवं खान उद्योग के सरकारी उपक्रमों में शुरू किए गए "एक पेड़ माँ के नाम" राष्ट्रव्यापी पौधारोपण अभियान का हिस्सा थी।

    एसईसीएल ने छत्तीसगढ़ के 8 जिलों और मध्य प्रदेश के 3 जिलों में 56 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में पौधारोपण अभियान चलाया। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने अपने खनन क्षेत्रों के आस-पास रहने वाले समुदायों को 25,000 पौधे वितरित किए, जिससे पर्यावरण संरक्षण को और बढ़ावा मिला।

    स्वच्छता ही सेवाझ् ने दी अभियान को नई गति
    "एक पेड़ माँ के नामझ् के तहत वृक्षारोपण प्रयासों को 2024 के "स्वच्छता ही सेवाझ् अभियान के हिस्से के रूप में और मजबूत किया गया। इस अभियान के हिस्से के रूप में, एसईसीएल ने अतिरिक्त 4,200 पौधे लगाए, जिससे पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्वच्छता दोनों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बल मिला।

    कुसमुंडा खदान ने 501 लाख टन कोयला उत्पादन के उपलक्ष्य में 501 पौधे लगाए
    स्श्वष्टरु की कुसमुंडा खदान, जो दुनिया की चौथी सबसे बड़ी कोयला खदान है, ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 501 लाख टन (50 मिलियन टन) कोयला उत्पादन की उपलब्धि के उपलक्ष्य में एक ही दिन में 501 पौधे लगाकर एक अनूठी उपलब्धि हासिल की। इस पहल ने एसईसीएल के राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ एसईसीएल के हरित विकास को बढ़ावा देने के प्रण को मजबूती दी।

    कोयलांचल में वन विकास के लिए संकल्पित है एसईसीएल: पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ में 26 लाख पौधे लगाए जाएंगे
    एसईसीएल छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में व्यापक वृक्षारोपण अभियान पर अगले पांच वर्षों में 169 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहा है। राज्य वन विकास निगम के साथ साझेदारी में, कंपनी का लक्ष्य 2023-24 और 2027-28 के बीच छत्तीसगढ़ में 26 लाख और मध्य प्रदेश में 12 लाख से अधिक पौधे लगाना है।

    तेजी से हरित आवरण के लिए क्रांतिकारी मियावाकी तकनीक
    वनीकरण प्रयासों में और तेजी लाने के लिए, स्श्वष्टरु ने अभिनव जापानी मियावाकी तकनीक शुरू की है, जो तेजी से हरित आवरण विकास को बढ़ावा देती है। गेवरा क्षेत्र में 2 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में इस पद्धति का उपयोग करके एक पायलट परियोजना पहले ही शुरू की जा चुकी है। अपनी स्थापना के बाद से, एसईसीएल ने अपने परिचालन क्षेत्रों में 3 करोड़ से अधिक पौधे लगाए हैं जिससे अंचल में पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को मजबूती प्रदान की है।

    Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    August 11, 2026

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घरघोड़ा में बच्चों हेतु गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

    August 11, 2026

    चमोली में उफनती नदी ने तोड़ा लोहे का पुल, फ्लैश फ्लड से मचा हड़कंप

    August 11, 2026

    मसूरी के पानी वाला मोड़ पर जाम ने बढ़ाई मुश्किलें, राहगीर और वाहन चालक परेशान

    August 11, 2026

    राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

    August 10, 2026

    Uttarakhand News:मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किया ‘युवा विद्यार्थी मंथन’ पोर्टल, निबंध प्रतियोगिता में चयनित 140 छात्रों को मिलेगा सम्मान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग का खर्च उठाएगी सरकार ….

    August 10, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    साई सुदर्शन के बाहर होते ही सरफराज खान की टीम इंडिया में वापसी, श्रीलंका दौरा अहम

    August 11, 2026

    क्या पाकिस्तान में तख्तापलट की तैयारी कर रहे हैं आसिम मुनीर? चौतरफा संकट के बीच बढ़ी हलचल

    August 11, 2026

    झारखंड क्यों नहीं गईं?’ संसद में BJP सांसद ने प्रियंका गांधी को घेरा, मिला ये जवाब

    August 11, 2026

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    August 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.