Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»संवरेगा पुराना वल्लभ भवन
    मध्यप्रदेश

    संवरेगा पुराना वल्लभ भवन

    By October 7, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    संवरेगा पुराना वल्लभ भवन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । वल्लभ भवन (मंत्रालय) में आगजनी की घटना दोबारा न हो, इसके लिए बड़े स्तर पर इसको सुरक्षित बनाने की तैयारी सरकार ने कर ली है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने 71 करोड़ 35 लाख रुपए का टेंडर जारी किया गया है। इसमें कुल राशि का बड़ा हिस्सा इलेक्ट्रिक वर्क पर खर्च किया जाएगा। इलेक्ट्रिक वर्क में आर्क फॉल्ट सर्किट इंटरप्टर्स (एएफसीआई) तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा और सर्किट ब्रेकर भी बढ़ाए जाएंगे। वहीं भवन में नए सिरे से सिविल और इंटीरियर वर्क भी किया जाएगा। इसके साथ यहां लिफ्ट बदलने, अलार्म सिस्टम लगाने, सेंट्रल एसी सिस्टम तैयार करने, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, वॉटर हार्वेस्टिंग का काम भी किया जाएगा। पुराने वल्लभ भवन में लगे सीसीटीवी की संख्या बढ़ाई जाएगी और कमांड एंड कंट्रोल रूम को अपग्रेड किया जाएगा। जिस फ्लोर पर आगजनी हुई है, उसका नए सिरे से निर्माण होगा। कामन एरिया का इंटीरियर भी बदला जाएगा।
    गौरतलब है कि वल्लभ भवन की पुरानी बिल्डिंग में आग लगने के बाद से ही उसको संवारने की प्लानिंग होने लगी थी। अब लोक निर्माण विभाग वल्लभ भवन बिल्डिंग के उस हिस्से का रेनोवेशन व उन्नयन कराने जा रही है, जो आग लगने की घटना में 5 वें फ्लोर का आधा से ज्यादा हिस्सा व अन्य फ्लोर का हिस्सा जलकर खाक हो गया था। इसके लिए 71 करोड़ 35 लाख रुपए का टेंडर जारी किया गया है। इसके साथ ही साथ भोपाल परिक्षेत्र की सडक़ों पर थीन ह्वाइट टॉपिंग भी कराने का निर्णय लिया गया है। इस पर करीब 98 करोड़ 71 लाख रुपए से अधिक की राशि खर्च होगी।
    उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष 9 मार्च को वल्लभ भवन की पुरानी बिल्डिंग के पांचवें फ्लोर पर अचानक आग लगने की घटना हुई थी। इस घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। एक महीने बाद इसकी विस्तृत जांच रिपोर्ट भी आ गई। जांच में ज्यादा कुछ नहीं निकला, महज शार्ट सर्किट से आग लगने की जांच रिपोर्ट के बाद मामले में लीपापोती कर दी गई। किसी जिम्मेदार पर कोई कार्रवाई भी नहीं हुई। जांच रिपोर्ट में ऐसा कुछ भी नहीं दिया गया, जिसमें उससे सबक लिया मा सके। आग लगने की घटना के बाद से इसके रेनोवेशन का काम चल रहा है। अब तक में करोड़ों रुपए का खर्च किया जा चुका है। काफी कुछ काम हो भी चुका है। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों की देखरेख में पूरा काम चल रहा है। पीडब्ल्यूडी ने फिर से इसके रेनोवेशन खासकर विद्युतीकरण, फायर फायटिंग कार्य, आंतरिक फनीशिंग आदि कार्य के लिए टेंडर जारी किया है। कुल 71.35 लाख रुपए का टेंडर जारी किया गया है। इसमें और बढ़ोतरी संभावित है। चूंकि पीब्डब्ल्यूडी ने पहले ही टेंडर में ही लिख दिया है कि टेंडर में कई तरह की शर्ते दी गई है। रेनोवेशन व साज सज्जा की जिम्मेदारी भोपाल संमाग-दो को दी गई है। टेंडर डालने की समयसीमा 18 अक्टूबर तय की गई है।
    पीडब्ल्यूडी भोपाल संभाग की सडक़ों पर थीन व्हाइट टॉपिंग कराने जा रही है। पीडब्ल्यूडी का कहना है कि इससे सडक़ें मजबूत होगी, इससे बारिश आदि के दौरान जल्दी खराब भी नहीं होगी। पीडब्ल्यूडी इस पर 98 करोड़ 71 लाख रुपए खर्च करेगी। इससे आधा दर्जन सडक़ों का काम हो सकेगा। इनं सडक़ों पर थीन व्हाइट टॉपिंग के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। ठेकेदारों को स्पष्ट किया गया है कि इससे संबंधित कार्य वेबसाइट में दिए गए विवरण के अनुसार होंगे। इसमें और भी बढ़ोतरी संभावित है, हालांकि इसकी जानकारी वेबसाइट पर ही दी जाएगी। विभाग का दावा है कि  इस तकनीक में करीब 20 साल तक सडक़ें खराब नहीं होंगी और सरकार का हर साल के मेंटेनेंस का खर्चा भी बचेगा। इस बार प्रदेश में बारिश की वजह से ज्यादा सडक़ें खराब हुई थी। विभाग भोपाल जैसे ऐसे शहरों को चिह्नित कर रहा है, जहां कि सडक़ें पानी की वजह से खराब होती हैं और उसमें गड्ढे हो जाते हैं। लेकिन, यह सडक़ें धंसती नहीं हैं। व्हाइट टॉपिंग का उपयोग ऐसी ही सडक़ों पर किया जाना है।  

    Related Posts

    बेहतर समन्वय और व्यापक जनभागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को बनाएं सफल – वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    September 9, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘जन शक्ति से जल शक्ति’ के आह्वान को छत्तीसगढ़ ने जनभागीदारी से जमीन पर उतारा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित देश-प्रदेश के विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल…..

    September 9, 2026

    भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को “ए ग्रेड” के साथ अधिमान्यता…..

    September 9, 2026

    नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगी ‘सेवा’ की गाथा, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तैयारियों की समीक्षा की 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में होंगे विविध आयोजन…..

    September 9, 2026

    17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जीपीएम में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनभागीदारी से मिलेगा नया विस्तार….

    September 9, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बेहतर समन्वय और व्यापक जनभागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को बनाएं सफल – वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    September 9, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘जन शक्ति से जल शक्ति’ के आह्वान को छत्तीसगढ़ ने जनभागीदारी से जमीन पर उतारा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित देश-प्रदेश के विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल…..

    September 9, 2026

    भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को “ए ग्रेड” के साथ अधिमान्यता…..

    September 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.