Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-रायगढ़ में शासकीय दुकान संचालक ने की लाखों की गड़बड़ी, खाद्य विभाग ने जांच कर लिखाई रिपोर्ट
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-रायगढ़ में शासकीय दुकान संचालक ने की लाखों की गड़बड़ी, खाद्य विभाग ने जांच कर लिखाई रिपोर्ट

    By October 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-रायगढ़ में शासकीय दुकान संचालक ने की लाखों की गड़बड़ी, खाद्य विभाग ने जांच कर लिखाई रिपोर्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायगढ़.

    छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक के द्वारा लाखों की गड़बड़ी करने के मामले में खाद्य विभाग ने जांच उपरांत संचालक के खिलाफ खरसिया थाने में रिपोर्ट लिखाई है। राशन दुकान संचालक के द्वारा गांव के ग्रामीणों को राशन नही देने की शिकायत मिल रही थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भैनापारा शासकीय उचित मूल्य दुकान भैनापारा के विक्रेता जगदीश प्रसाद रौतिया उर्फ महेंद्र कुमार सिदार के द्वारा राशन वितरण में अनियमितता और खाद्यान्न चावल 264.60 क्विंटल शक्कर 7.35 क्विंटल नमक 4.44 क्विंटल चना 17.63 क्विंटल इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन 1 नग जिसकी कुल राशि 11 लाख 81 हजार 398 रूपये एवं शासकीय उचित मूल्य की दुकान गीधा में खाद्यान्न वितरण में अनियमितता और चावल 342.56 क्विंटल शक्कर 9.47 क्विंटल नमक 15.68 क्विंटल चना 16.81 क्विंटल जिसकी राशि 14 लाख 88 हजार 189 रुपए होती है। शासकीय उचित मूल्य दुकान के विके्रता जगदीश प्रसाद रौतिया ने भैनापारा के अलावा गीधा को 26 लाख 69 हजार 587 रूपये की गड़बड़ी को अंजाम दिया है। इस मामले में खाद्य विभाग ने जांच उपरांत शिकायत सही पाये जाने के बाद शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता जगदीश प्रसाद रौतिया उर्फ महेंद्र कुमार सिदार के खिलाफ खरसिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने धारा 409 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। इस संबंध में फूड इंस्पेक्टर बनमाली यादव ने बताया कि खरसिया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भैनापारा के ग्रामीणों ने पिछले साल दिसंबर माह में जगदीश प्रसाद रौतिया उर्फ महेंद्र कुमार सिदार के खिलाफ राशन नही देने की शिकायत की थी जिसके बाद जगदीश प्रसाद को गीधा राशन दुकान में अटैच कर दिया गया था। यहां भी उसके द्वारा राशन नहीं बांटने की शिकायत फरवरी माह में गांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में किया था। जिस पर शिकायत के बाद जांच उपरांत राशन वितरण में गड़बड़ी पाये जाने के बाद खरसिया थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है।

    Related Posts

    बेहतर समन्वय और व्यापक जनभागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को बनाएं सफल – वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    September 9, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘जन शक्ति से जल शक्ति’ के आह्वान को छत्तीसगढ़ ने जनभागीदारी से जमीन पर उतारा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित देश-प्रदेश के विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल…..

    September 9, 2026

    भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को “ए ग्रेड” के साथ अधिमान्यता…..

    September 9, 2026

    नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगी ‘सेवा’ की गाथा, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तैयारियों की समीक्षा की 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में होंगे विविध आयोजन…..

    September 9, 2026

    17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जीपीएम में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनभागीदारी से मिलेगा नया विस्तार….

    September 9, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बेहतर समन्वय और व्यापक जनभागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को बनाएं सफल – वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    September 9, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘जन शक्ति से जल शक्ति’ के आह्वान को छत्तीसगढ़ ने जनभागीदारी से जमीन पर उतारा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित देश-प्रदेश के विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल…..

    September 9, 2026

    भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को “ए ग्रेड” के साथ अधिमान्यता…..

    September 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.