Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में RTM कार्ड के नए नियमों पर बवाल
    खेल

    IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में RTM कार्ड के नए नियमों पर बवाल

    By October 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में RTM कार्ड के नए नियमों पर बवाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    IPL 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए लीग की गर्वनिंग काउंसिल ने हाल ही में नए नियमों को जारी किया था. इस बार Right to Match (RTM) कार्ड की वापसी हुई थी. हालांकि, इसके नियमों में कुछ बदलाव किए गए थे. अब इसमें से एक बदलाव को लेकर बवाल मच गया है. इस बदलाव को लेकर कई टीमें खुश नहीं हैं और उन्होंने BCCIसे शिकायत कर अपनी चिंता भी जताई है. दरअसल, पहले टीमें ऑक्शन में खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली से मेल खाने पर सहमत होकर RTM कार्ड का इस्तेमाल करती थीं और खिलाड़ी को वापस अपनी टीम में शामिल करती थीं. लेकिन अब इस कार्ड के इस्तेमाल के बाद सबसे बड़ी बोली लगाने वाली टीम को बोली बढ़ाने का एक और मौका दिया जाएगा. इसी बदलाव को लेकर कई टीमों ने BCCI से शिकायत की है.

    फ्रैंचाइजियों ने शिकायत में क्या कहा?
    फ्रैंचाइजी ने RTM कार्ड को लेकर कहा है कि इसका उद्देश्य खिलाड़ी का मार्केट वैल्यू को तय करना है. लेकिन BCCI ने सबसे बड़ी बोली लगाने वाली टीम को आखिरी बार कीमत बढ़ाने पर कोई कैप नहीं लगाई है. इससे ऑक्शन के दौरान मनमाने ढंग से बोली बढ़ाई जा सकती है. अगर ऐसा हुआ तो इसका मतलब नहीं रह जाएगा. क्रिकबज की रिपोर्ट के रिपोर्ट के मुताबिक कई टीमों ने इसी चीज को लेकर BCCI को आधिकारिक रूप से लिखित में शिकायत की है. वहीं कुछ फ्रैंचाइजी बोर्ड के अधिकारियों के साथ चर्चा कर रही हैं.

    RTM कार्ड की जगह रिटेंशन का चुनाव
    यह भी कहा जा रहा है कि BCCI की इस नियम की वजह से कोई भी फ्रैंचाइजी RTM कार्ड की जगह रिटेंशन का इस्तेमाल करना पसंद करेगी. क्योंकि BCCI ने इस नियम को लाने पीछे ज्यादा से ज्यादा स्टार खिलाड़ियों को ऑक्शन के लिए आकर्षित करने का टारगेट रखा था. दूसरी ओर नंबर 4 और नंबर 5 रिटेंशन रैंक वाले खिलाड़ियों के लिए 18 करोड़ और 14 करोड़ रुपए तय कर दिए थे. इससे फ्रैंचाइजी RTM कार्ड के विकल्प के बजाय अधिक रिटेंशन का विकल्प चुन सकती हैं. इससे स्टार खिलाड़ी ऑक्शन में नहीं आ सकेंगे.

    नए नियमों के तहत कैसे काम करता है RTM कार्ड?
    IPL 2025 में फ्रैंचाइजियों को ज्यादा से ज्यादा 6 प्लेयर्स को रिटेन करने का विकल्प दिया गया है. इसमें राइट टू मैच कार्ड भी शामिल रहेगा. फ्रैंचाइजी ज्यादा से ज्यादा पांच कैप्ड खिलाड़ियों (भारतीय/विदेशी) और ज्यादा से ज्यादा दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं. फ्रैंचाइजी जितने कम खिलाड़ी रिटेन करेंगी, उसके पास उतने ही राइट टू मैच कार्ड बढ़ जाएंगे, जिसका वह ऑक्शन में इस्तेमाल कर सकती है.

    खिलाड़ियों के लिए लाभ, फ्रैंचाइजी के लिए नुकसान
    नए नियम के तहत अगर किसी खिलाड़ी का ऑक्शन हो रहा है और एक टीम ने उसके लिए 6 करोड़ रुपए की सबसे ऊंची बोली लगाई है, तो खिलाड़ी की मौजूदा फ्रैंचाइजी से सबसे पहले पूछा जाएगा कि क्या वे अपना RTM इस्तेमाल करना चाहते हैं. अगर वह सहमत हो जाती है, तो पहली टीम को बोली बढ़ाने का एक और मौका दिया जाएगा. अगर वह अब इसे बढ़ाकर 10 करोड़ रुपए कर देती है, तो खिलाड़ी की मौजूदा टीम अपने RTM कार्ड का इस्तेमाल कर सकती है और उसे 10 करोड़ रुपए में फिर से साइन कर सकती है. इससे खिलाड़ी को तो फायदा होगा लेकिन मौजूदा फ्रेंचाइजी को इसका नुकसान हो जाएगा.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

    Related Posts

    IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स, कांटे की टक्कर तय

    May 4, 2026

    अनुष्का बनीं इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान, इंग्लैंड-ए के खिलाफ 3 मैच खेलेंगी

    May 4, 2026

    शाकिब अल हसन का बड़ा बयान, आरोपों पर दी सफाई बोले सबूत मिले तो कार्रवाई करें

    May 4, 2026

    मार्टा कोस्त्युक ने जीता मैड्रिड ओपन 2026, फाइनल में मीरा आंद्रिवा को हराया

    May 4, 2026

    GT की आखिरी ओवर में रोमांचक जीत, PBKS को 4 विकेट से हराया

    May 4, 2026

    MIvs LSG: प्लेऑफ की उम्मीद बचाने की जंग

    May 4, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: प्रदेश में महिला नीति के प्रारूप को मिली सचिव समिति की मंजूरी, अब कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

    May 4, 2026

    Election Result: तीन राज्यों में भाजपा की जीत का उत्तराखंड में जश्न, भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम, खाई झालमुड़ी

    May 4, 2026

    Election Result: तीन राज्यों में भाजपा की जीत का उत्तराखंड में जश्न, भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम, खाई झालमुड़ी

    May 4, 2026

    Election Result: तीन राज्यों में भाजपा की जीत का उत्तराखंड में जश्न, भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम, खाई झालमुड़ी

    May 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.