Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»बैंक ऑफ बड़ौदा ने सचिन तेंदुलकर को बनाया ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर
    व्यापार

    बैंक ऑफ बड़ौदा ने सचिन तेंदुलकर को बनाया ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर

    By October 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बैंक ऑफ बड़ौदा ने सचिन तेंदुलकर को बनाया ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अपना ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनाया है। बैंक ऑफ बड़ौदा अपने कारोबार को तेजी से बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। उसका मानना है कि सचिन की ब्रांड वैल्यू इमेज से उसे अपने मकसद को पूरा करने में मदद मिलेगी।

    बैंक ऑफ बड़ौदा सचिन के साथ मिलकर अपने पहले अभियान "प्ले द मास्टरस्ट्रोक" की शुरूआत कर रहा है। इसके जरिए वह अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेगा, ताकि वे 'मास्टरस्ट्रोक' खेलकर आर्थिक लक्ष्यों की पारी में एक बड़ा स्कोर बनाएं।

    बैंक के लिए क्या करेंगे सचिन?

    बैंक ऑफ बड़ौदा के ब्रांड एंबेसडर के रूप में सचिन बैंक के सभी ब्रांडिंग कैंपेन का मुख्य चेहरा बनेंगे। वे ग्राहक शिक्षा एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों और धोखाधड़ी की रोकथाम पर जागरूकता अभियानों के साथ ग्राहक एवं कर्मचारी जुड़ाव कार्यक्रमों का मुख्य आकर्षण बनेंगे।

    बैंक ऑफ बड़ौदा का 17 देशों में व्यापक उपस्थिति है। बैंक का मानना है कि एक वैश्विक स्पोर्ट्स ब्रांड के रूप में सचिन वैश्विक मंच पर बैंक के ब्रांड को और ऊंचाई पर लेकर जाएंगे।

    बैंक ने सचिन से साझेदारी पर क्या कहा?

    इस साझेदारी के बारे में बैंक ऑफ बड़ौदा के एमडी और सीईओ देबदत्त चांद ने कहा, "भारत के खेल दिग्गजों में से एक सचिन तेंदुलकर को अपना वैश्विक ब्रांड एंबेसडर घोषित करना बैंक ऑफ बड़ौदा के लिए बहुत गौरव का क्षण है। सचिन ग्लोबल आइकन हैं, जिन्होंने हमेशा उदाहरण पेश करते नेतृत्व किया है और अपने खेल से हमें प्रेरित किया है।"

    बैंक ने इस अवसर पर 'बॉब मास्टरस्ट्रोक बचत खाता' की शुरुआत की भी घोषणा की, जो विशेष रूप से प्रीमियम सेवाओं के इच्छुक ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया एक विशिष्ट बचत बैंक खाता है। 'बॉब मास्टरस्ट्रोक बचत खाता' की उत्पाद संरचना में इस श्रेणी की सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं, विश्वसनीयता और दीर्घकालिक वित्तीय आयोजना शामिल हैं।

    पार्टनरशिप पर क्या बोले सचिन तेंदुलकर

    सचिन तेंदुलकर ने कहा, 'मुझे बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ जुड़ने की काफी खुशी है। यह एक ऐसी संस्था है जो निरन्तर समय के साथ उन्नति के पथ पर अग्रसर है और आज के समय मे अपना स्थान कायम किए हुए है। एक सदी पहले एक छोटी सी शुरुआत से आगे बढ़ते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा उत्कृष्टता, सत्यनिष्ठा, नवोन्मेषिता के सिद्धांतों पर चलते हुए एक अग्रणी बैंकिंग संस्थान बन गया है। ये मूल्य मेरे दिल के करीब हैं और मेरा मानना है कि ये किसी भी कार्य की सफलता के लिए महत्वपूर्ण हैं।"

    Related Posts

    इंडेन की नई सुविधा, अब चार घंटे में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर

    July 26, 2026

    रुपये में बढ़ा विदेशी व्यापार, रूस से तेल खरीद ने बदली तस्वीर

    July 26, 2026

    अगस्त में IPO की बहार, जेप्टो समेत कई कंपनियां जुटाएंगी 25 हजार करोड़

    July 26, 2026

    19 घंटे बिना रुके उड़ान! Qantas का Airbus A350-1000ULR बना गेमचेंजर, जानिए इसकी सबसे बड़ी खासियत

    July 26, 2026

    EMI में जा रही 39% कमाई! रिपोर्ट में खुलासा, जानिए हर महीने आपकी सैलरी आखिर कहां खर्च हो रही है

    July 25, 2026

    Jeep का नया स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च! दमदार लुक, नए फीचर्स और कीमत ने खींचा ध्यान

    July 25, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का हार्ट अटैक से निधन, राजनीतिक दलों में शाेक की लहर

    July 26, 2026

    Kargil Vijay Diwas 2026: सीएम धामी की घोषणा, परमवीर चक्र विजेताओं को दो करोड़ की अनुग्रह राशि मिलेगी

    July 26, 2026

    बासमती की खुशबू से फिर महकेगा दून: सफल ट्रायल के बाद 160 किसानों ने संभाली कमान; 75 हेक्टेयर में शुरू हुई खेती

    July 26, 2026

    पीएम मोदी ने मांगे 15 अगस्त भाषण के लिए देशवासियों से सुझाव

    July 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.