Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»भारत की अखंडता का सम्मान, कनाडा ने सुर तो बदले पर खालिस्तान पर क्या कह दिया…
    विदेश

    भारत की अखंडता का सम्मान, कनाडा ने सुर तो बदले पर खालिस्तान पर क्या कह दिया…

    By October 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत की अखंडता का सम्मान, कनाडा ने सुर तो बदले पर खालिस्तान पर क्या कह दिया…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारतीय एजेंटों का नाम लेने वाली जस्टिस ट्रूडो सरकार ने अपने सुर बदलने शुरू कर दिए हैं।

    कनाडा के विदेश मामलों के उप मंत्री डेविड मॉरिसन का कहना है कि वे भारत की अखंडता का सम्मान करते हैं और इसे मानते भी हैं।

    उन्होंने कनाडा में प्रो खालिस्तानियों के बोल-बाला और उपद्रव मचाने वाली घटनाओं को लेकर कहा कि ये ऐसी चीजे हैं जिन्हें हम नहीं देखना चाहते हैं, लेकिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार के तहत वे संरक्षित हैं।

    कनाडा ने कहा है कि भारत की क्षेत्रीय अखंडता पर उसका रुख निरपेक्ष है। पिछले साल राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो ने कनाडाई संसद में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में सीधे तौर पर भारतीय सरकारी एजेंटों की संलिप्तता का आरोप लगाया था।

    इसके बाद भारत और कनाडा के रिश्तों में तल्खी सामने आई थी। दोनों देशों के बीच पैदा हुई दरार के बाद कनाडा का यह पहला बयान है। बता दें कि कनाडाई नागरिक निज्जर भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक था। 

    ओटावा में डेविड मॉरिसन ने कहा, “कनाडा की नीति बहुत स्पष्ट है कि भारत की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। भारत एक है और यह बहुत स्पष्ट है”।

    खालिस्तान पर क्या बोल गए

    कनाडा में खालिस्तान समर्थक तत्वों की गतिविधियों पर उन्होंने कहा कि यह “भयानक है लेकिन सच है”।

    ये ऐसी चीजें हैं जिन्हें “हम में से बहुत से लोग नहीं देखना चाहते” लेकिन वे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार के तहत संरक्षित हैं। खालिस्तानियों पर अपने पुराने बयान के बावजूद कनाडा ने भारत से संबंध सुधरने के संकेत दिए हैं।

    गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद से ही कनाडा भारत को लगातार संकेत दे रहा है कि वह संबंध सुधारने के पक्ष में है।

    ट्रूडो ने कहा था कि भारत के साथ अब “राष्ट्रीय सुरक्षा, कनाडाई लोगों की सुरक्षा और कानूनी शासन से जुड़े कुछ बहुत गंभीर मुद्दों” पर बातचीत फिर से शुरू हो सकती है।

    निज्जर पर कनाडा के आरोपों के बाद भारत का सख्त रुख

    पिछले साल निज्जर हत्याकांड पर भारत ने ट्रूडो के आरोपों को “बेतुका” और “प्रेरित” बताकर खारिज कर दिया था। साथ ही कनाडा में खालिस्तान समर्थकों को लेकर चिंता व्यक्त की थी।

    कनाडा ने इसे स्वीकार नहीं किया था। इसके बजाय,  ट्रूडो ने कहा था कि कनाडा हमेशा “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर विश्वास करता है। इसी साल जून में, कनाडाई संसद में निज्जर की याद में एक मिनट का मौन भी रखा था।

    The post भारत की अखंडता का सम्मान, कनाडा ने सुर तो बदले पर खालिस्तान पर क्या कह दिया… appeared first on .

    Related Posts

    बुर्ज खलीफा का रिकॉर्ड टूटना तय! 109 मंजिल तक पहुंचा जेद्दा टावर, 1 KM होगी ऊंचाई

    September 8, 2026

    रूस से जंग के लिए पोर्न इंडस्ट्री का सहारा! यूक्रेन में अश्लील कंटेंट को कानूनी कर टैक्स वसूलने की तैयारी

    September 8, 2026

    इंडोनेशिया में ज्वालामुखी का जोरदार विस्फोट, 50 हजार फीट तक उठा राख का गुबार; कई उड़ानें रद्द

    September 6, 2026

    ‘बच्चों को टीचर की जरूरत, AI की नहीं’, न्यूयॉर्क के सरकारी स्कूलों में 8वीं तक AI पर रोक

    September 6, 2026

    नेपाल बाढ़ के बाद राहत शिविरों में महिलाओं की मुश्किलें बढ़ीं, ‘पैड हैं मगर अंडरवियर नहीं’

    September 5, 2026

    ईरान युद्ध की जानकारी लीक होने से ट्रंप परेशान? 50 सैन्य अधिकारियों का कराया पॉलीग्राफ टेस्ट

    September 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: पूर्व सैनिक ‘भूतपूर्व’ नहीं, ‘अभूतपूर्व’ हैं… हल्द्वानी में CM धामी ने किया सैनिकों और वीरांगनाओं का सम्मान…..

    September 10, 2026

    Uttarakhand News: पूर्व सैनिक ‘भूतपूर्व’ नहीं, ‘अभूतपूर्व’ हैं… हल्द्वानी में CM धामी ने किया सैनिकों और वीरांगनाओं का सम्मान…..

    September 10, 2026

    Uttarakhand News: शहीद स्मारक पहुंचकर CM धामी ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- वीरों का बलिदान सदैव रहेगा स्मरणीय…..

    September 10, 2026

    पैकेज्ड फूड लेबलिंग में देरी पर SC सख्त, FSSAI से मांगा जवाब; नमक-सोडियम डेटा पर उठे सवाल

    September 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.