Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»हेलेन तूफान से अमेरिका में मरने वालों की संख्या 227 पहुंची 
    विदेश

    हेलेन तूफान से अमेरिका में मरने वालों की संख्या 227 पहुंची 

    By October 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हेलेन तूफान से अमेरिका में मरने वालों की संख्या 227 पहुंची 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वाशिंगटन। अमेरिका में आए हेलेन तूफान से खासी तबाही हुई है, वहीं इसके प्रभाव से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को 227 हो गई। इस तूफान का सबसे ज्यादा असर अमेरिका के दक्षिण-पूर्व में देखा गया, जबकि छह राज्यों में अनेक लोगों की मौत हो गई।  
    अमेरिका में आए हेलेन तूफान के कारण चहुंओर तबाही का मंजर देखने में आया है। इस तूफान के कारण मारे गए लोगों के शवों को तलाशने और निकालने का कार्य एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी जारी है। बताते चलें कि तूफान ‘हेलेन’ 26 सितंबर को तट पर आया था। इसके बाद तूफान फ्लोरिडा से उत्तर की ओर बढ़ गया था, जहां पर व्यापक पैमाने पर विनाश हुआ है। तूफान के कारण हुई भीषण वर्षा में अनेक मकान या तो ढह गए या फिर पानी के साथ बह गए। अनेक सड़क मार्ग नष्ट हो गए और बिजली एवं मोबाइल फोन सेवाएं ठप प्राय: हो गईं। विभागीय जानकारी में बताया गया कि हेलेन तूफान में मारे गए लोगों की संख्या शुक्रवार को 225 थी, इसके अगले शनिवार को साउथ कैरोलाइना में दो और शव मिलने के बाद यह संख्या 227 पहुंच गई है। फिलहाल यह नहीं बताया जा सका है कि तूफान के कारण कितने लोग लापता हुए हैं, लेकिन तलाशी अभियान जारी है। ऐसे में यह आशंका भी जाहिर नहीं की जा सकती है कि मतकों की संख्या आगे और कितनी बढ़ने वाली है। हेलेन ने 2005 में  आए कैटरीना तूफान की याद ताजा करा दी है, जो कि अमेरिका की भूमि पर आने वाले सबसे भयंकर तूफानों में से एक था। 

    Related Posts

    वेस्ट बैंक में बड़े सैन्य अभियान की तैयारी, नेतन्याहू का बड़ा ऐलान

    July 27, 2026

    वेस्ट बैंक में फिर भड़की हिंसा, इजरायली सेटलर्स पर मस्जिद जलाने का आरोप

    July 27, 2026

    ईरान युद्ध में अमेरिकी सैनिकों की मौत छिपाने के आरोपों में घिरा ट्रंप प्रशासन

    July 27, 2026

    काला सागर में जहाज पर हमला, दो भारतीय नाविक लापता, तलाश जारी

    July 26, 2026

    ईरान पर हमले रोकने का ट्रंप का आदेश, बातचीत से समाधान की कोशिश

    July 26, 2026

    नेपाल में भारतीय नोटों पर राहत, अब 200 और 500 रुपये करेंसी की अनुमति

    July 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Virat-Anushka का नया लग्जरी निवेश! अब मुंबई के वर्सोवा में खरीदा आलीशान फ्लैट

    July 27, 2026

    कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी

    July 27, 2026

    Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या खरीदारी का यही है सबसे अच्छा मौका?

    July 27, 2026

    संसद में धर्मेंद्र प्रधान का भव्य स्वागत, इस्तीफे के बाद पहली बार पहुंचे तो NDA सांसदों ने पाग पहनाकर किया अभिनंदन

    July 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.