Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»हम रुकने वाले नहीं, नेतन्याहू ने खाई जीत की कसम; हमले की बरसी पर गरजे इजरायली पीएम…
    विदेश

    हम रुकने वाले नहीं, नेतन्याहू ने खाई जीत की कसम; हमले की बरसी पर गरजे इजरायली पीएम…

    By October 7, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हमास द्वारा इजरायल की हमले को एक साल हो गए। युद्ध अभी भी लगातार जारी है, बल्कि और तेज होता जा रहा है।

    हमले की बरसी पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जीत की कसम खाई। साथ ही कहा कि उनके देश की सेना ने हमास के 7 अक्टूबर के हमले के बाद से हकीकत को पूरी तरह से बदल दिया।

    गाजा पट्टी और लेबनान में चल रही लड़ाई के बीच नेतन्याहू ने सेना से कहाकि इजरायल ही जीतेगा। इस बीच इजरायल अब ईरान पर भी हमला करने की फिराक में है।

    हिजबुल्लाह प्रमुख सैय्यद हसन नसरल्लाह और हमास चीफ इस्माइल हनियेह के मारे जाने के बाद से ईरान ने इजरायल पर 180 मिसाइलें दागी हैं।

    बढ़ते संघर्ष में अमेरिका के शामिल होने का खतरा भी है। अमेरिका ने इजरायल को महत्वपूर्ण सैन्य और कूटनीतिक समर्थन प्रदान किया है।

    साथ ही अमेरिका के सहयोगी अरब देशों के भी इसमें कूदने का खतरा है, जिनके यहां अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं। सीरिया, इराक और यमन में ईरान के सहयोगी आतंकवादी समूह पहले ही इजरायल पर लंबी दूरी के हमलों में शामिल हो चुके हैं।

    इजरायल ने बेरुत के दक्षिणी उपनगर में रविवार को हमले जारी रखे। यह हमले लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ लड़ाई का हिस्सा हैं, जहां ईरान समर्थित इस ग्रुप का ठिकाना है।

    इजरायली सेना के मुताबिक उसने बेरुत में हिजबुल्लाह के आतंकी निशानों हथियार रखने की जगहों पर हमले किया है। इसमें यह भी कहा गया है कि उसने हिजबुल्लाह के इंटेलीजेंस हेडक्वॉर्टर पर भी हमला किया है।

    वहीं, हिजबुल्लाह की तरफ से बताया गया है कि उसने हाइफा के दक्षिण में स्थित मिलिट्री बेस को निशाना बनाया है। इजरायल का यह तीसरा सबसे बड़ा शहर है जिस पर ‘फादी 1’ मिसाइल से हमला किया गया है।

    इजरायली मीडिया के मुताबिक देश के उत्तर में हमलों में 10 लोग घायल हुए हैं। वहीं, गाजा पट्टी में इजरायल ने एक मस्जिद पर हवाई हमला किया, जिसमें 26 लोग मारे गए। इस दौरान एक स्कूल पर असर पड़ा जहां लोगों ने पनाह ले रखी थी।

    इस बीच, इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा के जबालिया में नए सिरे से हवाई और जमीनी आक्रमण शुरू करने की घोषणा की। उसने कई तस्वीरें और वीडियो प्रसारित की हैं जिनमें इलाके की ओर जा रहे कई टैंक दिखाई दे रहे हैं।

    सेना ने कहा कि उसके सैनिकों ने जबालिया को घेर लिया है। युद्ध के दौरान, इजराइल ने वहां कई बड़े अभियान चलाए, लेकिन आतंकवादियों को फिर से संगठित होते देखा।

    इजरायल ने उत्तरी गाजा को खाली करने का भी ताजा आदेश जारी किया है जो युद्ध के शुरुआती हफ्तों में काफी हद तक खाली हो गया था, जब इजरायल ने उत्तरी गाजा की पूरी आबादी को दक्षिण की ओर जाने का आदेश दिया था।

    ऐसा अनुमान है कि कठिन परिस्थितियों और बड़े पैमाने पर विनाश के बावजूद 3,00,000 लोग वहां रह रहे हैं। सेना ने इलाके में गिराए पर्चों में कहाकि हम युद्ध के नए चरण में हैं। इन इलाकों को खतरनाक युद्ध क्षेत्र माना जाता है। फलस्तीनी निवासियों ने उत्तरी गाजा में इजरायल की ओर से भारी बमबारी किये जाने की खबर दी है।

    निवासियों ने हवाई हमलों के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और अपने रिश्तेदारों के लिए शोक व्यक्त किया। इमाद अलारबिद ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि जबालिया में उनके घर पर हवाई हमले में उनके माता-पिता सहित परिवार के 12 सदस्य मारे गए।

    उत्तरी गाजा में अल जजीरा के संवाददाता अनस अल-शरीफ ने बताया कि जबालिया में एक घर पर बमबारी में उनका एक सहकर्मी हसन हम्द मारा गया।

    फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इन ताजा हमलों से गाजा में मारे गए फलस्तीनियों की संख्या अब 42,000 के करीब पहुंच गयी है।

    मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि इनमें से कितने आम नागरिक और आतंकवादी हैं, लेकिन मृतकों में कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। यह हमला रविवार तड़के किया गया। इससे पहले इजरायल ने शनिवार को लेबनान में बमबारी करते हुए हिजबुल्ला और हमास, दोनों के लड़ाकों को निशाना बनाया।

    The post हम रुकने वाले नहीं, नेतन्याहू ने खाई जीत की कसम; हमले की बरसी पर गरजे इजरायली पीएम… appeared first on .

    Related Posts

    बुर्ज खलीफा का रिकॉर्ड टूटना तय! 109 मंजिल तक पहुंचा जेद्दा टावर, 1 KM होगी ऊंचाई

    September 8, 2026

    रूस से जंग के लिए पोर्न इंडस्ट्री का सहारा! यूक्रेन में अश्लील कंटेंट को कानूनी कर टैक्स वसूलने की तैयारी

    September 8, 2026

    इंडोनेशिया में ज्वालामुखी का जोरदार विस्फोट, 50 हजार फीट तक उठा राख का गुबार; कई उड़ानें रद्द

    September 6, 2026

    ‘बच्चों को टीचर की जरूरत, AI की नहीं’, न्यूयॉर्क के सरकारी स्कूलों में 8वीं तक AI पर रोक

    September 6, 2026

    नेपाल बाढ़ के बाद राहत शिविरों में महिलाओं की मुश्किलें बढ़ीं, ‘पैड हैं मगर अंडरवियर नहीं’

    September 5, 2026

    ईरान युद्ध की जानकारी लीक होने से ट्रंप परेशान? 50 सैन्य अधिकारियों का कराया पॉलीग्राफ टेस्ट

    September 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: पूर्व सैनिक ‘भूतपूर्व’ नहीं, ‘अभूतपूर्व’ हैं… हल्द्वानी में CM धामी ने किया सैनिकों और वीरांगनाओं का सम्मान…..

    September 10, 2026

    Uttarakhand News: पूर्व सैनिक ‘भूतपूर्व’ नहीं, ‘अभूतपूर्व’ हैं… हल्द्वानी में CM धामी ने किया सैनिकों और वीरांगनाओं का सम्मान…..

    September 10, 2026

    Uttarakhand News: शहीद स्मारक पहुंचकर CM धामी ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- वीरों का बलिदान सदैव रहेगा स्मरणीय…..

    September 10, 2026

    पैकेज्ड फूड लेबलिंग में देरी पर SC सख्त, FSSAI से मांगा जवाब; नमक-सोडियम डेटा पर उठे सवाल

    September 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.